लॉकडाउन में बालों का कलर पड़ने लगा फीका? घर बैठे इन टिप्स से करे रंगे हुए बालों की देखभाल, बाल भी होंगे मजबूत

कलर किए हुए बालों की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि ऐसा न करने पर बाल कमजोर हो जाते हैं।

 

Jitendra Gupta
Written by: Jitendra GuptaUpdated at: May 16, 2020 16:46 IST
लॉकडाउन में बालों का कलर पड़ने लगा फीका? घर बैठे इन टिप्स से करे रंगे हुए बालों की देखभाल, बाल भी होंगे मजबूत

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

जब भी हम अपने बाल को रंगते हैं यानी की कलर करते हैं तो हम निश्चित रूप से खुद को बदला हुआ पाते हैं और यकीन मानिए रंगे हुए बालों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। एक निश्चित समय के बाद बालों का रंग हल्का पड़ना शुरू हो जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे सूर्य की हानिकारक यूवी किरणें, प्रदूषण, अत्यधिक स्टाइलिंग, रासायनिक उपचार और बालों की देखभाल के लिए गलत हेयर केयर रूटीन। इन्हीं के कारण बालों की देखभाल कर पाना हमारे लिए मुश्किल हो जाता है। आम दिनों में तो पार्लर जाकर बालों की देखभाल कराना आसान होता है लेकिन लॉकडाउन में पार्लर बंद होने के कारण बालों की देभखाल करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। अगर आपने भी बालों को कलर कराया हुआ और पार्लर जाना बंद है तो इस लेख में हम आपको घर बैठे रंगों बालों  की देखभाल करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आप इन टिप्स के साथ बालों पर कलर को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं और ऐसा करने से आपके बाल गिरेंगे व टूटेंगे भी नहीं।   

hair

 

रंगे बालों की कुछ इस तरीके से करें देखभाल

बालों के रंग को बचाने वाला शैम्पू और मास्क का इस्तेमाल करें                               

बार-बार बालों पर रंग कराने या हाइलाइट किए गए बाल हल्के होने पर बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं क्योंकि वे डल हो जाते हैं, अपनी चमक खो दोते हैं , रूखे हो जाते हैं और उलझे लगते हैं और बालों को करने की प्रक्रिया के कारण वे कमजोर होकर टूटने भी लगते हैं। इससे बचने के लिए आपको अपने कलर्ड हेयर हेतु हेयर मास्क लगाने के बाद शैम्पू का उपयोग करना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                        इसे भी पढ़ेंः गर्मी का मौसम आते ही बालों पर से उतरने लगी पपड़ी? 5 उपायों से साफ करें सिर पर जमी पपड़ी, खुजली भी हो जाएगी दूर

अच्छे हेयर केयर रूटीन के लिए इन स्टेप्स को पालन करें    

क्लींज (शैंपू), देखभाल (मास्क), प्रोटेक्ट (लीव-इन) 3 बालों की देखभाल के लिए ये 3 चरण बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं। रंगे हुए बालों की देखभाल के लिए आपको सीरम जैसे ऑयल का इस्तेमाल करना है, जो आपके बालों को कई फायदे पहुंचाता है।  यह आपके बालों को हल्का पोषण प्रदान करने में मदद करता है और 96 घंटे तक बालों को उलझन से दूर रखने का काम करता है। इसके अलावा ये बालों के रंग को ऑक्सीकरण से भी बचाता है। बालों को चिकने, चमकदार, उलझन मुक्त बनाने के लिए अपने बालों पर कुछ महक वाले तेल की कुछ बूंदें जरूर डालें । ऐसा रोज करें ताकि आपके बालों की लंबाई भी बढ़ सके।   

color hair

रंगे बालों पुर इन चीजों को करने से बचें 

बार बार शैम्पू न करें: अपने बालों को बार-बार न धोएं। सप्ताह में दो बार शैंपू करने की सलाह दी जाती है, हालांकि जिनकी जड़ें तैलीय हैं वे अधिक बार शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ओवर स्टाइल: अत्यधिक गर्मी आपके बालों के रंग और हाइड्रेशन को छीन लेगी और आपके बाल सूखे और क्षतिग्रस्त होना शुरू हो जाएंगे। इन समस्याओं से बचने के लिए गर्म उपकरण का उपयोग करते समय हीट प्रोटेक्टेट उत्पादों का उपयोग करना आवश्यक है! यह नमी के नुकसान को कम करने में मदद करेगा, बालों के क्यूटिकल्स को चिकना बनाएगा और आपको बालों में नमी को बचाएगा।       

इसे भी पढ़ेंः  आखिर क्यों बेवजह झड़ने लगते हैं बाल? जानें सबसे सटीक कारण और बालों को बचाने के उपाय, मिलेगा फायदा

रंगे बालों की देखभाल करने के लिए आसान टिप्स

  • बालों पर रंग विशेष रूप से ब्लीच करने से पहले अपने बालों की प्राकृतिक छिद्रों से अवगत रहें, क्योंकि यह आपको हेयर ट्रीटमेंट की तीव्रता के बारे में बेहतर तरीके से बताएगा खासकर जिसका आप उपयोग करने जा रहे हैं। 
  • बालों को धोते समय गुनगुने या ठंडे पानी का प्रयोग करें क्योंकि गर्म पानी आपके बालों के कलर को जल्द हल्का कर सकता है। गर्म पानी से बाल धोने पर आपके बाल के छिद्र खुल जाते हैं,  जिससे आपके बालों का रंग हल्का हो सकता है। 
  • हर बार जब भी आप शैम्पू करें तो मास्क का उपयोग जरूर करें और इसे 5 मिनट तक रखें । इसके अलावा आप मास्क को शॉवर पूरा करने तक लगाए रह सकते हैं। एक अच्छा मास्क आपके रंगीन बालों को दिखने में हेल्दी बनाएगा । यहां तक कि अगर आपके बाल ठीक हैं तो ये आपके बालों की लंबाई बढ़ाने में भी मदद करेगा। क्योंकि रंगे हुए बालों को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है। 
  • डीप कंडिशनिंग के लिए मस्का लगाएं और उनपर  शॉवर कैप लगा लें। 5 मिनट के बाद धो लें। ऐसा करने से बालों की मसल्स तेजी से कार्य करती हैं और बालों को अंदर से मजबूत बनाती हैं।  
  • यूवी किरणें बालों का रंग फीका कर देती हैं और बालों की नमी खींच लेती हैं। इसलिए अपने बालों को सूरज की रोशनी में आने से बचाएं। गर्मियों में बालों के रंग को संरक्षित करना सबसे महत्वपूर्ण है। नहीं तो आपके बालों का रंग ब्रॉसी हो सकता है या बहुत जल्दी बेजान हो सकते हैं। इसलिए तेज धूप में बाहर जाने पर अपने बालों को हैट या कपड़े से ढकें। 

Read More Articles On Hair Care in Hindi

Disclaimer