पीठ में सूजन और दर्द से हैं परेशान? काम आएंगे ये 5 घरेलू उपाय

Swelling in Back: मांसपेश‍ियों में तनाव के कारण, पीठ में दर्द और सूजन महसूस हो सकती है। पीठ का इलाज करने के उपाय जान लें। 

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Mar 29, 2023 13:29 IST
पीठ में सूजन और दर्द से हैं परेशान? काम आएंगे ये 5 घरेलू उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Swelling in Back: पीठ में दर्द और सूजन होने से चलने, बैठने या लेटने में अड़चन महसूस होती है। पीठ दर्द और सूजन के कई कारण हो सकते हैं। पीठ के ह‍िस्‍से में चोट लगने के कारण, सूजन आ सकती है। ज‍िन लोगों को गठ‍िया रोग होता है, उनकी पीठ में अक्‍सर सूजन और दर्द की समस्‍या होती है। ऑस्‍ट‍ियोपोरोस‍िस, क‍िडनी से जुड़ी समस्‍या, साइट‍िका आद‍ि बीमार‍ियों में भी पीठ पर सूजन नजर आ सकती है। ज‍िन लोगों का बॉडी पॉश्चर ठीक नहीं होता, उन्‍हें पीठ पर सूजन और दर्द की समस्‍या होती है। पीठ पर सूजन होने पर, पीठ लाल और उभरी हुई नजर आती है। पीठ के मुड़ने पर दर्द महसूस हो सकता है। पीठ की सूजन दूर करने के ल‍िए, कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों को व‍िस्‍तार से आगे जानेंगे। 

1. डाइट में शाम‍िल करें अदरक 

पीठ का दर्द और सूजन दूर करने के ल‍िए, अदरक का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक को डाइट में शाम‍िल करने के ल‍िए, अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं। अदरक की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। अदरक के पाउडर से काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। गर्मि‍यों में अदरक का सीम‍ित सेवन करें। अदरक की तासीर गरम होती है। गर्म‍ियों में ज्‍यादा अदरक खाने से, पाचन से जुड़ी समस्‍या हो सकती है।        

2. एसेंश‍ियल ऑयल्‍स का इस्‍तेमाल करें 

गरम पानी में एसेंश‍ियल ऑयल म‍िलाएं। इसमें सूती कपड़े को भ‍िगोएं और पीठ पर लगा लें। दर्द और सूजन दूर करने के ल‍िए प‍िपरम‍िंट ऑयल, नींबू का तेल, यूकेलिप्टस तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इन एसेंश‍ियल ऑयल्‍स में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हैं। इस गुण के कारण सूजन कम होती है।  

इसे भी पढ़ें- उम्र बढ़ने पर क्यों कमजोर हो जाती हैं मसल्स? जानें मांसपेशियों की मजबूती बढ़ाने के उपाय

3. सरसों के तेल से माल‍िश करें 

back pain treatment

पीठ का दर्द और सूजन दूर करने के ल‍िए, सरसों के तेल का इस्‍तेमाल करें। सरसों के तेल को हल्‍का गुनगुना कर लें। पीठ में जहां सूजन नजर आ रही है, उस ह‍िस्‍से में तेल लगवा कर माल‍िश करवाएं। हल्‍के हाथों से माल‍िश कराने से आपको जल्‍दी आराम‍ म‍िलेगा। सरसों के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सूजन और दर्द से छुटकारा पाने के ल‍िए, सरसों के तेल का इस्‍तेमाल फायदेमंद माना जाता है। 

4. सेंधा नमक का इस्‍तेमाल करें 

सेंधा नमक को कढ़ाई में डालकर हल्‍का गरम कर लें। इस नमक को पोटली में बांधकर स‍िंकाई करने से आराम म‍िलता है। मांसपेश‍ियों में आई सूजन को कम करने के ल‍िए नमक का इस्‍तेमाल फायदेमंद होता है। सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट मौजूद होता है। इससे मांसपेश‍ियों का तनाव और दर्द दूर करने में मदद म‍िलती है।

5. ठंडे पानी से दूर करें दर्द  

ठंडे पानी या बर्फ की मदद से भी पीठ की सूजन और दर्द को दूर करने में मदद म‍िलती है। कोल्‍ड कंप्रेस का इस्‍तेमाल करने से रक्‍त प्रवाह बढ़ जाता है। एक साफ सूती कपड़े को ठंडे पानी में भ‍िगाेएं। कपड़े को पीठ पर रखकर स‍िंकाई करें। इससे मांसपेश‍ियों को आराम म‍िलेगा और सूजन उतर जाएगी।

ऊपर बताए 5 उपायों की मदद से, पैरों की सूजन दूर कर सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।   

Disclaimer