पीलिया होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Home Remedies For Jaundice: पीलिया होने पर त्वचा, नाखून और आंखों के सफेद भाग पीला पड़ने लगता है। जानें इससे निजात पाने के घरेलू उपाय -
  • SHARE
  • FOLLOW
पीलिया होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत


Home Remedies For Jaundice In Hindi: पीलिया या जॉन्डिस सेहत से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। शरीर में सीरम बिलीरुबीन की मात्रा बढ़ने से यह समस्या होती है। पीलिया होने पर लिवर कमजोर हो जाता है और काम करना बंद करने लगता है। इस बीमारी में त्वचा, नाखून और आंखों के सफेद भाग पीला पड़ने लगता है। इसके अलावा, बुखार, बहुत ठंड लगना, भूख न लगना और पेट दर्द जैसे कई लक्षण नजर आ सकते हैं। ये लक्षण दिखाई देने पर तुरंत उपचार लेने की सलाह दी जाती है। अगर समय रहते इलाज ना किया जाए, तो इससे सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। ऐसे की कई घरेलू उपाय हैं, जो पीलिया को ठीक करने और इसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बीमारी से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

पीलिया को ठीक करने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Jaundice In Hindi

गन्ने का रस

गन्ने के रस का सेवन करने से पीलिया की समस्या जल्द दूर हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से लिवर फंक्शन में सुधार करने में मदद मिलती है। साथ ही, बिलीरुबिन का स्तर भी सामान्य होता है। पीलिया से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट गन्ने के जूस का सेवन करें।

पपीता 

पपीता भी पीलिया की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। कच्चे या पके पपीते का सेवन करने से लिवर को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिलती है। इसके पत्तों का पेस्ट बनाकर एक चम्मच शहद के साथ लेने से पीलिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, आप कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

Jaundice-Home-Remedies

मूली के पत्ते

पीलिया से निजात पाने के लिए आप मूली के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इनमें कई ऐसे यौगिक होते हैं, जो लिवर को मजबूत बनाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप मूली के पत्तों को पीसकर उनका रस निकाल लें। दिनभर में 3 से 4 बार इस रस का सेवन करने से जल्द राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: पीलिया होने पर क्या-क्या दिक्कत होती है? डॉक्टर से जानें इनके बारे में

आंवला 

आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को नुकसान से बचाने और लिवर फंक्शन को बेहतर बनाए में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आंवला को काटकर इसका बीज निकाल लें। अब इसे मिक्सी में पीसकर इसका रस निकाल लें। दिन में 3 बार इसका सेवन करने से पीलिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

नींबू 

नींबू में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड होते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और अतिरिक्त बिलीरुबिन को बाहर निकलने में मदद करते हैं। इसका सेवं करने से लिवर फंक्शन को बढ़ावा मिलता है और पीलिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप दिन में तीन से चार बार नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में पीलिया होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानें इसका कारण और इलाज

पीलिया से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या समस्या है, जो इनका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Read Next

वेट लॉस के बाद दिख रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स? छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version