ल्यूपस एक ऑटोइम्यून डिजीज है यानी एक ऐसी बीमारी जो आपका इम्यून सिस्टम ही आपको देता है। आमतौर पर ल्यूपस होने पर चेहरे पर रैशेज हो जाते हैं। मगर ल्यूपस सिर्फ चेहरे नहीं कई और अंगों को प्रभावित करता है। ल्यूपस के कारण होने वाली सूजन आपके जोड़, त्वचा, किडनी, ब्लड सेल्स, मस्तिष्क, हृदय और फेफड़ों को प्रभावित कर सकती है। कुछ लोगों में अनुवांशिक रूप से ल्यूपस की संभावना होती है, जो इंफेक्शन्स के कारण बढ़ जाती है। आइए आपको बताते हैं क्या है ल्यूपस और क्या हैं इसके लक्षण।
क्या है ल्यूपस
ल्यूपस एक ऐसा रोग है, जिसमें शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र खुद ही आपको रोगी बनाता है। इसमें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक सक्रिय होकर अपने ही उत्तकों पर हमला कर देती है। इससे शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। सूजन, टिशू और जोड़ों में दर्द, त्वचा, गुर्दा, तंत्रिका (मस्तिष्क, स्पाइनल कॉर्ड और तंत्रिकाओं) रक्त, हृदय, फेफड़े, पाचन तंत्र और आंखों में नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:- पेट की गंभीर बीमारी है गैस्ट्रोएसोफेगल रिफलक्स, जानें लक्षण और कारण
टॉप स्टोरीज़
क्यों होता है ल्यूपस
सामान्य शारीरिक कार्यप्रणाली के दौरान प्रतिरक्षा प्रणाली एंटीबॉडीज नामक एक प्रोटीन का निर्माण करती है। यह प्रोटीन एंटीजन जैसे वायरस और बैक्टीरिया से हमारे शरीर की रक्षा करता है। ल्यूपस के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली एंटीजन और हेल्थी टिशूज के बीच का फर्क नहीं समझ पाती। इससे शरीर पर हमला करने वाले वायरस हेल्थी टिशूज पर हमला करने लगते हैं। इससे सूजन, दर्द और उत्तकों को नुकसान होने लगता है। एंटीजन एक विशिष्ट प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्प्रेरण के लिए सक्षम एक पदार्थ है।
ल्यूपस के लक्षण
- थकान
- बुखार
- जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन
- चेहरे पर तितली आकार में रैशेज हो जाते हैं।
- सूरज की रोशनी में जाने पर त्वचा पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं।
- सांस लेने में परेशानी होती है।
- सीने में दर्द होता है।
- आंखें रूखी हो जाती हैं।
- सिरदर्द होता है और याददाश्त की भी समस्या होती है।
ल्यूपस की जांच
ल्यूपस का निदान जरा मुश्किल है, क्योंकि हर व्यक्ति में इसके लक्षण अलग प्रकार से नजर आते हैं। समय के साथ इसके लक्षणों में बदलाव आता रहता है और कई बार इसके लक्षण अन्य कई बीमारियों के साथ मिल भी जाते हैं। सिर्फ एक टेस्ट से ल्यूपस की जांच नहीं किया जा सकता। रक्त और यूरिन दोनों की मिश्रित जांच, लक्षण और इशारे तथा शारीरिक जांच के निष्कर्षों के बाद ही ल्यूपस का निदान किया जा सकता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Other Diseases In Hindi