Tue Oct 27, 2026 | 02:45 AM IST

Expert

गर्मी में अश्वगंधा कैसे खाएं? जानें सही तरीका और इससे सेहत को मिलने वाले फायदे

How To Take Ashwagandha During Summer: गर्मियों में अश्वगंधा का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं, जानें इसके सेवन का तरीका।
गर्मी में अश्वगंधा कैसे खाएं? जानें सही तरीका और इससे सेहत को मिलने वाले फायदेगर्मी में अश्वगंधा कैसे खाएं? जानें सही तरीका और इससे सेहत को मिलने वाले फायदे

How To Take Ashwagandha During Summer: आयुर्वेद में अश्वगंधा का सेवन कई समस्याओं को दूर करने के लिए एक औषधि के रूप में किया जाता है। इसका सेवन बच्चों से लेकर बूढ़े, पुरुष और महिलाओं सभी के लिए फायदेमंद होता है। रात में नींद नहीं आती है, उन लोगों को अश्वगंधा का सेवन करने की सलाह काफी दी जाती है। क्योंकि अश्वगंधा तनाव और थकान को कम करता है, मस्तिष्क को शांत करता है और अच्छी नींद लेने में मदद करता है। लेकिन लोग गर्मियों के मौसम में अश्वगंधा का सेवन करने से काफी कतराते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि तासीर गर्म होती है। यह पित्त प्रकृति वाले लोगों इसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों के मन में यह कई बार यह सवाल उठता है कि क्या गर्मियों में अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए या नहीं? या गर्मियों में अश्वगंधा का सेवन कैसे करें, जिससे कि सेहत को कई नुकसान न पहुंचे? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS, Ayurveda) से बात की। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

How To Take Ashwagandha During SummerHow To Take Ashwagandha During Summer

क्या गर्मियों में अश्वगंधा का सेवन सेफ है- Is It Safe To Take Ashwagandha During Summers

डॉ. भुवनेश्वरी की मानें तो गर्मियों में भी अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है। लेकिन तासीर में गर्म होने की वजह से आपको सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के अश्वगंधा को एक सप्लीमेंट के तौर पर लेने की सलाह देते हैं। इससे सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं जैसे,

  • तनाव करे कम: अश्वगंधा एक एडाप्टोजेन है, जिससे यह तनाव, चिंता और थकान दूर करने में प्रभावी है।
  • प्रजनन क्षमता में करे सुधार: पुरुष हों या महिलाएं, अश्वगंधा का सेवन करने से शुक्राणु और अंडों की गुणवत्ता में सुधार होता है, जिससे यह प्रजनन क्षमता बढ़ाता है।

इसे भी पढें: सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले लें अश्वगंधा का पाउडर, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

  • शरीर में लाए एनर्जी: शारीरिक थकान दूर करने में और शरीर को चुस्ती-फुर्ती प्रदान करने में अश्वगंधा बहुत लाभकारी है। यह शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है।
  • शरीर की सूजन कम करने में करे मदद: अश्वगंधा शरीर की सूजन कम करने में बहुत लाभकारी है, जिससे यह कई रोगों के जोखिम करने में मदद करता है।
  • आती है अच्छी नींद: अगर आप नियमित अश्वगंधा का सेवन करते हैं, तो इससे आपको रात में जल्दी सोने और एक अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है।

इसे भी पढें: रोज 2 लौंग चूसने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

गर्मियों में अश्वगंधा का सेवन कैसे करें- How To Take Ashwagandha During Summer

अश्वगंधा का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। लेकिन कोशिश करें कि आप एक दिन में 200mg से अधिक इसका सेवन न करें। बाजार में अश्वगंधा पाउडर और गोली दोनों रूप में मौजूद है। आप दूध के साथ अश्वगंधा ले सकते हैं। कोशिश करें कि आप अश्वगंधा को चीनी या शहद के साथ लें, ऐसा करने से अश्वगंधा की तासीर को ठंडा करने में मदद मिलती है। आप घी के साथ अश्वगंधा पाउडर मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

→ इन 6 सब्जियों की तासीर होती है ठंडी, गर्मी में खाने से शरीर को मिलेगी ठंडक

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 10, 2023 20:12 IST

    Published By : Vineet Kumar