आंवला, रीठा और शिकाकाई से बाल कैसे बढ़ाएं? जानें प्रयोग का तरीका

Amla Reetha Shikakai For Hair: बालों की कई समस्याओं को दूर करने के साथ ही आंवला, रीठा और शिकाकाई लगाने से बाल बढ़ाने में भी मदद करते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
आंवला, रीठा और शिकाकाई से बाल कैसे बढ़ाएं? जानें प्रयोग का तरीका

Amla Reetha Shikakai For Hair Growth: आंवला, रीठा और शिकाकाई तीनों ही बालों के लिए बहुत अद्भुत जड़ी-बूटियां हैं। बालों की कई समस्याएं दूर करने के लिए तीनों ही बहुत लाभकारी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर तीनों का साथ में बालों में प्रयोग करते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन बालों के धीमे विकास को रोकने, और तेजी से बाल उगाने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही यह नए बाल उगाने और गंजेपन को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। आयुर्वेद में इस कॉम्बिनेशन का बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाता है। यही कारण है कि बाजार में भी आंवला, रीठा और शिकाकाई वाले कई हर्बल हेयर केयर प्रोडक्ट की भरमार है।

हम में से ज्यादातर लोग इनका प्रयोग करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले कुछ उत्पादों में केमिकल बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। जो कि आपको बालों को फायदे के बजाए नुकसान पहुंचा सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि बालों के तेज विकास के लिए आंवला, शिकाकाई और रीठा का प्रयोग कैसे करें? या आंवला रीठा शिकाकाई से बाल कैसे बढ़ाएं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

How To Use Amla Reetha Shikakai Powder For Hair Growth

आंवला रीठा शिकाकाई से बाल कैसे बढ़ाएं- How To Use Amla Reetha Shikakai Powder For Hair Growth

आप इन तीनों ही सामग्रियों का प्रयोग बालों में धोने के लिए कर सकते हैं। आप इसे शैंपू की तरह प्रयोग कर सकते हैं और बाल धो सकते हैं। इसके अलावा आप इसे हेयर पैक या मास्क की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही इसे प्रयोग करने का तरीका भी बहुत आसान है।

5-6 टुकड़े आपको आंवला, रीठा और शिकाकाई बराबर मात्रा में लें और इन्हें पानी में 5-6 घंटों के लिए भिगोकर रख दें। आप चाहें तो रातभर भिगो सकते हैं, लेकिन कम से कम 5-6 घंटे जरूर भिगोएं। उसके बाद आपको इस मिश्रण को गैस पर पकाना है और अच्छी तरह उबालना है। गैस बंद कर दें और कुछ समय के लिए मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद आपको सामग्रियों को ब्लेंड कर लेना है और महीन पेस्ट बना लेना है। फिर किसी बर्तन में इसके अर्क को छानकर निकाल लें।

आप इस अर्क को सिर धोने से कम से 3-4 घंटे पहले बालों में लगाकर छोड़ सकते हैं, फिर उसके बाद सादे पानी से सिर धो लें। आप बचे हुए पेस्ट को भी 20-25 मिनट के लिए स्कैल्प में लगा सकते हैं, फिर धो सकते हैं। यह आपके बालों के लिए एक प्राकृतिक क्लींजर और हेयर ग्रोथ टॉनिक के रूप में काम करेगा।

इसे भी पढें: सफेद बाल काले करेंगे सरसों तेल और मेथी दाना, जानें प्रयोग का तरीका

बालों में आंवला रीठा शिकाकाई लगाने के फायदे - Benefits Of Amla Reetha Shikakai Benefits For Hair

  • स्कैल्प की खुजली, एलर्जी आदि दूर करने में मदद मिलेगी
  • डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा, जिसके कारण बाल झड़ते हैं
  • बालों में चमक आती है और रूखे-बेजान बालों से छुटकारा मिलता है।
  • सफेद बाल नेचुरली काले होते हैं।
  • आपको लंबे, घने और मजबूत बाल मिलते हैं।

आंवला रीठा शिकाकाई का सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग करने से आपको जल्द ही बालों के धीमे विकास को तेज करने में मदद मिलेगी। साथ ही बालों की कई समस्याएं भी दूर होंगी।

All Image Source: Freepik.

 

Read Next

बालों पर करी पत्ता कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बाल बनेंगे मुलायम-खूबसूरत

Disclaimer