नहाना सिर्फ हमारे रोज की दिनचर्या और हमारी संस्कृति के हिसाब से ही सही नहीं है बल्कि साइंस के हिसाब से भी यह हमारे लिए स्वास्थयकारी है। नहाने से सिर्फ हमारे शरीर की ही गंदगी नहीं साफ होती है बल्कि यह कई तरीकों के बीमारी का भी इलाज बन सकती है। पर अगर आप नहाने को स्वास्थय के लिए लाभकारी बनाना है, तो आपको कुछ अलग कदम उठाने होंगे। आमतौर पर तो हम मौसम के हिसाब से ठंडे या गर्म पानी से नहा लेते हैं। पर अगर आपको बस नहा कर ही एक्सरसाइज जितना लाभ पाना है और स्वास्थ रहना है, तो आपको हॉट वॉटर बाथ लेनी होगी। जी हां, अगर आप लगभग 1 घंटे के करीब हल्के गर्म पानी में नहा लें तो आपको उसके कई लाभ देखने को मिलेंगे। दरअसल हल्के गर्म पानी से लंबे समय तक नहाने से आपके शरीर की त्वचा सुखदायक महसूस करती और बदले में एंडोर्फिन छोड़ती है। एंडोर्फिन के कारण आपकी त्वचा गर्म होने लगती है, जिससे हमारा ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है। शरीर के हर ब्लड वेसल्स से ब्लड सर्कुलेट होने से बॉडी के सारे अंग संतुलित होकर काम करने लगते हैं। इसके अलावा भी हॉट वॉटर बाथ के कई फायदें हैं, आइए हम आपको इसमें से कुछ फायदे बताते हैं।
एक घंटे तक हॉट वॉटर बाथ लेने के कई फायदे हैं
लगभग 140 कैलोरी जलाकर वजन कम करने में मदद करता है
साल की शुरुआत में प्रकाशित एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने 14 प्रतिभागियों से डेटा एकत्र किया और पाया कि एक घंटे तक गर्म पानी में नहाने से 30 मिनट की पैदल दूरी चलने के बराबर कैलोरी खर्च होती है। शोधकर्ताओं के हिसाब से एक घंटे गर्म पानी में नहाने से 140 केलोरी खर्च हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्म पानी आपके दिल को तेजी से चलाता है और नहाते नहाते ही आपके कुछ केलोरीज बर्न हो जाते हैं। इस तरह आप आधे घंटे दौड़ने इतना फायदा सिर्फ नहा कर ही पा लेते हैं। अगप आप इसे रोज करें तो धीरे-धीरे आपका वजन भी कम होने लगेगा।
टॉप स्टोरीज़
दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम करता है
आप दिल के मरीज हैं या नहीं पर हॉट वॉटर बाथ आपके हर्ट- अटैक के चांस को कम कर सकती है। दरअसल जब आप गर्म पानी से नहा रहे होते हैं तो एक तरीके से यह आपके शरीर की सिकाई भी हो रही होती है। ऐसे में आप बिलकुल शांत हो जाते हैं। इस तरह ब्लड सर्कुलेशन के नॉर्मल होने से दिल के दौड़ा पड़ने का खतरा कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें : वर्क लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ हो गई है बेकार तो अपनाएं ये 5 उपाय, जिंदगी होगी बेहतर
नर्वस सिस्टम को मिलता है आराम
गर्म पानी से नहाने से यह आपके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकता है। इससे आपके नर्वस सिस्टम को आराम मिलेगा। इसके अलावा यह शरीर में किसी भी तरीके के तीव्र दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है। गर्म पानी से नहानो से आप का दर्द दूर हो सकता और यह मांसपेशियों को ढीला रख सकता है। नहाते वक्त हांथ पैर को खिंचने और हिलाने से भी मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों में हो रहे दर्द पर प्रभाव डालते हुए इसे ठीक कर सकता है।
अच्छी नींद के लिए है जरूरी
अगर किसी को बहुत गुस्सा आ रहा है या किसी भी वजह से उसका ब्लड-प्रेशर बढ़ा हुआ है तो गर्म पानी से नहाने से आप रीलेक्स फील कर सकता है। इससे आपका ब्लडप्रेशर भी कम हो जाएगा। इस तरह आप हल्का-हल्का सा फील करेंगे। आंखों से लेकर ब्रेन तक इससे आराम में आ जाता जिससे आपको नींद आने लगती है।
इसे भी पढ़ें : हार्मोन बैलेंस करने में मददगार हैं ये 5 प्राकृतिक उपाय, सदा रहेंगे फिट और हेल्दी
अन्य बीमारी और संक्रमण से भी आपको बचाता है
बहुत से लोग जिन्हें पुरानी बीमारियाँ हैं या वे अवसाद और डिप्रेशन से पीड़ित हैं उनके लिए गर्म पानी से नहाना शारीरिक आराम और संतुष्टि प्रदान कर सकता है। यहां तक कि लगाता ऐसा करने से यह आपके पुराने दर्द को भी ठीक कर सकता है। साथ ही हॉट वॉटर बाथ से प्राइवेट पार्टस या शरीर के किसी और अंग में फैले इंफेकशन भी कम हो सकता है। इस तरह हर दिन एक घंटे लिए गए हॉट वॉटर बाथ से आप मानसिक स्ट्रेस के साथ शारीरिक स्ट्रेस को भी कम कर सकते हैं।
Read more articles on Mind-Body in Hindi