Redness Around Nose Home Remedies: नाक के आसपास नजर आने वाली लालिमा या रेडनेस, का कारण इंफेक्शन हो सकता है। त्वचा में संक्रमण के कारण नाक के आसपास की त्वचा लाल हो जाती है, खुजली महसूस होती है या छोटे दाने नजर आ सकते हैं। ब्लड वैसल्स में सूजन के कारण भी नाक के आसपास रेडनेस नजर आ सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण भी त्वचा में रेडनेस नजर आ सकती है। स्ट्रेस या कसरत के दौरान भी चेहरे पर रेडनेस नजर आ सकती है। जो लोग एल्कोहल का अधिक सेवन करते हैं, उनके शरीर में टॉक्सिन्स रिलीज होने के कारण गर्दन, छाती और चेहरे के हिस्से में लाल निशान या रैशेज नजर आ सकते हैं। तनाव और गुस्से के कारण भी त्वचा में रेडनेस नजर आ सकती है। ये नर्वस सिस्टम की एक सामान्य प्रतिक्रिया है। एंग्जाइटी के कारण भी चेहरे के हिस्से जैसे नाक या गाल के आसपास रेडनेस नजर आ सकती है। ब्लश करने या हंसने के कारण इमोशन्स ट्रिगर होते हैं, इससे ब्लड खून की तरफ ट्रांसफर होता है और त्वचा लाल नजर आ सकती है। नाक के आसपास नजर आने वाली रेडनेस को दूर करने के लिए कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों को घर पर ट्राई कर सकते हैं।
1. शहद से दूर करें चेहरे की रेडनेस- Honey Cures Skin Redness
नाक या चेहरे के आसपास नजर आने वाली रेडनेस को दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद को रूई पर लगाएं और चेहरे पर लगा लें। दिन में 3 से 4 बार शहद लगाएं। हफ्ते भर में सूजन कम हो जाएगी। शहद की तासीर ठंडी होती है, इससे त्वचा को आराम मिलता है और संक्रमण दूर हो जाता है। गरम पानी में शहद मिलाकर पीने से भी त्वचा में मौजूद संक्रमण दूर होता है।
टॉप स्टोरीज़
2. नाक के आसपास रेडनेस दूर करे दही- Curd For Skin Infection
दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं। प्रोबायोटिक्स की मदद से त्वचा का संक्रमण दूर होता है। संक्रमण का इलाज करने के लिए दही को चेहरे के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। एलर्जी दूर करने के लिए दही को शहद के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दही का सेवन करने से भी त्वचा हेल्दी रहती है। जिन लोगों को दही से एलर्जी है, वो कच्चे दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
3. एलोवेरा से दूर करें त्वचा की रेडनेस- Aloe Vera Cures Skin Redness
एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। संक्रमण के कारण त्वचा में रेडनेस आ गई है, तो एलोवेरा के ताजे जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन लोगों को ताजे जेल से संक्रमण होता है, वो बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि उसमें केमिकल्स ज्यादा न हों। एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे त्वचा में नजर आने वाली लालिमा धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
4. नारियल का तेल का इस्तेमाल करें- Coconut Oil Use For Skin
नाक के आसपास नजर आने वाली रेडनेस को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल, संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड मौजूद होता है। लॉरिक एसिड में एंटीफंगल गुण होते हैं। त्वचा में होने वाले संक्रमण को दूर करने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नारियल तेल को रूई में भिगोकर त्वचा पर लगाएं। दिन में दो बार इस उपाय को आजमाने से रेडनेस जल्दी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- हाथों की रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय, हाथ बनेंगे मुलायम-कोमल
5. कोल्ड कंप्रेस से दूर करें रेडनेस
त्वचा में सूजन या चेहरे पर रेडनेस नजर आ रही है, तो कोल्ड कंप्रेस मेथड की मदद ले सकते हैं। इससे चेहरे की लालिमा कम हो जाती है। इसके लिए आपको एक साफ कपड़ा, ठंडा पानी चाहिए होगा। ठंडे पानी में कपड़ा भिगोकर निचोड़ लें। कपड़े को नाक के आसपास वाले हिस्से या रेडनेस वाले हिस्से पर रखें। 5 बार पानी को बदलकर कपड़े को चेहरे पर रखें। इस तरीके से रेडनेस दूर हो जाएगी।
ऊपर बताए उपायों की मदद से त्वचा की रेडनेस दूर होती है। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।