
Home Remedies To Control Thyroid In Women: थायराइड महिलाओं में होने वाली आम समस्या है। थायराइड होने पर महिलाओं में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। थायराइड होने पर महिलाओं में तेजी से वजन बढ़ना, पीरियड्स में गड़बड़ी और शरीर में थकावट आदि के लक्षण नजर आने लगते हैं। थायराइड एक ग्रंथि होती है, जो तितली के आकार की होती है और गले में पाई जाती है। इस ग्रंथि से थायरोक्सिन हॉर्मोन निकलता है। जब इस ग्रंथि से निकलने वाले हार्मोन में गड़बड़ी होती है, तो महिलाओं में थायराइड की समस्या शुरू हो जाती हैं। महिलाओं में थायराइड होने पर उन्हें कंसीव करने में भी दिक्कत आती है। कई महिलाएं थायराइड कंट्रोल करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करती हैं। दवाइयों के सेवन करने के साथ महिलाओं को थायराइड कों कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी कर सकती हैं। ये घरेलू उपाय करने से थायराइड को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और पीरियड्स भी समय पर होंगे। आइए जानते हैं थायराइड को कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपायों के बारे में।
तुलसी
तुलसी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। महिलाओं में थायराइड को कंट्रोल करने के लिए तुलसी का इस्तेमाल किया जा सकता है। तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। तुलसी का इस्तेमाल करने के लिए इसे रोज सुबह खाली पेट 4 से 5 तुलसी के पत्ते को चबाएं या फिर इसके पत्तों को पानी में उबालकर गुनगुना होने पर पिएं।
अदरक
अदरक सेहक के लिए बहुत फायदेमंद होता है। थायराइड में अदरक की चाय पीने से महिलाओं में थायराइड की समस्या आसानी से दूर होती है। अदरक में पोटेशियम और मैग्नीशियम आदि गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द को भी आसानी से दूर करते हैं।
मुलेठी
मुलेठी का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। थायराइड में महिलाओं को थकान और बैचेनी की समस्या हो जाती है। ऐसे में मुलेठी में मौजूद तत्व थायराइड ग्रंथी को संतुलित बनाते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप इसको खाने में उपयोग कर सकते है, दातुन की तरह चबा सकते हैं और इसकी चटनी बनाकर भी खाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- Benefits of Black Carrot: सर्दियों में खाएं काली गाजर, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
ब्रोकली
ब्रोकली शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। थायराइड होने पर महिलाओं को इसका सेवन नियमित करना चाहिए। ब्रोकली खाने से थायराइड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसका सूप पीया जा सकता है या स्टीम करके खाई जा सकती है।
साबुत अनाज
साबुत अनाज पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। थायराइड की समस्या होने पर महिलाओं को डाइट में ज्यादा साबुत अनाज का ही सेवन करना चाहिए। साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर आदि पाए जाते हैं, जो थायराइड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
महिलाओं में थायराइड को कंट्रोल करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर का परामर्श अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version