
आज के समय में हम जो खाते और पीते हैं, उसमें कहीं ना कहीं मिलावटी चीजें शामिल होती हैं। मिलावटी चीजों के सेवन से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं। यह धीरे-धीरे हमारे शरीर के लिए जहर के समान कार्य करता है। खाने-पीने की चीजों में मिलावट होने से शरीर के अंग अंदरुनी रूप से कमजोर होने लगते हैं। खाने के चावल से लेकर मसालों तक में मिलावट पाई जाती हैं। इतना ही नहीं, सुबह की चाय से भरी प्याली में भी मिलावट हो सकता है। इन मिलावटी चीजों के सेवन से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। खासतौर पर सुबह अगर आपको चाय पीने की आदत है, तो अपने चाय पत्ती की शुद्धता को जांच कर ही खरीदें। क्योंकि सुबह का आहार सबसे अहम माना जाता है, चाहे वह चाय ही क्यों न हो। चाय में अगर किसी तरह की मिलावट हो और आप सुबह-सुबह मिलावटी चीजों को सेवन करते हैं, तो इससे आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। मिलावटी चीजों के सेवन से पेट से जुड़ी परेशानियां और कई अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं किस तरह चाय की पत्तियों की शुद्धता की करें जांच?
1. हाथों से करें मिलावट की जांच
हाथों से भी आप चायपत्ती के मिलावट की जांच कर सकते हैं। इसके लिए अपनी हथेली में 1 चम्मच चाय की पत्ती लें। अब इसे दो मिनट अपनी हथेली पर रगड़ें। अगर रगड़ते समय हथेली में कोई रंग आए, तो समझ जाएं कि आपकी चायपत्ती में मिलावट हुई है।
इसे भी पढ़ें - किचेन में मौजूद ये चीजें कभी नहीं होती खराब, जानें इनके बारे में
2. नींबू के रस से करें मिलावट की जांच
चायपत्ती के मिलावट की जांच करने के लिए एक चीनी या कांच का बर्तन लें। बर्तन में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। इसके बाद इसमें चाय पत्ती का बुरादा या फिर कुछ दानें डालें। अगर नींबू के रस का रंग नारंगी या फिर दूसरे रंग का हो जाता है, तो समझ जाएं कि मिलावट हुई है। वहीं, अगर शुद्ध चायपत्ती है, तो नींबू के रस का रंग हरा-पीला मिश्रित नजर आएगा।
3. टिश्यू पेपर से करें चायपत्ती के मिलावट की जांच
चाय पत्ती में मिलावट की जांच करने के लिए 1 टिश्यू पेपर लें। अब इसमें 2 चम्मच चाय की पत्तियां रखें। इसके बाद इन पत्तियों में पानी की कुछ बूंदें डालकर धूप में रख दें। इसके कुछ देर बाद चाय की पत्तियों से टिश्यू पेपर को हटा दें। अगर टिश्यू पेपर में आपको किसी तरह का दाग नजर आए, तो समझ जाएं कि आपकी चाय पत्ती में मिलावट हुई है। वहीं, किसी तरह का दाग या फिर तेल का तेल न नजर आए, तो मिलावट नहीं हुई है।
4. ठंडे पानी से करें मिलावट की जांच
ठंडे पानी से आप चाय की पत्ती की मिलावट जांच सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास ठंडा पानी लें। अब इस पानी में करीब 2 चम्मच चाय की पत्तियां डालें। अगर 1 मिनट के बाद पानी में कलर आए, तो समझ जाएं कि आपकी चाय पत्ती में मिलावट है। क्योंकि चाय की पत्तियों में रंग तुरंत आने लगता है। इसे रंग छोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
हानिकारक केमिकल्स का होता है इस्तेमाल
कुछ समय पहले तक लोगों को लगता था कि चाय की पत्तियों में किसी तरह की मिलावट नहीं की जाती होगी। लेकिन साल 2019 भारतीय चाय बोर्ड ने चाय की पत्तियों में मिलावट का खुलासा किया था। बताया गया कि चाय की पत्तियों को अधिक गाढ़ा बनाने के लिए इसमें हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें - शरीर के इन 7 अंगों से कभी खींचकर नहीं उखाड़ने चाहिए बाल, जानें ऐसा करने से क्या हो सकते हैं नुकसान
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, साल 2019 में चाय बोर्ड ने असम के एक बोट लीफ फैक्ट्री की चाय पत्तियों के नमूनों की जांच की। इसमें पता चला की इसमें एक पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इस कलरिंग एजेंट को टरट्रजाइन कहते हैं। इसका इस्तेमाल खाद्य पदार्थों को रंगने में किया जाता है। यह केमिकल्स स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसादेय होता है।
ध्यान रखें कि आधुनिक समय में अधिकतर फलों सब्जियों से लेकर अनाज तक में मिलावट हो रही है। इसलिए इन मिलावटी चीजों को खरीदने से पहले इसकी जांच जरूर करें। ताकि आप खुद को और अपने परिवार को मिलावटी चीजों से होने वाले खतरों से बचा सकें।
Read More Articles on Miscellaneous in Hindi