आपको भी है मल्टीटास्किंग की आदत? जानें यह मेंटल हेल्थ को कैसे करता है प्रभावित

कुछ लोगों को कई टास्क एक साथ करने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं मल्टीटास्किंग से हमारी मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
आपको भी है मल्टीटास्किंग की आदत? जानें यह मेंटल हेल्थ को कैसे करता है प्रभावित

Can Multitasking Lead To Memory Loss: आपने अपने आसपास ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा जो कई सारे काम एक साथ करते हैं। कई बार लोग दिखावा करने के लिए कई चीजें एक साथ करते हैं। वहीं कुछ लोगों को मल्टीटास्किंग पसंद होती है। हालांकि जितना इसे कूल और इंट्रेस्टिंग समझा जाता है, उतना ही यह मेंटल हेल्थ पर इफेक्ट भी डालता है। अगर कभी-कभी कुछ चीजों में मल्टीटास्किंग की जाए, तो यह नॉर्मल है। लेकिन अगर ऐसा करना आदत बन जाती है, तो इससे मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। क्या आप जानते हैं मल्टीटास्किंग की आदत मेंटल हेल्थ को किस तरह प्रभावित कर सकती है? आइये लेख में समझें इस बारे में विस्तार से। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि मनस्थली की फाउंडर-डायरेक्टर और सीनियर साइकेट्रिस्ट और डॉ. ज्योति कपूर से।

tasking

मल्टीटास्किंग करने से ब्रेन हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? How Multitasking Affects Our Brain Health

एफिशिएंसी कम होती है- Decreased Efficiency 

हमारे ब्रेन के लिए कई सारे टास्क एक साथ हैंडल कर पाना मुश्किल होता है। किसी टास्क के बीच में दूसरे काम पर ध्यान लगाने से फोकस कमजोर हो सकता है। इसके कारण प्रोडक्टिविटी कम होती है और हर टास्क को पूरा करने में ज्यादा समय लग सकता है। इससे एफिशिएंसी और प्रोडक्टिविटी दोनों कम हो सकती है।

गलतियां बढ़ सकती हैं- Increased Mistakes

कई काम एक साथ करने से ब्रेन में कंफ्यूजन बढ़ सकती है। इससे काम में गलतियां होने की संभावना हो सकती है। कई टास्क पर एक साथ ध्यान लगाने से काम की क्वालिटी खराब हो सकती है। अगर यह आदत बन जाती है, तो इससे काम अधूरे रह सकते हैं या बार-बार गलती हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- कमजोर याददाश्‍त का कारण हो सकती हैं ये 5 बुरी आदतें, आज ही छोड़ दें

याददाश्त कमजोर होना- Affects Memory

अगर आपको मल्टीटास्किंग करने की आदत हो जाती है, तो इससे आपकी याददाश्त पर असर पड़ सकता है। दरअसल, मल्टीटास्किंग करने से ब्रेन हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण याददाश्त कमजोर हो सकती है। कई चीजों पर एक साथ काम लगाने से दिमाग को सभी चीजें याद रखने में परेशानी हो सकती है। 

ब्रेन फंक्शन स्लो हो जाता है- Makes Brain Slow

मल्टीटास्किंग का ब्रेन हेल्थ से सीधा कनेक्शन है। अगर कोई व्यक्ति रोज ही मल्टीटास्किंग करता है, तो इससे ब्रेन स्ट्रक्चर और ब्रेन फंक्शन पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे ब्रेन की अटेंशन पर बुरा असर पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- नर्व डैमेज कर सकती हैं ये 5 आदतें, जानें शरीर के नर्व्स (तंत्रिकाओं) को हेल्दी रखने के टिप्स

स्ट्रेस और एंग्जाइटी होना- Stress and Anxiety

कई सारे काम एक साथ करने से आपका दिमाग थक सकता है। इसके कारण आप बर्नआउट हो सकते हैं। ब्रेन पर लगातार प्रेशर पड़ने की वजह से आपको स्ट्रेस या एंग्जाइटी हो सकती है। कई सारी चीजों पर एक साथ ध्यान लगाने से आपको टेंशन हो सकती है। इसके कारण आप काम पूरा न होने पर स्ट्रेस और एंग्जाइटी महसूस कर सकते हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • कभी-कभार मल्टीटास्किंग करने से ब्रेन हेल्थ पर असर नहीं पड़ता है। लेकिन रोज या कई दिनों तक लगातार मल्टीटास्किंग की जाए, तो इससे ब्रेन पर बुरा असर पड़ सकता है। 
  • मल्टीटास्किंग की आदत से स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है। इससे आपकी फिजिकल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। 
  • इन कारणों से मल्टीटास्किंग आपकी मेंटल हेल्थ को नुकसान कर सकती है। इसलिए एक समय पर एक ही काम पर ध्यान लगाना चाहिए। इससे ब्रेन को रिलैक्स होने का समय मिलता है और फोकस बना रहता है। 

Read Next

Generational Trauma: भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं जनरेशनल ट्रॉमा का कारण

Disclaimer