बदलते मौसम और एलर्जी की वजह से कई बार नाक के अंदर सूजन की शिकायत हो जाती है। एलर्जी और सर्दी-जुकाम खत्म होने के बाद भी नाक की सूजन कुछ दिनों तक आपको परेशान कर सकती है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। नाक के अंदर सूजन को कम करने के लिए कई तरह के आसान उपायों को अपनाया जा सकता है। यह घरेलू उपाय नाक की सूजन को कम करने के साथ-साथ शरीर की कई परेशानी को कम कर सकता है। आज हम आपको इस लेख में नाक के अंदर सूजन कम करने के कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में-
नाक के अंदर सूजन के घरेलू उपचार
1. नाम में डालें देसी घी
सर्दी-जुकाम या फिर ड्राईनेस की वजह से कभी-कभी नाक में सूजन आ सकती है। इस परेशानी से बचाव के लिए नाक में घी डालें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। साथ ही नाक की ड्राईनेस भी दूर होगी। नाक में देसी घी डालने से सूजन के साथ-साथ आप अपनी इम्यून पावर को भी बूस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इससे शरीर को कई अन्य लाभ होते हैं।
इसे भी पढ़ें - किन कारणों से होता है नाक में सूजन, एक्सपर्ट से जानिए इसके लक्षण और बचाव
2. स्टीम लें
नाक की सूजन को कम करने के लिए स्टीम लेना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक बड़े से बर्तन में पानी उबाल लें। इसके बाद सिर को तौलिये से ढककर स्टीम लें। इससे नाक की सूजन कम होगी।
3. हॉट शॉवर
गर्म पानी से नहाने से भी नाक की सूजन कम हो सकती है। साथ ही यह नाक में होने वाली जलन को दूर करता है। हॉट शॉवर नाक के अंदर होने वाले दर्द को कम कर सकता है।
4. बर्फ से करें सिंकाई
नाक की सूजन को कम करने के लिए बर्फ की सिंकाई भी असरदार हो सकती है। इसके लिए एक सूती कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े बांध लें। इसके बाद इसे अपने नाक के आसपास सिंकाई करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
5. ऑलिव ऑयल
नाक के अंदर सूजन को कम करने के लिए ऑलिव ऑयल नाक में डालें। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण नाक की सूजन को कम करता है। साथ ही यह नाक में होने वाली जलन को भी दूर करने में असरदार है।
6. एलोवेरा है प्रभावी
नाक के अंदर सूजन होना काफी सामान्य है। अगर आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एलोवेरा जेल भी आपके लिए असरदार हो सकता है। इसके लिए इसे अपने नाक के आसपास लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में नाक की सूजन कम होगी।
इसे भी पढ़ें - नाक में दर्द और सूजन हो सकते हैं बीमारी के लक्षण, जानें क्या है इलाज और लक्षण
नाक की सूजन को कम करने के लिए आप इन असरदार नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह तुरंत लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version