बच्चे को अच्छी आदतें कैसे सिखाएं?

बच्‍चे को अच्‍छी आदतें स‍िखाना, सही परवर‍िश का गुर है। जानते हैं कुछ आसान तरीके ज‍िनकी मदद से आपका बच्‍चा भी बनेगा सबका चहेता।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चे को अच्छी आदतें कैसे सिखाएं?


बच्‍चे को अच्‍छी आदतें स‍िखाकर आप उसे एक बेहतर इंसान बना सकते हैं। माता-प‍िता होने के नाते सही आदतें स‍िखाना अच्‍छी परवर‍िश का एक लक्षण है। हालांक‍ि अच्‍छी आदतों को स‍िखाने के ल‍िए एक द‍िन का समय काफी नहीं है। आपको बच्‍चे के साथ लगातार मेहनत करनी पड़ती है। इसमें माता-प‍िता का धैर्य मदद करता है। जरूरी नहीं है क‍ि बच्‍चे आपकी बात एक बार में ही मान लें। बच्‍चों को अच्‍छी आदतें स‍िखाने के ल‍िए कुछ जरूरी ट‍िप्‍स की मदद ले सकते हैं।

parenting tips in hindi

1. देखकर सीखना होता है आसान 

बच्‍चे को कुछ भी स‍िखाना है, तो उसे खुद करके दि‍खाएं। बच्‍चे ज‍िन चीजों को देखते हैं, उन्‍हें करने लगते हैं। जैसे बच्‍चे को हाइजीन ट‍िप्‍स स‍िखाना काफी नहीं है, उन आदतों को खुद करके भी द‍िखाएं। उदाहरण के ल‍िए आप बच्‍चे के साथ ब्रश करें। ऐसा करने से उन्‍हें दांतों को साफ करने की आदत हो जाएगी। इसी तरह ज‍िन आदतों को आप बच्‍चे में देखना चाहते हैं, उन्‍हें पहले खुद दोहराकर द‍िखाएं।   

इसे भी पढ़ें- बच्चों को जिद्दी बना सकती हैं पेरेंट्स की ये छोटी-छोटी गलतियां, परवरिश में रखें इनका ध्यान

2. अपनी गलती समझना 

बच्‍चे को अच्‍छी आदत स‍िखाना चाहते हैं, तो उसे समझाएं क‍ि अपनी गलती को कैसे स्‍वीकार करना चाह‍िए। कम उम्र में घृणा की भावना मन में नहीं होती इसल‍िए बच्‍चों को गलती के बारे में बताना आसान होता है। लेक‍िन बच्‍चे को बार-बार टोकने से बचें। उसकी हर आदत को गलती में न बदलें। जब भी बच्‍चा कोई गलती करें, उसे अकेले में समझाएं क‍ि उससे क्‍या गलती हुई है। साथ ही अपनी गलती सुधारने का मौका भी दें।     

3. बड़ों का सम्‍मान करना 

जो बच्‍चे बड़ों का सम्‍मान करते हैं, वो सभी के चहेते बन जाते हैं। बच्‍चों को अच्‍छी आदत स‍िखाने के ल‍िए उन्‍हें बड़ों का सम्‍मान करना आना चाह‍िए। जब भी बच्‍चे क‍िसी बूढ़े या बड़े व्‍यक्‍त‍ि की मदद करें, उन्‍हें शाबाशी देना न भूलें। इससे बच्‍चे संवेदनशील बनेंगे और उन्‍हें र‍िश्‍तों को महत्‍व देना आ जाएगा।   

4. कम उम्र में स‍िखाएं अच्‍छी आदतें 

बच्‍चों को अच्‍छी आदतें, छोटी उम्र से ही स‍िखाना शुरू करें। कम उम्र में बच्‍चों में अच्‍छी आदतें डालना आसान होता है। ऐसा कहते हैं क‍ि बच्‍चे कम उम्र में कच्‍ची म‍िट्टी के समान होते हैं। ज‍िस तरह कच्‍ची म‍िट्टी क‍िसी भी आकार में आसानी से ढल जाती है, उसी तरह बच्‍चे का व्‍यवहार सुधारने का काम बचपन में ही क‍िया जाना चाह‍िए।   

5. बोलचाल की भाषा पर गौर करें 

श‍िशु को अच्‍छी आदतें स‍िखाना चाहते हैं, तो बच्‍चे की बोलचाल की भाषा में अच्‍छे शब्‍दों को जोड़ें। धन्‍यवाद, कृपया, नहीं, माफी, एक्‍सक्‍यूज मी, सॉरी जैसे शब्‍दों का महत्‍व बच्‍चे को पता होना चाह‍िए। जब आप खुद इन शब्‍दों को दोहराएंगे, तो बच्‍चे को इन्‍हें सीखने में आसानी होगी। अगर बच्‍चे ने क‍िसी गलत शब्‍द को सीख ल‍िया है, तो उसकी गलत आदत भी आप कम उम्र में आसानी से छुड़वा सकते हैं।

बच्‍चे को अच्‍छी आदतें कैसे स‍िखाएं? बच्‍चे को अच्‍छी आदतें स‍िखाने के ल‍िए पहले खुद उन आदतों को अपनाएं और बच्‍चे इससे खुद सीखेंगे। बच्‍चों की बोलचाल की भाषा, व्‍यवहार और बड़ों को सम्‍मान देने की आदत पर गौर करें। गलत‍ियों को भी हाइलाइट करना चाह‍िए।      

Read Next

बच्चों को जरूर पिलाना चाहिए नारियल पानी, जानिए इसके 5 फायदे

Disclaimer