जांघ के स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

जांघ के स्ट्रेच मार्क्स के कारण लोगों को काफी शर्मिंदगी का सामना उठाना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय समस्या को दूर करने में उपयोगी हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
जांघ के स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय


जब महिलाएं गर्भवती होती हैं तो उस दौरान बढ़ते मोटापे के कारण और त्वचा के खींचने के कारण अक्सर महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स का सामना करना पड़ता है। लेकिन पेट के अलावा और भी कई ऐसी जगहे हैं जिन पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं और हम ध्यान भी नहीं देते। ऐसी ही एक जगह है जांघ पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाना। अक्सर जांघ पर स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण लड़कियों और लड़कों को शॉर्ट्स पहनने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। ऐसे में इन स्ट्रेच मार्क्स को दूर करना बेहद जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्ट्रेच मार्क्स को कैसे दूर किया जा सकता है। साथ ही उपयोग करने के तरीके के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

1 - बदाम और नारियल का तेल

बदाम के तेल के साथ नारियल के तेल की कुछ बुंदों को मिलाएं और थोड़ी देर गर्म करें। अब गर्म करने के बाद प्रभावित स्थान पर हल्के हल्के हाथों से बने तेल की मालिश करें। ऐसा दिन में 2 बार करें। ऐसा करने से न केवल स्ट्रेच मार्क्स दूर होंगे बल्कि त्वचा में होने वाली खुजली से भी राहत मिलेगी। बता दें कि इस तेल के अंदर एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करते हैं साथ ही त्वचा को नया बना सकते हैं।

2 - नारियल तेल का प्रयोग

नारियल के तेल का प्रयोग अगर ऐसे डायरेक्ट भी किया जाए तब भी जांघ के स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। बता दें कि नारियल के तेल के अंदर एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो निशानों से राहत दिला सकते हैं। ऐसे में नारियल के तेल को हल्का सा गर्म करें और प्रभावित स्थान पर लगाएं। अब हल्के-हल्के हाथों से मालिश करें। ऐसा करने से न केवल स्ट्रेच मार्क्स से राहत मिलेगी बल्कि जांघ में होने वाली खुजली से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढें- ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं? जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

3 - चीनी और नींबू का मिश्रण

जांघ के स्ट्रेच मार्क्स से परेशान लोग चीनी और नींबू के मिश्रण से अपनी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले एक कटोरी में आधा चम्मच चीनी डालें और उसमें आधा नींबू निचोड़ लें। अब नमी बनाए रखने के लिए नारियल का तेल या बदाम के तेल की कुछ बूंदें डालें और अच्छे से मिक्स करके स्क्रब की तरह प्रभावित स्थान पर लगाएं। हल्के हल्के हाथों से स्क्रब करते रहें। ऐसा करने से भी जांघ के स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

4 - बेबी ऑयल का इस्तेमाल

बेबी ऑयल के इस्तेमाल से भी जांघ के स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। ऐसे में जब आप गुनगुने पानी से स्नान कर लें तो उसके बाद तौलिए से अपने शरीर को अच्छे से पौछकर स्ट्रेच मार्क्स पर बेबी ऑयल लगाएं और हल्के हल्के हाथों से मालिश करें। ऐसा करने से जांघ के स्ट्रेच मार्क्स से राहत मिल सकती है।

5 - ऑर्गन ऑयल का इस्तेमाल

आर्गन ऑयल के इस्तेमाल से भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। बता दें कि इस तेल के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई दोनों तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को तरोताजा बनाए रखते हैं और स्ट्रेच मार्क्स को दूर रखने में उपयोगी हैं। ऐसे में आप ऑर्गन ऑयल से जांघ पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें और उसके बाद एक साफ सूती कपड़े से तो पौछ लें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे कम होते नजर आएंगे।

6 - गुलाब जल का प्रयोग

गुलाब जल के प्रयोग से भी जांघ के स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप थोड़े से पानी में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें और उस पानी से प्रभावित स्थान को धोएं। इसके अलावा गुलाब जल को रोज रूई की मदद से भी प्रभावित स्थान पर लगाएं और रात भर ऐसे ही छोड़ दें। अगले दिन प्रभावित स्थान को अच्छे से धो लें। ऐसा करने से भी स्ट्रेच मार्क्स से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) को दूर करेंगे ये 5 योगासन, एक्सपर्ट से जानें तरीका

7 - आलू का प्रयोग

आलू भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि आलू के अंदर ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं जो रंग को निखार सकते हैं। साथ ही त्वचा के कई निशान को दूर कर सकते हैं। ऐसे में प्रभावित स्थान पर घिसा हुए आलू की मदद से आलू के रस को लगाएं और जब वे सूख जाए तो उसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से न केवल रंगत में निखार आता है बल्कि जांघ के स्ट्रेच मार्क्स भी दूर हो सकते हैं।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि घर पर रहकर जांघ के स्ट्रेच मार्क्स वर्ष को दूर किया जा सकता है। बस कुछ तरीकों को अपनाना बेहद जरूरी है।

इस लेख में फोटोज़ shutterstock से ली गई हैं। 

Read More Articles on home remedies in hindi

Read Next

शरीर की इन 5 समस्याओं का समाधान है बेर का पत्ता, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version