Home remedies for white spots: गर्मियों का मौसम हो या फिर सर्दियों का चेहरे पर कई तरह की प्रॉब्लम होती है। चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और एक्ने मार्क्स, दाग-धब्बे होना सबसे ज्यादा आम मानी जाती है। इन समस्याओं के अलावा कई लोगों के चेहरे पर सफेद दाग या सफेद पैच देखे जाते हैं। चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से में सफेद पैच होने के कई कारण हो सकते हैं। चेहरे पर होने वाले इन सफेद दागों को सहुआ भी कहा जाता है। ये स्किन पर एक तरह के फंगल इन्फेक्शन होता है, जो की काफी सामान्य परेशानियों में से एक है। कई बार चेहरे पर सफेद दाग या पैच खान पान की वजह से भी होती है। कुछ लोगों और हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि मछली खाने के बाद दूध पीने से भी चेहरे पर सफेद दाग की समस्या हो सकती है।
चेहरे से सफेद दाग हटाने के लिए लोग कई तरह के केमिकल्स ट्रीटमेंट करवाते हैं। कुछ लोग महंगी क्रीम और दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस समस्या से घरेलू नुस्खों से भी राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं सफेद दाग या पैच हटाने के घरेलू उपायों के बारे में।
इसे भी पढ़ेंः पुरुष रोजाना इस तरह करें शहद और किशमिश का सेवन, सेहत बनेगी दुरुस्त
सफेद दाग और पैच हटाने के घरेलू उपाय - safed daag hatane ke gharelu upay
एलोवेरा
बात चेहरे के पिंपल्स की हो, एक्ने की या फिर सफेद दाग हटाने की एलोवेरा स्किन से जुड़ी हर समस्या से राहत दिलाने में मददगार कर सकता है। एलोवेरा में मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण स्किन को अंदर से पोषण प्रदान करते हैं। सप्ताह में दो बार चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से सफेद दाग से छुटकारा पाया जा सकता है।
शहद- Honey
शहद में मौजूद पोषक तत्व स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम कॉपर, पोटेशियम, मैंगनीज पाया जाता है, जो चेहरे से सफेद दाग हटाने में मददगार साबित हो सकते हैं। सफेद दाग की समस्या से निजात पाने के लिए आधा चम्मच शहद चेहरे को क्लीन करने के बाद लगाएं। आधे से एक घंटे के बाद चेहरे से शहद को धो लें। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ेंः ओट्स और नट्स के लड्डू होते हैं सुपर हेल्दी, जानें 5 फायदे और रेसिपी
नीम का तेल
चेहरे की सभी तरह की समस्याओं में नीम का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। नीम के तेल में पर्याप्त मात्रा में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। सफेद दाग की समस्या से राहत पाने के लिए रात को चेहरे पर नीम का तेल लगाकर सोने की सलाह दी जाती है।
तुलसी
तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन में मौजूद बैक्टीरिया और फंगल को खत्म करने में मदद करते हैं। सफेद दाग की समस्या से राहत पाने के लिए आप तुलसी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा तुलसी के पत्तों को चेहरे पर पीसकर भी लगा सकते हैं। सप्ताह में 2 से 3 बार चेहरे पर तुलसी के पत्ते पीसकर लगाने से सफेद दाग की समस्या से राहत पाई जा सकती है।
मुल्तानी मिट्टी - Multani Mitti
मुल्तानी मिट्टी में अदरक का पेस्ट मिलाकर लगाने से सफेद दागों से राहत पाई जा सकती है। इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर गुलाब जल मिलाकर भी लगा सकते हैं।
सफेद दागों को समस्या पांच से सात दिनों तक रहती है तो घरेलू नुस्खों को आजमाया जा सकता है। लेकिन अगर चेहरे या शरीर के किसी अंग पर सफेद दाग की समस्या एक सप्ताह से ज्यादा दिनों तक रहती है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Read Next
खांसी में नमक के पानी से भाप लेना है बहुत फायदेमंद, गले की खराश और बलगम से मिलता है छुटकारा
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version