
Hand and Feet Redness Home Remedies: धूप, गर्मी और पसीने की वजह से हम सभी को तरह-तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। इसमें मुंहासे, फोड़े-फुंसियां और लाल चकत्ते हो सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को गर्मियों में खुजली, रेडनेस और जलन की समस्या से भी परेशान होना पड़ सकता है। वैसे तो रेडनेस शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकती है, लेकिन चेहरे के अलावा हाथों और पैरों में रेडनेस की ज्यादा दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अक्सर लोग एंटीबायोटिक क्रीम का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी हाथों और पैरों की रेडनेस को कम कर सकते हैं।
हाथ और पैरों की रेडनेस कम करने के लिए घरेलू उपाय- Hand and Feet Home Remedies in Hindi
1. शहद
हाथों और पैरों की रेडनेस को कम करने के लिए आप शहद का उपयोग कर सकते हैं। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और उसमें नमी बनाए रखता है। इसके लिए आप शहद में नींबू का रस मिलाएं और अपने हाथों-पैरों पर लगा लें। 15 मिनट के बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। इससे त्वचा से डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगे। साथ ही, ड्राईनेस और रेडनेस से भी छुटकारा मिल सकता है। आप चाहें तो शहद के साथ एलोवेरा मिक्स करके भी लगा सकते हैं।
2. गुलाब जल
गुलाब जल से भी हाथों और पैरों की रेडनेस को कम किया जा सकता है। गुलाब जल से त्वचा को ठंडक मिलती है। इससे त्वचा की खुजली, जलन और लालिमा को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाकर हाथों और पैरों पर लगा सकते हैं। इससे आपको ठंडक और रेडनेस में भी आराम मिलेगा। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसे दिन में दो बार अप्लाई कर सकते हैं।
3. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी भी हाथों और पैरों की रेडनेस को कम कर सकती है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल या नॉर्मल पानी मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने हाथों और पैरों पर लगाएं। 20 मिनट बाद त्वचा को अच्छी तरह से साफ कर लें। मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप दिन में 1-2 बार मुल्तानी मिट्टी लगाएंगे, तो इससे हाथों और पैरों की रेडनेस कम हो सकती है।
4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अगर स्किन इंफेक्शन की वजह से हाथों और पैरों पर रेडनेस हो गई है, तो एलोवेरा का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें। इसे अपने हाथों और पैरों पर अच्छी तरह से लगा लें। 30-35 मिनट बाद हाथों और पैरों को पानी से अच्छी तरह से धो लें। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।
5. चंदन पाउडर
चंदन पाउडर भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप हाथों और पैरों पर चंदन पाउडर लगाएंगे, तो रेडनेस में आराम मिल सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं। फिर इसे अपने हाथों और पैरों पर अच्छी तरह से लगा लें। 20 मिनट बाद त्वचा को अच्छी तरह से साफ कर लें। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और रेडनेस में भी आराम मिलेगा।