घर पर भिंडी से करें बालों का केराटिन ट्रीटमेंट, बाल बनेंगे स्मूथ और शाइनी

जब बात आती है बालों में केराटिन ट्रीटमेंट करवाने की, तो इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। इसलिए ज्यादातर लड़कियां इसे करवाने से बचती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर भिंडी से करें बालों का केराटिन ट्रीटमेंट, बाल बनेंगे स्मूथ और शाइनी

Keratin Treatment With Lady Finger: बालों की देखभाल करना आसान काम नहीं है। तेल से मसाज, सही शैंम्पू का चुनाव और कंडीशनिंग आदि में से अगर एक स्टेप भी गलत होता है, तो बालों का झड़ना, टूटना शुरू हो जाता है या बढ़ जाता है। आज के दौर में जो लोग बालों की घर पर सही देखभाल नहीं कर पाते हैं, वो ब्यूटी पार्लर के चक्कर काटते हैं। कई तरह के केमिकल्स से भरपूर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स न सिर्फ जेब खाली करते हैं, बल्कि लंबे समय में बालों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। खासकर जब बात आती है बालों में केराटिन ट्रीटमेंट करवाने की, तो इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। अगर आप भी बालों के लिए सस्ता और  नैचुरल केराटिन ट्रीटमेंट खोज रहे हैं, तो बाजार में 40 या 50 रुपये किलो बिकने वाली भिंडी ट्राई कर सकते हैं।

क्या है केराटिन ट्रीटमेंट?

केराटिन ट्रीटमेंट (Keratin Treatment) से बाल हेल्दी, सॉफ्ट और घने बनते हैं। केराटिन  एक तरह का प्रोटीन होता है, जो बालों की ड्राईनेस को खत्म करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं भिंडी से कैसे केराटिन ट्रीटमेंट किया जा सकता है।

keratin treatment

भिंडी से कैसे बनाएं केराटिन ट्रीटमेंट क्रीम

केराटिन क्रीम बनाने की सामग्री

  • भिंडी - 10 से 20 पीस
  • नारियल का तेल  - 1 चम्मच
  • बादाम का तेल - 1 चम्मच
  • कॉर्न स्टार्च  - 1 से 2 चम्मच
  • पानी - आवश्यकतानुसार

केराटिन  क्रीम बनाने की विधि

  • सबसे पहले भिंडी को पानी से अच्छे से धो लीजिए और छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  • अब एक पैन में पानी गर्म कीजिए और उबलते पानी में कटी हुईं भिंडियां डालकर 10 मिनट के लिए उबालें।
  • भिंडी का रस जब पानी में पूरी तरह से घुल जाए तो गैस को बंद कर लें।
  • अब पानी और भिंडी के मिश्रण को पीस लें।
  • इस पेस्ट को सूती के महीन कपड़े पर डालकर अच्छे से छान लीजिए।
  • आपसे पास एकदम स्मूथ और सॉफ्ट पेस्ट निकलकर आएगा।
  • अब एक कटोरी में कॉर्न स्टार्च लेकर, पानी मिलाएं और घोल तैयार करें।
  • इस पेस्ट में नारियल और बादाम का तेल मिक्स करें। इस मिश्रण में भिंडी का मिश्रण मिलाएं।
  • आपकी केराटिन ट्रीटमेंट वाली क्रीम तैयार है।
 
keratin treatment on damaged hair

बालों पर कैसे अप्लाई करें केराटिन ट्रीटमेंट क्रीम

  • बालों को अच्छे से सुलझाने के बाद इस पेस्ट को लगाएं।
  • बालों को कई हिस्सों में विभाजित करें और  केराटिन क्रीम लगाएं।
  • जब बालों में पेस्ट पूरी तरह से लग जाए, तो इसे कम से कम 1 से डेढ़ घंटा सूखने के लिए छोड़ दें।
  • बालों में केराटिन ट्रीटमेंट क्रीम लगाने के बाद शॉवर कैप से सिर को ढक लें।
  • जब क्रीम सूख जाए बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।

बालों में केराटिन ट्रीटमेंट करने के फायदे

  • जिन लोगों के बाल दो मुंहे होकर टूटने लगते हैं, उनके लिए केराटिन ट्रीटमेंट काफी फायदेमंद होता है।
  • मॉनसून में जिन लोगों के बाल फ्रीजी और फ्रेंजी हो जाते हैं, उनके बालों में केराटिन ट्रीटमेंट नई जान डाल देता है।
  • केराटिन ट्रीटमेंट से बाल सॉफ्ट बनते हैं। 
  • केराटिन ट्रीटमेंट बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है, जिससे बाल झड़ने की समस्या कम हो जाती है।

 

Read Next

सफेद बालों को काला करने के लिए इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें मेथी के दाने

Disclaimer