Doctor Verified

चोट के कारण मांसपेशियां अंदर से फट जाने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें क्या है इसका इलाज

कभी-कभी चोट लगने पर मांस फट जाता है। इस दौरान आपको क्‍या करना चाह‍िए और क‍िन लक्षणों पर गौर करना चाह‍िए, इस बारे में आगे जानेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
चोट के कारण मांसपेशियां अंदर से फट जाने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें क्या है इसका इलाज


Muscle Tear Treatment in Hindi: आपको क‍िसी न क‍िसी स्‍थ‍ित‍ि में कभी चोट लगी होगी। कभी-कभी चोट जल्‍दी ठीक हो जाती है। वहीं कुछ मामलों में, चोट गंभीर होती है। ऐसी ही एक स्‍थ‍िति‍ है मांस का फटना। चोट लगने पर, मांसपेश‍ियों पर अचानक पड़े दबाव के कारण ख‍िंचाव आ जाता है। इस स्‍थि‍त‍ि को मांस फटना (muscle tear) कहते हैं। मांस के फटने के कारण, रक्‍त वाह‍िकाएं डैमेज हो जाती हैं। मांस फटने की समस्‍या को तीन स्‍थ‍ित‍ि में व‍िभा‍ज‍ित क‍िया गया है। ग्रेड 1 मसल ट‍ीयर की स्थि‍त‍ि वो होती है ज‍िसमें मांस के कुछ रेशे डैमेज होते हैं। ग्रेड 2 मसल टीयर में, मांस के रेशे डैमेज होने के साथ, तेज दर्द महसूस होता है। ऐसी स्‍थ‍ित‍ि में सूजन भी नजर आ सकती है। ग्रेड 3 मसल टीयर सबसे गंभीर स्‍थ‍ित‍ि होती है। इसमें भयंकर दर्द के साथ, मांसपेश‍ियां पूरी तरह से काम करना बंद कर देती हैं। आगे जानेंगे मांस फटने पर डॉक्‍टर कैसे इलाज करते हैं और कौनसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।    

मांस फटने के लक्षण- Muscle Tear Symptoms 

  • चोट लगने पर मांस फट गया है, तो तेज दर्द हो सकता है।  
  • मांस फटने पर खून बहता है। 
  • त्‍वचा में सूजन होना।
  • ब्‍लड क्‍लॉट‍िंग की समस्‍या भी हो सकती है।
  • चोट लगने पर त्‍वचा नीली पड़ सकती है।
  • चोट लगने पर मांसपेश‍ियों में उभार नजर आ सकता है।
  • मांसपेश‍ियों का आकार बदलना। 
  • मांसपेश‍ियों में कमजोरी या ऐंठन महसूस होना।

इसे भी पढ़ें- पेट पर नजर आ रहे हैं लाल दाने? जानें इसका कारण और इलाज

मांस फटने का इलाज- Muscle Tear Treatment  

muscle tear treatment

  • मांस फटने पर डॉक्‍टर एक्‍सरे की मदद से चेक करते हैं क‍ि कहीं हड्डी में चोट तो नहीं है।
  • अगर स्‍थ‍ित‍ि गंभीर नहीं है, तो डॉक्‍टर फर्स्ट एड या ओवर द काउंटर दवाएं भी दे सकते हैं।
  • गंभीर स्‍थ‍ित‍ि में टांके लगाकर, डॉक्‍टर ओरल दवाएं देते हैं।
  • मांस फटने पर बुखार भी आ सकता है। ऐसे लक्षण नजर आने पर डॉक्टर दवाएं देते हैं।
  • अगर मांसपेश‍ियों के ह‍िलने की क्षमता कम हो गई है, तो लंबे समय तक दर्द बना हुआ है, तो डॉक्‍टर बेड रेस्‍ट की सलाह देते हैं।  

मांस फटने पर ये करें 

  • मांस फटने वाली जगह पर पानी न डालें। 
  • मांस फटने वाली जगह पर जोर न डालें।
  • खुद से कोई दवा लेने के बजाय, डॉक्‍टर की सलाह पर ही दवाओं का सेवन करें।
  • मांस फटने पर कपड़े को त्‍वचा से हटा लें, टाइट कपड़े को तुरंत लूज करें।
  • चोट लगने पर मांस फट गया है, तो त्‍वचा को रूमाल से पकड़कर रखें, ताक‍ि खून रुक सके।

उम्‍मीद करते हैं आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

चेहरा खोलता है सेहत से जुड़े कई राज, जानें फेस देखकर कैसे जानें सामने वाले की हेल्थ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version