गर्मी के लिए घर पर बनाएं केमिकल-फ्री डिओड्रेंट, पसीने की बदबू से मिलेगा छुटकारा

Homemade Deodorant: गर्मियों में पसीने की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में होममेड डिओड्रेंट काफी फायदेमंद हो सकता है। जानें बनाने का तरीका। 

 
Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: May 03, 2023 13:05 IST
गर्मी के लिए घर पर बनाएं केमिकल-फ्री डिओड्रेंट, पसीने की बदबू से मिलेगा छुटकारा

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

गर्मियां शुरू होने के साथ ही ज्यादा पसीना आने की समस्या होने लगती है। बाहर के तापमान से शरीर का तापमान बैलेंस करने के लिए शरीर पसीना बनाता है। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है। पसीना आने के साथ पसीने की बदबू की समस्या भी गर्मियों में ज्यादा देखने को मिलती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग डिओड्रेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मार्केट के डिओड्रेंट्स में कई हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो पसीने की बदबू बढ़ाने का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में घर में तैयार किया गया डिओड्रेंट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह केमिकल फ्री होने के साथ शरीर में खुशबू बनाए रखने में मदद कर सकता है। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह होममेड डिओड्रेंट आपके लिए असरदार साबित हो सकता है। 

homemade deodorant

घर पर डिओड्रेंट कैसे तैयार करें? (How To Make Liquid Deodorant at Home)

सामग्री

बेकिंग सोडा - 1 चम्मच

एसेंशियल ऑयल - 20 से 25 बूंदे ( रोजमेरी ऑयल) 

एलोवेरा जेल - 4 चम्मच

पानी - 10 से 12 चम्मच

बनाने की विधि

  • होममेड डिओड्रेंट तैयार करने के लिए एक बाउल में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। 
  • इसके साथ ही इसमें 4 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसकी जगह आप एलोवेरा जूस भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब अपना मनपसंद कोई भी एसेंशियल ऑयल लेकर इसकी 20 से 25 बूंद मिलाएं। इसके लिए आप लेवेंडर ऑयल, रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
  • आखिर में 10 से 12 चम्मच पानी मिलाकर इसे अच्छे से मिलाएं। मिक्सचर तैयार करने के बाद इसे एक स्प्रे बोतल 
  • में डालकर स्टोर कर लें। 
  • तो लीजिए बनकर तैयार है आपका केमिकल-फ्री डिओड्रेंट। 

घर पर बने डिओड्रेंट के फायदे (Benefits of Homemade Deodorant)

पसीना कम करने में मदद करे

डिओड्रेंट तैयार करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया गया है। इसे एल्कलाइन पीएच का बेस्ट सोर्स माना जाता है। इसका इस्तेमाल प्राकृतिक रूप से पसीने की समस्या कम करने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़े- क्या परफ्यूम की खुशबू आपके मूड और व्यवहार पर डालती है असर? एक्सपर्ट से जानें कुछ रोचक बातें

शरीर में ताजगी बनाए रखे

शरीर में ठंडक और ताजगी बनाए रखने के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो पसीने से होने वाले इन्फेक्शन को रोकने में मदद करेंगे। 

खुशबू बनाए रखे

एसेंशियल ऑयल होममेड डिओड्रेंट का सबसे जरूरी हिस्सा है। इसके इस्तेमाल से शरीर में प्राकृतिक खुशबू बनी रहती है। यह पसीने की बदबू कम करने में मददगार हो सकता है।

इसे भी पढ़े- DIY Hair Perfume: बालों को ताजगी और बेहतरीन खुशबू देता है घर पर बना ये स्‍पेशल हेयर परफ्यूम

केमिकल फ्री 

होममेड डिओड्रेंट तैयार करने के लिए सभी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इसके इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स की समस्या नहीं होगी।

इस तरह से आप घर पर केमिकल फ्री डिओड्रेंट तैयार कर सकते हैं। इसमें सभी नैचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इसे लगाने से आपको कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा, साथ  ही यह डिओड्रेंट शरीर में ताजगी भी बनाए रखेगा। इस डिओड्रेंट को एक महीने तक स्टोर करके रखा जा सकता है। 

Disclaimer