आज के समय में मोटापा एक ऐसी समस्या है, जिससे बच्चों से लेकर बड़ों तक परेशान हैं। यह बेहद दुखद है कि आज कम उम्र में ही बच्चों का वजन काफी ज्यादा बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, 0 से 5 वर्ष की आयु के 41 मिलियन बच्चे मोटापे से ग्रस्त हैं। अगर यह प्रवृत्ति ऐसे ही जारी रहती है तो 2025 तक पूरे विश्व में मोटे और अधिक वजन वाले शिशुओं की संख्या बढ़कर 70 मिलियन हो जाएगी। डेटा बहुत खतरनाक है क्योंकि यह बढ़ता वजन उनके लिए कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। बचपन में मोटापा मधुमेह और हृदय रोग सहित कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि बच्चों के बढ़ते वजन पर नियंत्रण किया जाए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में, जो उनके वजन को नियंत्रित करने में आपकी मदद करेंगे।
उन्हें स्टार्चयुक्त कार्ब्स देने से बचें
स्टर्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट जैसे कि ब्रेड, चावल, पास्ता, सफेद चावल और आलू का सेवन जैसे ही करते हैं ये ग्लूकोज में घुल जाते हैं। दिन की अच्छे शुरुआत करने के लिए आप अपने बच्चे के डायट में अंडे या अन्य प्रोटीन युक्त आहारों को शामिल करें।
टॉप स्टोरीज़
ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर ध्यान दें
ग्लाइसेमिक इंडेक्स इस बात को दर्शाता है कि भोजन सेवन करने के बाद वह कितनी जल्दी ग्लूकोज में बदलता है। एक अध्ययन के अनुसार जब बच्चा उच्च जीआई वाले भोजन का सेवन करता है, तो बच्चे का ब्लड ग्लूकोज बढ़ता है और उसके बाद प्लमेट्स करता है, जिससे बच्चे को भूख कम लगता है। अगर वो कम जीआई वाले भोजन का सेवन करता है तो उसे लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद मिलता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलता है। लो जीआई कार्ब्स वे होते हैं जिनमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है।
फलों और सब्जियों का चयन सावधानी से करें
फल और सब्जी स्वस्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, मक्के और आलू जैसे खाद्य पदार्थों में उच्च जीआई और कुछ अन्य फल जैसे कि केला और अनानास वजन बढ़ाने में अंगूर, सेब, कीवी, जामुन और संतरे की तुलना में ज्यादा मददगार होता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं ये 6 पोषक तत्व, जानें कैसे बनाएं संतुलित डाइट चार्ट
भोजन और स्नैक्स में प्रोटीन शामिल करें
प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने से बच्चे को भूख को कम लगेगा। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है इसलिए ये बच्चों के मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करता है। अपने बच्चे के डायट में प्रोटीन युक्त आहार जैसे कि डेयरी प्रोडक्ट, मांस, अंडे, बीन्स आदि जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: Oral Care for Babies: इन 4 तरीकों से करें बच्चों के मुंह की केयर, नहीं होगी दांतों और मसूड़ों की बीमारी
स्वस्थ वसायुक्त आहार खिलाएं
सभी वसा खराब नहीं होते हैं। असंतृप्त तेल, एवोकैडो और नट बटर जैसे स्वस्थ वसायुक्त आहार पाचन क्रिया में मदद करता है। फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन स्वस्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। वसा आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कोशिका झिल्ली बनाने में मददगार होता है।
Read more articles on Childrens Health & Diseases in Hindi