घर पर इन 4 एक्सरसाइज से करें अपनी फिटनेस की शुरुआत, जानें इसे करने के तरीके

अगर आप अपनी एक्सरसाइज की शुरुआत करना चाहता हैं तो आप इन 4 एक्सरसाइज को करें। जानें इन एक्सरसाइज को करने के तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर इन 4 एक्सरसाइज से करें अपनी फिटनेस की शुरुआत, जानें इसे करने के तरीके

आजकल हर पुरुष अपने आपको फिट और स्वस्थ रखना चाहता है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अपने लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। जिसकी वजह से पुरुष  न तो हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे पाते हैं न ही हम फिट रह पाते हैं। लेकिन फिर भी कई पुरुष ऐसे होते हैं जो अपने आपको इस बीच फिट रखने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों के पास जिम जाने तक का भी समय नहीं होता। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप घर पर ही एक्सरसाइज की शुरुआत कर सकते हैं। एक्सरसाइज की शुरुआत करने के लिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है, हम आपको बताएंगे कि आप कैसे शुरुआती एक्सरसाइज कर सकते हैं वो भी आसान तरीके से। 

fitness

डंबल स्टैंडिंग शोल्डर प्रेस (Dumbbell standing shoulder press)

अगर आप एक्सरसाइज की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास डंबल स्टैंडिंग शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज एक बेहतर विकल्प है। एक्सरसाइज की शुरुआत करने के लिए ये एक्सरसाइज काफी आसान है और असरदार भी। इसके लिए आपको सबसे पहले आप दोनों हाथों में डंबल लेकर सीधे खड़े हो जाएं और फिर दोनों हाथों का ऊपर की ओर ले जाएं। इसके बाद आप उसी दबाव के साथ दोनों हाथों को अपने शोल्डर तक लाएं और फिर ऊपर ले जाएं।

स्किपिंग (Skipping)

स्किपिंग एक साधारण एक्सरसाइज जो आपके लिए काफी आसान है साथ ही इसे करने से आपको ताजा महसूस होगा और आप एक्टिव रह सकेंगे। अक्सर लोग स्किपिंग को स्टेमिना बड़ाने के रूप में भी करते हैं। इसके लिए आप जमीन पर सीधे खड़ें हो और रस्सी के सिरे को अच्छी तरह पकड़ें। इसके बाद आप रस्सी को घूमाना शुरू करें जब आपके पैर के नीचे रस्सी आए तब आपको कूदना है। अगर आपने कभी रस्सी नहीं कूदा है तो शुरुआत कम गिनती से करें, एक दिन में 50 बार रस्सी  कूदने से शुरु करें, कुछ दिन बाद जब यह आपके लिए आसान हो जाए तो 75-100 बार रस्सी कूद सकते हैं। आपको बता दें कि रस्सी ,कूदना कार्डियों का सबसे अच्छा रूप माना जाता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आ चुका है कि रस्सी के साथ दिन में सिर्फ 10 मिनट कूदना, वह 30 मिनट की जॉगिंग के समान होता है।

इसे भी पढ़ें: मेढ़ी और उभरी हुई पैर की नसों को ठीक कर देंगी ये 3 एक्‍सरसाइज, जानिए करने का तरीका

डंबल स्क्वाट (Dumbbell squat)

डंबल स्क्वाट एक्सरसाइज के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बस आपको अपने दोनों हाथों में डंबल लेना है और फिर दोनों डंबल के साथ स्क्वाट करना है। इसके लिए आप दोनों हाथ में एक डंबल पकड़ें और सीधे अवस्था में खड़े हो जाएं। अब आप दोनों हाथों को एक सामान कर नीचे बैठें और वापस ऊपर उठें। अपने घुटनों को अपने पैरों की उंगलियों और छाती से बाहर रखने पर ध्यान दें-जैसे ही आप नीचे की ओर जाते हैं तो ध्यान रहे आप सीधे ही रहें। ये आपकी डंबल तकनीकी पर ध्यान केंद्रित करने और कम वजन में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें: अपनी छाती को देना चाहते हैं एक बेहतर शेप, तो रेगुलर पुश-अप्स के साथ जरूर करें ये एक्सरसाइज

पुश-अप्स (Push ups)

आपको नियमित रूप से रोजाना पुशअप करने चाहिए, इससे आपकी छाती और बाजुओं पर प्रभाव पड़ता है। पुश अप्स करने से आपकी छाती की मांसपेशियों पर काम होता है। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा। शुरुआत में आप 20-20 के सेट पुशअप करने के बाद 2 से 3 मिनट का आराम कर सकते हैं, उसके बाद आप फिर से पुशअप करें। वहीं, अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो आप 30-40 पुशअप के साथ कुछ दिनों तक शुरू करें।

Read more articles on Exercise and Fitness in Hindi

 
 
 

Read Next

पैरों को मजबूत करने के लिए इन 3 एक्सरसाइज को जरूर करें, दौड़ते वक्त भी नहीं होगी कोई समस्या

Disclaimer