
काजल लगाने से ना केवल आंखें सुंदर होती हैं बल्कि आंखों की कई समस्याएं भी दूर होती हैं। बता दें कि काजल को कई नामों से जाना जाता है जैसे सुरमा, केहला, कोल, कोहा आदि लेकिन सवाल यह है कि क्या मार्केट से खरीदे हुए काजल आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं? अगर नहीं या आपको बिना केमिकल वाला काजन चाहिए तो ऐसे में आप घर पर रहकर होममेड काजल तैयार कर सकती हैं। आज का हमारा लेख होममेड काजल पर ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि महिलाएं घर पर रहकर कैसे आयुर्वेदिक तरीके से होममेड काजल तैयार कर सकती हैं। साथ ही इसके फायदों के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - बदाम से बनाएं काजल
इस काजल को बनाने के लिए आपके पास एक मिट्टी का दीपक और बदाम होना जरूरी है। अब आप मिट्टी के दीपक को तेल से जलाएं आए और अब उसके ऊपर प्लेट रख दें। लेकिन ध्यान दें कि प्लेट रखते वक्त दीपक बूझना नहीं चाहिए। अब आप उस प्लेट पर कुछ बदाम रखें और उन्हें अच्छे से जलने दें। जब बदाम अच्छे से जल जाए तो चाकू के माध्यम से उनकी कालिख को निकालें और डिब्बे में भर लें।
2 - एलोवेरा जेल से बनाएं काजल
इस काजल को बनाने के लिए आपके पास मिट्टी के दीपक के साथ-साथ कैस्टर ऑयल और एलोवेरा जेल का होना जरूरी है। अब आप मिट्टी के दीपक को कैस्टर ऑयल से जलाएं और उसके ऊपर एक प्लेट रखते हैं। उस प्लेट पर एलोवेरा का जेल फैलाएं और उसे जलने दें। जब एलोवेरा जेल अच्छे से जल जाए और उसका काला रंग आ जाए तब आप प्लेट को हटाएं और चाकू के माध्यम से एक डिब्बी में उसकी कालिख को इकट्ठा कर लें। ध्यान दें कि यह काजल 6-7 घंटे में तैयार होगा।
इसे भी पढ़ें- काजल और आई मेकअप के कारण हो रहा है आंखों में सूखापन? ये घरेलू उपाय टिप्स आएंगी काम
3 - सरसों के तेल का काजल
इस काजल को बनाने के लिए आपके पास मिट्टी का दीपक और सरसों का तेल होना जरूरी है। अब आप मिट्टी के दीपक में सरसों के तेल को भरें और दीपक की लौ जलाएं। उसके ऊपर आप प्लेट रख दे और उस दीए को पूरी रात जलने दें। अगले दिन प्लेट से कालिख एक डिब्बे में भरें और अगर आप चाहें तो उस दिए कालिख में घी की एक बूंद मिला सकते हैं और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 - कपूर से बनाएं काजल
इस काजल को बनाने के लिए आपके पास मिट्टी के दीपक के साथ-साथ कपूर का होना भी जरूरी है। अब आप एक बड़े दीपक में कपूर को जलाएं और उसके ऊपर प्लेट रख दे। अब कुछ समय बाद दिए के आसपास और प्लेट पर कालिख इकट्ठी हो जाएगी। उस कालिख को आप एक डिब्बे में भरकर रख लें।
5 - कैस्टर ऑयल से बनाएं काजल
इसका काजल को बनाने के लिए आपके पास कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल और मिट्टी का दिया होना जरूरी है। अब आप मिट्टी के दीपक में कैस्टर ऑयल की मदद से दीपक जलाएं और उसके ऊपर एक पीतल की थाली रख दे। अब दिए को पूरी रात जलने दें। अगले दिन प्लेट पर इक्ट्ठी हुई कालिख को डिब्बे में भर लें और उसमें अरंडी के तेल की कुछ बूंदे मिलाएं और आंखों पर लगाएं।
6 - अजवाइन का काजल
अजवाइन का काजल बनाने के लिए आपके पास दीपक, प्लेट, सरसों का तेल और अजवाइन होनी जरूरी है। अब आप दीपक के लिए जो लो तैयार करें उसकी रुई में अजवाइन के कुछ टुकड़ों को मिलाएं और बाती तैयार करें। अब दीपक में सरसों का तेल डालें और अजवाइन की बाती से दीपक जलाएं। अब जले हुई दीपक के ऊपर एक प्लेट रखें और उसे पूरी रात जलने दें। अगले दिन जो कालिख इकट्ठी हई है उसे डिब्बे में भर लें।
इसे भी पढ़ें- अपनी खूबसूरत आंखों के लिए इस्तेमाल करें होम मेड काजल, यामी गौतम से जानें घर पर काजल बनाने का तरीका
7 - नीम का काजल
नीम के काजल को बनाने के लिए आपके पास नीम के फूल, प्लेट और सरसों का तेल होना जरूरी है। अब आप एक मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालें और दीपक के लिए जो बाती तैयार की है उसमें नीन की सूखे फूल मिलाएं और बाती बना लें। अब आप बनी बाती को सरसों के तेल में भिगोएं और दीपक जलाएं। अब उसके ऊपर एक प्लेट 7 से 8 घंटे के लिए रखें। प्लेट के ऊपर जो कालिख इकट्ठी हुई है उसे एक डिब्बे में भरें।
होममेड काजल लगाने के फायदे
1 - घर पर बनाए गए काजल से न केवल मोतियाबिंद की समस्या से बचा जा सकता है। बल्कि यह रतौंधी जैसी समस्या से भी राहत दिला सकती है।
2 - आजकल लोग वर्क फ्रॉम होम के चलते देर देर तक काम करते हैं जिसके कारण उन्हें आंखों में पानी और जलन महसूस होती है। ऐसे में घर से बने काजल से इस जलन को दूर किया जा सकता है।
3 - तेज धूप से आंखों की हानि से बचाने के लिए काजल आपके बेहद काम आ सकती है।
4 - काजल के इस्तेमास से न केवल आंखों की सुंदरता बढ़ाई जा सकती है बल्कि इससे आंखें अट्रैक्टिव भी बनती हैं।
5 - काजल लगाने से आंखों की एलर्जी से बचा जा सकता है।
6 - घर के काजल से आंखों में पानी बार-बार आने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
7 - घर पर बनाए गए काजल के इस्तेमाल से आंखों की खुजली की समस्या दूर हो सकती है।
8 - घर पर बनाए काजल में केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है ऐसे में यह आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
9 - घर के बने काजल के डार्क स्पॉट्स की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि घर पर बना काजल आंखों के लिए बहुत उपयोगी होता है। लेकिन यदि किसी काजल को लगाते वक्त आपको जलन या एलर्जी महसूस हो तो उसका इस्तेमाल अपनी आंखों पर ना करें। इसे अलावा यदि आपको आंखों से संबंधित कोई भी समस्या है। तब भी ऊपर बताए गए तरीकों का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर करें।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।