How to get rid of nose freckles : नाक पर मौजूद झाइयां आपकी स्किन की खूबसूरती खराब कर सकती हैं। मुख्य रूप से झाइयों की समस्या धूप के अधिक संपर्क में आने की वजह से होता है। इसके अलावा शरीर में अत्यधिक मेलेनिन उत्पादन की वजह से भी झाइयों की परेशानी को सकती है। नाक के ऊपर झाइयों की परेशानी को कम करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे असरदार घरेलू उपायों के बारे में जिससे नाक पर झाइयों की परेशानी को कर सकते हैं दूर?
1. सेब का सिरका
सेब के सिरके में मैलिक एसिड होता है। यह स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करता है। इससे झाइयों का रंग हल्का हो सकता है। आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका
आवश्यक सामाग्री
- 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
- 1 चम्मच शहद
विधि
- सबसे पहले शहद और सिरके को मिक्स करें और अपने नाक पर लगाएं।
- करीब 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- बाद में गुनगुने पानी से इसे धो लें।
- दिन में एक बार नाक की झाइयों पर इसे लगाएं।
इसे भी पढ़ें - पपीते से मिटाएं चेहरे की झाइयां, घर पर बनाकर लगाएं ये 4 फेस पैक
2. नींबू
नींबू विटामिन सी का प्रमुख स्त्रोत माना जाता है। विटामिन सी में फोटोप्रोटेक्टिव और एंटी-पिगमेंटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव कर सकते हैं। इससे स्किन की रंजकता को कम करने के की क्षमता होती है। साथ ही यह मेलेनिन के उत्पादन को कम करता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 नींबू का रस
- 1 कॉटन बॉल
विधि
- एक नीबू को निचोड़ कर उसके रस को एक कटोरी में रख देँ।
- अब कॉटन बॉल की मदद से नींबू के रस को नाक पर लगाएं।
- इसे अपनी स्किन पर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
- सप्ताह में 4 से 5 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे झाइयों का रंग हल्का होगा।
- हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो नींबू सीधे तौर पर स्किन पर न लगाएं।
3. हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है, जो मेलेनोजेनेसिस को रोकता है। यह स्किन में मेलेनिन के अत्यधिक जमाव को कम कर सकता है। इससे आपकी झाइयां कम हो सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच नींबू का रस
विधि
- हल्दी में नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट को नाक के झाइयों पर लगा लें।
- जब पेस्ट सूख जाए, तो इसे पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- सप्ताह में एक बार इस पेस्ट के इस्तेमाल से काफी लाभ मिलेगा।
4. दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है। लैक्टिक एसिड टायरोसिनेस गतिविधि को रोकता है। इससे मेलेनिन का उत्पादन कम होता है। साथ ही यह हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या को कम कर सकता है। इसकी मदद से झाइयों की परेशानी कम होती है।
आवश्यक सामग्री
- 2-3 बड़े चम्मच दही
विधि
- नाक के झाइयों पर दही लगाएं।
- लगभग 15-20 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- इसके बाद पानी से इसे धो लें।
- रोजाना इस तरह दही लगाने से झाइयों की परेशानी दूर हो सकती है।
5. एलोवेरा
एलोवेरा जेल में मौजूद गुण स्किन में मेटालोथायोनिन के उत्पादन को ट्रिगर करता है, जो यूवी-प्रेरित क्षति को रोकता है। साथ ही इससे स्किन में मेलेनिन के जमाव को कम होता है। इससे आपकी स्किन की झाइयां कम हो सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- फ्रेश एलोवेरा जेल
विधि
- नाक पर मौजूद झाइयों पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं।
- अब करीब 2-3 मिनट तक नाक के आसपास मसाज करें।
- इसके बाद करीब 10 मिनट के लिए इसे छोड़ देँ।
- आप इसे रात भर के लिए छोड़ भी सकते हैं।
- सप्ताह में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। इससे झाइयां कम होंगी।
इसे भी पढ़ें - बैंगन से बना फेस मास्क दूर करेगा चेहरे के दाग-धब्बे और झाइयां, जानें बनाने का तरीका
नाक पर झाइयों की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या कम नहीं हो रही है, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version