हाथ-पैर की खुजली से हैं परेशान, तो इन 5 आयुर्वेदिक उपायों से पाएं जल्द आराम

हाथ-पैर की खुजली से कई लोग परेशान होते हैं। इसके लिए आप कई आयुर्वेदिक उपाय कर सकते हैं।

Dipti Kumari
Written by: Dipti KumariUpdated at: Jan 13, 2022 18:22 IST
हाथ-पैर की खुजली से हैं परेशान, तो इन 5 आयुर्वेदिक उपायों से पाएं जल्द आराम

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

कई बार हमारे हाथों और पैरों में बहुत ज्यादा खुजली होती है। ऐसे में आप हर समय अपने हाथ-पैर में खुजली करते रहते हैं। ये खुजली किसी कारण से हो सकती है या चर्मरोग के लक्षण भी हो सकते हैं। आमतौर पर खुजली की समस्या रूखी त्वचा में अधिक होती है। हाथ-पैर में खुजली के कई कारण हो सकते हैं। धूल-प्रदूषण, एलर्जी, दवा के साइड इफेक्ट्स, केमिकलयुक्त पदार्थों का उपयोग, मौसम में बदलाव या किसी कीड़े के काटने के कारण भी हाथ-पैर में खुजली हो सकती है। हाथ-पैर में खुजली कुछ ऐसे खाना खाने के कारण भी हो सकती है, जिससे आपको एलर्जी हो। सर्दियों में भी अधिक ब्लोअर या रूम हीटर का इस्तेमाल करने से भी आपको हाथ-पैर में खुजली महसूस हो सकती है। अगर आप बहुत ज्यादा गर्म कपड़े या अधिक समय तक बहुत सारे कपड़े पहनकर रखते हैं, तो इससे भी आपको हाथ-पैर या शरीर के अन्य हिस्सों में भी खुजली हो सकती है लेकिन इसके लिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए ऐसे कई आयुर्वेदिक उपाय है, जिससे आपको जल्दी राहत मिल सकती है।

हाथ-पैर की खुजली के उपाय

1. गिलोय

गिलोय का उपयोग कई समस्याओं से निजात दिलाता है लेकिन त्वचा संबंधी विकार में इसके कई फायदे हैं। इसमें गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड, टीनोस्पोरिन, पामेरिन और टीनोस्पोरिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा गिलोय में जिंक, कॉपर, आयरन और मैगनीज भी पाया जाता है। इसके सेवन या उपयोग से आपके हाथ-पैर की खुजली और जलन में आराम मिलता है। साथ ही यह स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है।

2. नीम

नीम में कई एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसकी मदद से हाथ-पैर की खुजली में आराम मिलता है और एलर्जी या कीटाणु के कारण हुई परेशानी से आराम मिलता है। नीम में विटामिन ई, अमीनो एसिड और फैटी एसिड पाया जाता है। विटामिन ई त्वचा के रूखेपन को दूर करने में मदद करता है।

Itchy-hands-feet

3. नारियल तेल 

नारियल तेल के उपयोग से त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। नारियल तेल में  विटामिन सी और अमीनो एसिड पाया जाता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते है, जिससे हाथ-पैर की खुजली कम हो सकती है। साथ ही हाथ-पैर को नरम रखने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. तुलसी

तुलसी की पत्तियों में कई गुण होते हैं। यह स्वास्थ से लेकर त्वचा के कई विकारों में लाभदायक है। इसमें बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कोशिकाओं को क्षति से बचाती है। इसमें मौजूद हीलिंग गुण के कारण त्वचा को खुजली से राहत भी मिलती है।

इसे भी पढ़ें- हाथ-पैर में खुजली होने के 8 कारण, विशेषकर रात के समय होने वाली खुजली के संकेत

5. नींबू

नींबू में कई एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। साथ ही यह विटामिन सी का भी अच्छा स्त्रोच है, जिससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। जिसकी मदद से आपको हाथ-पैर की संक्रामक बीमारियों से राहत मिलती है। हाथ-पैर की खुजली में आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Itchy-hands-feet

Image Credit- Uttam Hindu 

हाथ-पैर की खुजली में इन चीजों का ऐसे करें इस्तेमाल

1. हाथ-पैर की खुजली के आप गिलोय का पेस्ट खुजली वाले हिस्से में लगा सकते हैं। इसके अलावा आप इसका सेवन भी कर सकते हैं।

2. आप नीम का कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नीम के पत्तों के साथ नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नीम के पत्ते को नहाने के पानी में उबालकर उससे नहा लें या फिर आप नीम के तेल को भी हाथ-पैर पर अच्छे से लगा सकते हैं। 

3. खुजली से बचने के लिए आप नारियल तेल में कपूर के तेल की कुछ बूंदे मिला सकते हैं और इसे खुजली वाली जगह पर लगाते हैं, तो इससे भी काफी आराम मिलता है।

4. 5-6 तुलसी की पत्तियां को आप पीसकर नारियल तेल के साथ मिलाकर हाथ-पैर में लगा सकते हैं। इससे खुजली की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

5. नींबू की कूछ बूंदे को खुजली वाले स्थान पर लगाकर इसे आप गुनगुने पानी से धो सकते हैं। इससे थोड़ी जलन हो सकती है लेकिन खुजली की समस्या से राहत मिल सकती है।

Disclaimer