दर्द से निजात पाने के लिए आप घर पर बने दर्दनिवारक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। महिलाओं और बुजुर्गाें काे अकसर ही जाेड़ाें या शरीर में दर्द की शिकायत रहती है। सर्दी के मौसम में यह समस्या अधिक बढ़ने लगती है, ऐसे में शरीर की मालिश करना बेहद जरूरी हाेता है।
अकसर कमजाेर हड्डी, गुम चाेट या शरीर में कैल्शियम की कमी हाेने पर जाेड़ाें में दर्द की शिकायत रहती है। अधिकतर लाेग इस दर्द से राहत पाने के लिए दर्दनिवारक दवाइंयाें का सेवन करते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनके सेवन से किडनी प्रभावित हाे सकती है। ऐसे में अधिक दर्दनिवारक दवाइंयाें के सेवन से आपकाे बचना चाहिए। आप इसके लिए दर्दनिवारक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका दर्द ठीक हाेगा, साथ ही काेई साइड इफेक्ट भी नहीं हाेगा। आज हम आपकाे शरीर की मालिश करने के लिए दाे तरह के तेलाें के बारे में बताने जा रहे हैं।
(Image Source : Koko.news)
घर पर बनाएं ये 2 तरह के दर्दनिवारक तेल
जाेड़ाें में दर्द हाेने के कई कारण हाे सकते हैं, लेकिन अगर नियमित रूप से शरीर की मालिश की जाए ताे इसमें आराम मिल सकता है। आज हम आपकाे दाे ऐसे दर्दनिवारक तेलाें के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपकाे बहुत अधिक सामग्रियाें की जरूरत भी नहीं है। इन दर्दनिवारक तेलाें के लिए जाे सामग्री चाहिए, वे आपके किचन में जरूर मौजूद हाेती हैं। जानें दर्दनिवारक तेलाें काे बनाने का तरीका-
इसे भी पढ़ें - पैरों में रहती है ऐंठन और दर्द की समस्या? जानें इसके 8 कारण और दर्द दूर करने के आसान तरीके
टॉप स्टोरीज़
1. तिल का तेल और अदरक
तिल का तेल जाेड़ाें में हाेने वाले दर्द काे शांत करने में बेहद कारगर माना जाता है। इसकी तासीर गर्म हाेती है, जाे वात काे कम करता है और दर्द में राहत दिलाता है। इस तेल काे बनाने के लिए आपकाे जरूरत हैं-
- तिल का तिल : 50 मिली
- अदरक : 4 ग्राम
- कपूर : 2 ग्राम
- उड़द की दाल : 10 ग्राम
तिल और अदरक के दर्दनिवारक तेल काे बनाने के लिए सबसे पहले आप उड़द की दाल, अदरक और कपूर काे अच्छी तरह से बारीक पीस लें। इसके बाद इन सभी चीजाें काे तिल के तेल में मिला दें। फिर सभी सामग्रियाें काे लगभग 5-7 मिनट तक गर्म करें और छानकर निकाल लें। आप इस तेल काे लंबे समय तक स्टाेर करके रख सकते हैं।
(Image Source : vibhinnaa.com)
2. सरसाें का तेल और लहसुन
शरीर के सभी हिस्साें के दर्द काे कम करने के लिए सरसाें का तेल भी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही अगर इसमें लहसुन मिलाया जाए, ताे इसमें मौजूद पाेषक तत्व बढ़ जाते हैं और दर्द में जल्दी से आराम दिलाते हैं। इस तेल काे बनाने के लिए जरूरी सामग्रियां हैं-
- सरसाें का तेल : 100 मिली लीटर
- लहसुन : 10-12 कली
- कपूर : 20 ग्राम
- अजवाइन : 1 चम्मच
- पुदीने का तेल : 1 चम्मच
- नीलगिरी का तेल : 1 चम्मच
इस तेल काे बनाने के लिए सबसे लहसुन की कलियाें काे बारीक कूट लें। अब एक कटाेरी या पैन में सभी सामग्रियाें काे मिला लें। इन्हें 5-10 मिनट तक गैस पर धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद इसे ठंडा हाेने दें और एक कांच की बाेतल में छानकर स्टाेर कर लें। अब आप इसे दर्द की स्थिति में कभी भी लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल से मालिश करने पर दर्द दूर हाेने में मदद मिलती है। इन घरेलू उपाय से दर्द काे ठीक किया जा सकता है।
(Image Source : Nuyoga.be)
दर्दनिवारक तेल काे इस्तेमाल करने का तरीका
अकसर महिलाओं और बुजुर्गाें काे जाेड़ाें में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में अगर ऊपर बताए गए दर्दनिवारक तेलाें का इस्तेमाल किया जाए, ताे आप काफी हद तक दर्द में आराम पा सकते हैं। इन तेलाें के इस्तेमाल से आपकाे गंभीर दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्यों होता है जांघ के पिछले हिस्से में दर्द (हैमस्ट्रिंग क्रैम्प्स)? जानें इससे छुटकारा पाने के उपाय
- आप तेल काे स्टाेर कर चुके हैं, इसके बाद आपकाे राेजाना इस्तेमाल से पहले तेल काे हल्का गुनगुना करना हाेगा।
- हल्का गुनगुना करने के बाद तेल का तेल से दर्द वाले हिस्से या फिर जाेड़ाें की मालिश करें।
- दर्द से जल्दी राहत पाने के लिए आप दिन में 2 बार इस तेल का इस्तेमाल करें।
- इन दाेनाें तरह के तेलाें से मालिश करने पर अर्थराइटिस में भी आराम मिलता है।
अगर आप भी सर्दी या किसी भी मौसम में दर्द से परेशान रहते हैं, ताे इन तेलाें काे बनाकर रख लें और दर्द हाेने पर तुरंत मालिश कर लें। इससे आपकाे काफी आराम मिलेगा। लेकिन अगर आपकाे लंबे समय से दर्द है, ताे आप दिन में 2 बार इस तेल से शरीर की मालिश कर सकते हैं।
(Main Image Source : litora.jp, f5haber.com)
Read More Articles on Home Remedies in Hindi