अलसी वास्तव में गुणों की खान है। यह बात दीगर हैं कि लोग इसके प्रति अधिक सजग नहीं होते। अलसी का नियमित सेवन हमें कई प्रकार के रोगों से छुटकारा दिला सकता है। अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो हमें कई रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। ओमेगा 3 हमारे शरीर के अंदर नहीं बनता इसे भोजन द्वारा ही ग्रहण किया जा सकता है। शाकाहारियों के लिए अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड का इससे अच्छा और कोई स्रोत नहीं है। मांसाहारियों को तो यह मछली से मिल जाता है। अगर आप स्वयं को निरोग और चुस्त-दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं।
अलसी का सेवन कैसे और कितना करना चाहिए
अलसी का सेवन करना जितना फायदेमंद होता है उतना ही नुकसान भी करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अलसी का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए, इसे रोजाना 20 से 30 ग्राम तक ही लेना चाहिए। इसके अलावा अलसी खाने के भी कई तरीके हैं। इसे आप अलग-अलग चीजों में मिलाकर खा सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
अलसी को भूनकर खाएं
कुछ लोग सादी अलसी को खाना पसंद नहीं करते उन्हें चाहिए कि वह अलसी का सेवन भूनकर करें ऐसा करने से अलसी स्वादिष्ट हो नहीं होती, बल्कि इसका स्वाद भी कुरकुरा हो जाता है और यह अलसी खाने का तरीका बहुत आसान और उपयोगी है।
गर्म पानी के साथ खाएं अलसी
अलसी को पीसकर उसका पाउडर बना कर इस्तेमाल करना बहुत ही अच्छा तरीका होता है। इसके लिए आप गर्म पानी के एक गिलास के साथ एक चम्मच अलसी के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हो। लेकिन आप को इस बात का ध्यान रखना होता है कि अलसी का पाउडर अधिक न हो क्योंकि यह पाउडर जल्दी ही खराब हो जाता है।
दही में इस्तेमाल
अगर आप दही खाना पसंद करते हो तब आप के लिए अलसी का रायता एक अच्छा विकल्प है। इसको रायते में इस्तेमाल करने एक कप कसी हुई लौकी, एक कप दही, आधा चम्मच मोटी पीसी अलसी, आधा चम्मच काला नमक, और थोड़ी सी चीनी डालकर एक घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दे फिर इसका इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: लीची खाने से पहले देख लें ये चीज, नहीं तो हो जाएगा 'लीची सिंड्रोम'
रोटी के रूप में
अलसी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है और शक्कर की मात्रा न्यूनतम होती है। इसके स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए आप इसका इस्तेमाल रोटी या पराठे के रूप में भी कर सकते हो। इसके लिए आप आटे को गूंथते समय अलसी को पीसकर आटे में मिक्स कर लें।
इसे भी पढ़ें: इस मानसून बनाएं टमाटर और नारियल की ये डिश, घरवालें कहेंगे 'वाह'!
गर्म दूध में अलसी
एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच अलसी का पाउडर मिलाकर पीने से सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे आपको नींद अच्छी आती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi