Eyes Test at Home in Hindi: आंखें हमारे शरीर का जरूरी अंग होते हैं। अच्छा या बुरा देखने के लिए हमें आंखों की जरूरत पड़ती है। जब हमें सही तरीके से दिखाई देता है, तो हम अच्छा महसूस करते हैं। लेकिन आजकल खराब डाइट और अन्य कारणों की वजह से आंखों की रोशनी कम हो सकती है। ऐसे में चश्मा पहनने की सलाह दी जाती है। अगर आपकी आंखों में दर्द, जलन या खुजली होती है, तो इस स्थिति में आपको आंखों की जांच करवानी चाहिए। अगर आपको बाहर जाने का समय नहीं मिल रहा है, तो आप घर पर भी आंखों की जांच करवा सकते हैं।
घर पर आंखों का टेस्ट कैसे करें?
- विजन चार्ट प्रिंट करवाएं या फिर खरीद लें। चार्ट पर सबसे बड़ा अक्षर लगभग एक इंच लंबा होना चाहिए।
- इस चार्ट को दीवार पर लगाएं।
- चार्ट को दीवार पर ऐसे लगाएं, जिससे बैठते समय चार्ट आंखों के स्तर पर हो।
- चार्ट को कुर्सी से लगभग 10 फीट दूर रखें।
- इसके बाद अपने एक आंख ढक लें।
- विजन चार्ट पर लाइट सही होनी चाहिए।
- आप चार्ट पर लाइट करने के लिए टॉर्च का उपयोग कर सकते हैं।
- अगर आप रोशनी के कारण विजन चार्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो घर पर आंखों की जांच करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
- अगर आप चार्ट के प्रत्येक पंक्ति को पढ़ लेते हैं.
- पंक्ति की शुरुआत से लेकर आखिर तक सब आसानी से पढ़ लेते हैं, तो इसका मतलब है आपकी आंखें सही हैं।
- इसके बाद दूसरी आंख को ढकें और यहीं प्रक्रिया दूसरी आंख से दोहराएं।
- आपको जिस आंख से सही देखने को नहीं मिल रहा है, इसका मतलब है कि उस आंख की रोशनी में थोड़ी बहुत गड़बड़ी है।
- अगर आप दोनों आंखों से शुरुआत से लेकर आखिर तक सब पढ़ लेते हैं, तो इससे इसका मलतब है कि आपकी आंखें ठीक है।
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद नहाना चाहिए या नहीं?
अगर आपको भी आंखों में दर्द, खुजली और जलन जैसा महसूस हो रहा है तो आपको आंखों की जांच जरूर करवानी चाहिए। आंखों के दर्द होने पर इसे नजरअंदाज न करें और एक बार आंखों के डॉक्टर से जरूर मिलें।
टॉप स्टोरीज़
Disclaimer