रोजाना इतनी देर एक्सरसाइज महिलाओं के लिए है जरूरी, लंबे समय तक फिट रहने में मिलेगी मदद

अगर आप भी लंबे समय तक फिट रहना चाहती हैं तो जान लें आपको रोजाना कितनी देर तक करना चाहिए व्यायाम।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना इतनी देर एक्सरसाइज महिलाओं के लिए है जरूरी, लंबे समय तक फिट रहने में मिलेगी मदद


महिलाएं आजकल पुरषों से ज्यादा अपनी फिटनेस का ख्याल रख रही हैं, ऐसे में वो दिन में कई घंटे अपनी एक्सरसाइज करने में लगा देती हैं। जिससे की वो जितनी ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे उतना ही वो लंबे समय तक फिट रह सकेंगी। लेकिन कई महिलाओं के मन में आज भी ये सवाल होता है कि एक दिन में कितनी देर तक व्यायाम करना हमारे लिए पर्याप्त है जिससे हम फिट रह सकें। इसका जवाब आपमें से कई लोगों को नहीं पता होगा। क्योंकि आमतौर पर लोग अपनी क्षमता के मुताबिक एक्सरसाइज करते रहते हैं। लेकिन आपको ये जानना जरूरी है कि आपको एक दिन में कितनी देर तक एक्सरसाइज करनी चाहिए जो आपको लंबे समय तक फिट रख सके। अगर आपको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि आपको एक दिन में कितनी देर तक व्यायाम करने की जरूरत है। 

किस महिला को कितना  व्यायाम करना चाहिए ये उसकी सेहत और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। डेविड बैसेट जूनियर, पीएचडी, नॉक्सविले में टेनेसी विश्वविद्यालय में व्यायाम शरीर विज्ञान के एक प्रोफेसर हैं, जो बताते हैं कि इससे पहले कि आप कितनी जरूरत पर निर्णय लें, आपको अपने व्यायाम लक्ष्य या लक्ष्यों का के बारे में सोचना चाहिए। जैसे क्या आप शारीरिक फिटनेस, वजन नियंत्रण या अपने तनाव के स्तर को कम रखने के एक तरीके के रूप में व्यायाम कर रहे हैं? ये आपकी एक्सरसाइज की क्षमता को तय करने का काम करेगा। 

fitness

एरोबिक्स एक्टिविटी

अगर आप एरोबिक्स का शौक रखती हैं तो आपको रोजाना कम से कम हफ्ते में 75 मिनट तक आराम से ये एक्सरसाइज करनी चाहिए। इस पर आए दिशानिर्देश बताते हैं कि आप इस व्यायाम को एक सप्ताह के दौरान फैलाते हैं। बहुत ज्यादा व्यायाम से ज्यादा स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। लेकिन काफी कम देर तक करने में शारीरिक गतिविधि भी मददगार होती है। 

इसे भी पढ़ें: घुटने के दर्द के साथ आसानी से कर सकते हैं ये 3 एक्सरसाइज, जानें क्या है करने का तरीका

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

महिलाएं आजकल काफी मेहनत के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर ध्यान दे रही हैं, लेकिन ज्यादातर महिलाएं अपनी क्षमता के मुताबिक ही एक्सरसाइज करना पसंद करती है। जबकि फिट रहने के लिए और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को करने के लिए आपको सप्ताह में कम से कम दो बार सभी प्रमुख मांसपेशी समूहों के लिए ट्रेनिंग करनी चाहिए। लगभग 12 से 15 बार के बाद अपनी मांसपेशियों को थका देने के लिए भारी या प्रतिरोध स्तर का इस्तेमाल करके प्रत्येक व्यायाम का एक सेट करने का लक्ष्य रखें। जिससे कि आप उसके मुताबिक ही अपनी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर ध्यान दे सकें। 

इसे भी पढ़ें: डेस्क जॉब वाले रोज करें 15 मिनट का ये वर्कआउट, सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर कायला इटिनेस से जानें तरीका और फायदे

वजन कम करने के लिए 

आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट की तक अपनी एक्सरसाइज या फिजिक एक्टिविटी का लक्ष्य तय करना चाहिए। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या विशेष किसी फिटनेस लक्ष्यों को पूरा करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना व्यायाम करने की जरूरत हो सकती है जिसमें आपको थोड़ा समय ज्यादा भी देना पड़ सकता है। वहीं, अगर आप बहुत जल्दी अपने वजन पर काबू पाना चाहती हैं या फिर ज्यादा स्वास्थ्य लाभ पाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको व्यायाम को 300 मिनट या एक सप्ताह तक रैंप करना होगा। ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और जल्द से जल्द आपका वजन घट सकता है। 

Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi

Read Next

महिलाओं को करनी चाहिए ये 5 आर्म एक्सरसाइज, कंधों और ऊपरी हिस्से में आएगी मजबूती

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version