Besan For Pimples In Hindi: हमारी स्किन साफ और दमकती रहे, इसके लिए हम काफी कुछ करते हैं। महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर, कई घरेलू नुस्खे प्रयोग करने में लगे रहते हैं। जिनसे कुछ लोगों को तो लाभ मिलता है, लेकिन बहुत से लोगों की त्वचा को नुकसान भी पहुंचता है। ऐसे में बेहतर है कि आप केमिकल से भरपूर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की बजाए, त्वचा को हेल्दी रखने के लिए घर में मौजूद प्राकृतिक सामग्रियों का प्रयोग करें। ऐसी ही एक बेहतरीन सामग्री है बेसन। बेसन का प्रयोग आप चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने के लिए कर सकते हैं। यह त्वचा की रंगत में सुधार करने, दाग-धब्बे साफ करने और कोमल बनाने में मदद करता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे के मुंहासे और उनके जिद्दी निशान से छुटकारा दिलाने में भी बेसन बहुत प्रभावी है। यह मॉइश्चराइजिंग गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जिससे यह त्वचा की गंदगी, बैक्टीरिया, डेड स्किन और अतिरिक्त तेल आदि को साफ करने में बहुत प्रभावी है, जो त्वचा पर कील-मुंहासों का कारण बनते हैं। साथ ही चेहरे पर बेसन का प्रयोग करना भी बहुत आसान है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि मुंहासों के लिए बेसन का प्रयोग कैसे करें या बेसन से पिंपल कैसे हटाये (besan se pimple kaise hataye)? इस लेख में हम आपको बेसन से पिंपल हटाने के 4 तरीके (besan se pimple hatane ke tarike) बता रहे हैं।
बेसन से पिंपल हटाने का तरीका- Ways To Remove Pimples With Besan In Hindi
1. बेसन स्क्रब लगाएं
एक बाउल में 2 चम्मच बेसन डालें, फिर इसमें 1-2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच दलिया या ओट्स पीसकर डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर एक बार मिक्स करें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर, 4-5 मिनट सर्कुलर मोशन में मालिश करें। इससे त्वचा को एक्सफोलिएट करने और डेड स्किन, बैक्टीरिया, गंदगी साफ होगी। साथ ही रोम छिद्रों की भी सफाई होगी।
टॉप स्टोरीज़
2. बेसन फेस पैक लगाएं
एक बाउल में बेसन 2 चम्मच बेसन, 1/4 चम्मच हल्दी लें, फिर इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करें और एक स्मूद पेस्ट बना लें। आपका बेसन फेस पैक तैयार है। इसे सामान्य फेस पैक की तरह चेहरे लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। यह मुहांसों की सूजन कम करेगा और जलन को भी शांत करेगा।
इसे भी पढें: चेहरे पर बेसन से स्क्रब कैसे करें? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेगा डेड स्किन से छुटकारा
3. बेसन क्लींजर का प्रयोग करें
आप कच्चे दूध बेसन मिलाकर एक क्लींजर तैयार कर लें। इसे थोड़ा पतला रखें। फिर एक कॉटन बॉल की मदद से इसे चेहरा साफ करने के लिए प्रयोग करें। इससे डेड स्किन, गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ होगा। फिर 5 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। रोजाना रात को सोने से पहले इसका प्रयोग करें।
इसे भी पढें: बेसन से चेहरे के काले धब्बे कैसे हटाएं? जानें 3 तरीके और पाएं निखरी त्वचा
4. बेसन से चेहरा धोएं
आप चेहरा धोने के लिए भी बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। बस आपको सादे बेसन लेना है और कुछ मात्रा में पानी लगाकर चेहरे पर साबुन या फेस वॉश की तरह प्रयोग करना है। कुछ मिनट चेहरे की मालिश के बाद चेहरा धो लें। इसे त्वचा मुलायम बनेगी और त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।
चेहरे पर इस तरह बेसन का प्रयोग करने से आपको मुंहासों से जल्द छुटकारा मिल सकता है, बस आपको सप्ताह में 2-3 बार इसका प्रयोग जरूर करना है।
All Image Source: Freepik