Doctor Verified

लिवर की गर्मी कैसे दूर करें? डॉक्टर से जानें गर्मी कम करने के उपाय

How To Reduce Liver Heat: लिवर में गर्मी बढ़ने के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जानें इस कम करने के कुछ उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर की गर्मी कैसे दूर करें? डॉक्टर से जानें गर्मी कम करने के उपाय

How To Reduce Liver Heat: लिवर के हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को नष्ट करता है। पित्त के उत्पादन में मदद करता है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पोषक तत्वों के सिंथेसिस और मेटाबॉलाईजेशन में भी इसकी अहम भूमिका होती है। लेकिन कई बार खराब खानपान और जीवनशैली कुछ आदतों जैसे शराब का सेवन और स्मोकिंग के कारण लिवर स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ये लिवर में गर्मी को बढ़ाते हैं। हालांकि मौसम का अधिक तापमान और टॉक्सिन की अधिकता के कारण भी लिवर की गर्मी बढ़ जाती है। जिसके कारण लिवर अपना कार्य ठीक से नहीं करता है। जब हमारा लिवर अपना काम ठीक से नहीं करता है, तो इसके कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है जैसे,

  • हार्मोनल असंतुलन 
  • सिरदर्द
  • चिड़चिड़ापन
  • सांस लेने में तकलीफ
  • खराब ब्लड सर्कुलेशन
  • डायबिटीज
  • शरीर में चर्बी बढ़ना
  • ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग आदि

इसलिए स्वस्थ रहने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं, अगर किसी व्यक्ति के लिवर में गर्मी बढ़ गई है, तो इसे कंट्रोल कैसे करें? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने ------से बात की। इस लेख में हम आपको लिवर की गर्मी दूर करने के लिए कुछ सरल उपाय बता रहे हैं।

Liver ki garmi door karne ke upay

लिवर की गर्मी दूर करने के उपाय- Liver ki garmi door karne ke upay

हाइड्रेटेड रहें

शरीर के सामान्य तापमान को बनाए रखने और ठंडा रखने के लिए पर्याप्त पानी का सेवन बहुत जरूरी है। इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। यह लिवर को भी प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है।

इसे भी पढें: बॉडीबिल्डिंग की कर रहे हैं शुरुआत? तो ये 6 बेसिक बातें आएंगी आपके बहुत काम

मांस कम खाएं

चिकन, मटन और रेड मीट आदि पचने में भारी होते हैं, साथ ही यह शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं। इसलिए इनका सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए।

शराब न पिएं

शराब लिवर स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है, साथ ही यह शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बनती। यह शरीर में गर्मी बढ़ाती है। 

स्मोकिंग से दूर बनाएं

शराब की तरह स्मोकिंग की आदत भी लिवर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए आपको इससे बचना चाहिए।

इसे भी पढें: पेट की चर्बी कम करने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज कैसे करें? जानें सही तरीका

गन्ने का जूस पिएं

लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और फंक्शन में सुधार के लिए गन्ने का जूस बहुत लाभकारी होता है। इसका सुबह नियमित सेवन करने से लिवर को ठंडा करने और स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

अनहेल्दी फूड्स के सेवन से बचें

ज्यादा तला-भुना, मसालेदार,  पैकेज्ड फूड, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स आदि के सेवन से सख्त बचना चाहिए। आपको हल्का और पोषण से भरपूर भोजन करना चाहिए। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक्स, कोला, सोडा, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, चाय-कॉफी आदि के सेवन से भी सख्त परहेज करना चाहिए। 

All Image Source: freepik

Read Next

30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के ल‍िए करें ये 5 काम, फ‍िट रहेगी बॉडी

Disclaimer