
Home Remedies For Nose Piercing Bumps: नाक छिदवाना सिर्फ हम भारतीयों के लिए एक परंपरा ही नहीं है, बल्कि यह वर्तमान समय में यह लोगों के स्टाइल और फैशन का भी एक अहम हिस्सा बन गया है। नाक-कान छिदवाना आजकल काफी ट्रेंड में है। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, इन दिनों पुरुष भी नाक, कान छिदवाने लगे हैं। जब आप नाक छिदवाने के बाद नोज पिन डालते हैं, तो यह न सिर्फ दिखने में काफी सुदंर लगता है, बल्कि काफी कूल और स्टाइलिश भी लगता है। लेकिन नाक छिदवाने के बाद कुछ दिन तक लोगो को अपनी नाक का काफी ध्यान रखने की जरूरत हैं, क्योंकि नाक छिदवाने के बाद कई बार लोगों को नाक छिदने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिससे लोगों को काफी असहजता है होती है। इससे लोगों की नाक में काफी दर्द होता है और कई बार खून भी निकलता है। इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन कुछ फायदा नहीं मिलता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ घरेलू उपाय नाक पकने की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! अब सवाल यह उठता है, ऐसे में आपको किन घरेलू उपायों को आजमाना चाहिए? इस लेख में हम आपको नाक पकने की समस्या से राहत पाने के लिए 5 घरेलू उपाय (naak pakne ke gharelu upay) बता रहे हैं।
नाक पकने के घरेलू उपाय- Home Remedies For Nose Piercing Bump In Hindi
1. तेल और हल्दी लगाएं
हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जिससे यह नाक की सूजन को कम करने में मदद करती है। आप सरसों के तेल को पकाकर इसे पकी हुई नाक पर लगा सकते हैं। इससे बहुत आराम मिलेगा।
इसे भी पढें: भगंदर (फिस्टुला) का आयुर्वेदिक इलाज जानें आयुर्वेदाचार्य से, मिलेगा आराम
2. नाक में नीम की डंडी डालें
नीम की डंडी भी एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होती है, अगर आप नाक छिदवाने के बाद नाक में नीम की डंडी डालते हैं तो इससे नाक नहीं पकती है। यह नाक को संक्रमित होने से भी बचाते हैं।
3. गर्म नारियल का तेल
त्वचा के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप नारियल तेल को गर्म करके नाक के पके हुए हिस्से पर लगाते हैं, तो इससे सूजन कम होगी और बैक्टीरिया साफ होंगे।
4. सिकाई करें
पकी हुई नाक की सूजन को कम करने के लिए आप प्रभावित हिस्से की गर्म सिकाई भी कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी सूती कपड़े को तवे पर गर्म कर सकते हैं या गर्म पानी में भिगोकर भी सिकाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. सरसों का तेल
पकी हुई नाक या कान से छुटकारा पाने के लिए सदियों से इन नुस्खे का प्रयोग किया जा रहा है। यह पकी हुई नाक से छुटकारा दिलाने में बहुत प्रभावी है। बस आपको गर्म सरसों के तेल की कुछ बूंदे नाक के पके हुए हिस्से पर डालनी है और मालिश करनी है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को साफ करने और सूजन कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढें: बिना किसी टॉनिक के खून साफ करने में मदद करेंगे ये 5 नैचुरल घरेलू उपाय
यह भी ध्यान रखें:
इन घरेलू उपायों की मदद से आप पकी हुई नाक से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इस दौरान अपने खानपान का भी खास ध्यान रखें। ज्यादा बादी वाली चीजें न खाएं। दाल खाने से बचें- खासकर उड़द, मसूर, चना, मटर की दाल खाने से बचें।
All Image Source: Freepik.com