
प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए हर दिन चुनौतीपूर्ण होता है। महिलाओं के शारीरिक और मानसिक बदलाव की वजह से महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को प्रेगनेंसी के समय अपनी बहुत सी आदतों में बदलाव लाना होता है, जिससे शिशु का विकास ठीक ढंग से हो सके। कई बार गर्भावस्था में महिलाओं को पैर में सूजन हो जाती है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान पैरों में सूजन को कैसे कम करें।
नमक का सेवन कम करें
प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई बार एक खास स्वाद की चीजें बहुत पसंद आती हैं, जिस कारण महिलाएं उसका अधिक मात्रा में सेवन कर लेती हैं। अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान नमकीन चीजों का सेवन अधिक कर लेती हैं, तो ये आपके शरीर और पैरों में सूजन का कारण बन सकता है। कई बार महिलाएं प्रेगनेंसी में बाहर का नमकीन, बिस्किट और पैकेट बंद उत्पादों का अधिक सेवन करने लगती हैं, जिस कारण महिलाओं के पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है।
कैफीन की मात्रा कम करें
प्रेगनेंसी में चाय-कॉफी की मात्रा बेहद कम लेनी चाहिए क्योंकि कैफीन शरीर में तरल पदार्थों को रोकता है, जिस कारण वॉटर रिटेंशन की समस्या बढ़ जाती है। वहीं महिला के ज्यादा कैफीन के सेवन से गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में बाधा उत्पन्न होती है। वहीं कैफीन का सेवन महिलाओं में एसिडिटी और कब्ज की परेशानी को बढ़ाता हैं।
कंफर्टेबल कपड़े पहने
महिलाओं को प्रेगनेंसी के समय आरामदायक कपड़ो का चयन करना चाहिए क्योंकि कपड़े टाइट कपड़े पहनने से पैरों और शरीर में सूजन बढ़ सकत है। इस समय ऐसे कपडों का चुनाव करें जो शरीर को आराम दें। ध्यान रखें प्रेगनेंसी के समय जूते और चप्पल भी ऐसी चुनें पैरों के लिए कंफर्टेबल हो।
पैरों की मालिश कराएं
प्रगनेंसी के समय कई बार महिलाएं काफी देर तक खड़ी रहती है, जिस कारण पैरों में सूजन आ जाती हैं। महिला को प्रेगनेंसी के समय पैरों की मालिश करवाते रहना चाहिए। मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन में मदद मिलती है। जिस कारण सूजन में कमी आती है। मौसम के अनुसार केल का चुनाव करें। हल्के हाथ से ही मालिश करवाएं।
इसे भी पढ़ें- मॉनसून में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 5 फूड्स, बीमारियां रहेंगी दूर
बैठते समय पैरों को उपर रखें
कई बार प्रेगनेंट महिला सोफे, कुर्सी और बेड पर पैर लटकाकर बैठती है, जिस कारण पैरों में सूजन बढ़ जाती है। ध्यान रखें कि प्रेगनेंसी के समय में पैरों को ज्यादा समय तक न लटकाएं। हर एक घंटे एक जगह बैठने के बाद पांच मिनट के लिए टहलें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और सूजन पैरों पर नहीं आएगी।
ध्यान रखें प्रेगनेंसी में महिलाओं के पैरों पर सूजन होना एक आम बात है, लेकिन समस्या बढ़ने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाए। प्रेगनेंसी में किसी भी तरह की दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।
All Image Credit- Freepik