How To Get Rid Of Period Cramps: पीरियड से पहले या उस समय होने वाले दर्द को पीरियड क्रैम्प्स कहा जाता है। अधिकतर महिलाएं इस समस्या से काफी परेशान रहती है। कई महिलाएं इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन शुरू कर देती हैं। ये दवाइयां शरीर के लिए हानिकारक होती है। लगातार इन दवाइयों के सेवन से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में इस समस्या को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये घरेलू उपाय पीरियड क्रैम्प्स को दूर करने के साथ शरीर की थकावट को भी दूर करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
मेथी
मेथी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पीरियड क्रैम्प्स को दूर करने के लिए मेथी का इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना को भिगो दें। सुबह उठने के बाद इस पानी को पिएं। ऐसा करने से पीरियड क्रैम्प्स दूर होने के साथ शरीर का दर्द भी दूर होगा।
तिल के तेल से मसाज
पीरियड क्रैम्प्स के दर्द को दूर करने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसको उपयोग करने के लिए पेट के निचले हिस्से पर तिल के तेल से मसाज करें। तिल के तेल में एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते है, जो दर्द को दूर करने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
हर्बल टी का सेवन
पीरियड क्रैम्प्स को दूर करने के लिए हर्बल टी का सेवन किया जा सकता है। हर्बल टी पीरियड क्रैम्प्स को दूर करने के साथ पेट में दर्द को भी आसानी से दूर करती है। हर्बल टी में अदरक वाली चाय भी आसानी से पी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर प्याज का रस इन 4 तरीकों से लगाएं, निखर उठेगी आपकी स्किन
सिंकाई
सिंकाई शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सिंकाई करने से पीरियड क्रैम्प्स से छुटकारा मिलने के साथ शरीर की थकावट भी दूर होती है। पीरियड्स में सिंकाई करने से शरीर को आराम मिलता है और दर्द कम होता है।
जीरे की चाय
पीरियड क्रैम्प्स को दूर करने के लिए जीरे की चाय भी आसानी से पी जा सकती है। जीरे की चाय पीने दर्द में आराम मिलता है और पेट दर्द भी दूर होता है। जीरे में एंटी स्पासमोडिक नामक तत्व पाया जाता है, जो पीरियड में होने वाले दर्द को आसानी से दूर करता है। जीरे की चाय पीने से पेट भी स्वस्थ रहता है।
पीरियड क्रैम्प्स को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version