आम सर्दी और खांसी की तरह ही होती है साइनस की समस्या, जानें इससे छुटकारा पाने के आसान तरीके

साइनस एक स्वास्थ्य समस्या है जिसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। हालाँकि, आप कुछ एहतियाती उपाय लेने और घर पर सही उपचार करने के द्वारा इसके लक्षणों से राहत पा सकते है
  • SHARE
  • FOLLOW
आम सर्दी और खांसी की तरह ही होती है साइनस की समस्या, जानें इससे छुटकारा पाने के आसान तरीके

मौसम में बदलाव होने पर अक्सर लोग जुकाम और बुखार का शिकार हो जाते हैं। लेकिन कई बार जुकाम-बुखार के साथ-साथ छींक, सिर दर्द और नाक बंद होने जैसी कई समस्याएं भी हो जाती हैं, जो कि साइनस या साइनोसाइटिस का संकेत हैं। ऐसे में साइनस एक आम समस्या है, जिसका लोग काफी ज्यादा शिकार हो जाते हैं। हालांकि साइनस कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को साइनस से बहुत परेशानी होती है। जिसकी वजह से लोग कई तरीकों का भी सहारा लेते हैं और डॉक्टर से भी संपर्क करते हैं।

क्या आप जानते हैं इस जुकाम, खांसी, बुखार और छींक को साइनस क्यों कहते हैं, नहीं जानते तो जान लें। नाक हमारे शरीर का एक अहम सेन्स ऑर्गन होता है। सांस लेने की प्रक्रिया नाक के माध्यम से ही होती है। आपको बता दें कि साइनस हवा की एक थैली की तरह होती है जो नाक के चारों ओर फैली होती है। अंदर ली गई हवा इस थैली से गुजरकर फेफड़ों तक पहुंचती है। यह थैली हवा के प्रदूषित भाग को भीतर जाने से रोकती है और उसे बलगम या विकार के रूप में निकाल देती है। साइनस में जब म्यूक्स का मार्ग अवरूद्ध हो जाता है तब साइनोसाइटिस की स्थिति पैदा होती है। जिसकी वजह से सांस लेने में समस्या और सर्दी-खांसी की समस्या पैदा होती है। आइए हम आपको इस लेख के जरिए बताते हैं कि आप कैसे इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

साइनस के लक्षण

  • सर्दी। 
  • खांसी। 
  • जुकाम। 
  • बुखार। 
  • शरीर में दर्द होना। 
  • नाक बहना। 
  • गले में खराश पैदा होना। 
  • चेहरे पर सूजन। 
  • सांस लेने में तकलीफ होना। 

इसे भी पढ़ें: जुकाम और बंद नाक से आराम पाने के लिए गले में लगाएं ये आयुर्वेदिक तेल, जानें घर पर बनाने की आसान विधि

साइनस के लिए घरेलू उपचार

स्टीम लें

सर्दी, जुकाम और खांसी को दूर करने के लिए सबसे बेहतर विकल्प है कि आप स्टीम का इस्तेमाल करें। अगर साइनसाइटिस की वजह से नाक बह रही है तो आप स्टीम ले सकते हैं ये आपको काफी राहत दे सकती है। इसके लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी लेकर तौलिए ले मुंह ढंक ले और अपने मुंह को बर्तन में झुका लें। पानी के भाप से नाक पूरी तरह खुल जाएगी और आपको काफी आराम मिलेगा। इसके साथ ही भाप की मदद से आपके शरीर में मौजूद बैक्टीरिया भी मरते हैं।

गर्म लिक्विड का सेवन करें

अगर आप किसी वायरस या फिर आम खांसी-जुकाम से परेशान हैं तो आप इसके लिए कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा गर्म चीजों का ही सेवन करें। साइनस की दिक्कत है तो गर्म-गर्म लिक्विड पिएं। गर्म लिक्विड पीने से बंद नाक खुल जाती है। आप इसके लिए लिए गर्म सूप औऱ गर्म पानी का सहारा ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोबान पानी है पूरे शरीर के लिए फायदेमंद, ये 7 बीमारियां रहेंगी दूर

विटामिन सी लें

साइनस के मरीजों के लिए सबसे बेहतर होता है कि वो उस दौरान विटामिन सी की मात्रा ज्यादा से ज्यादा लें। विटामिन सी शरीर में मौजूद इंफेक्शन को खत्म करने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके साथ ही आपके शरीर में आई सूजन को भी विटामिन सी की मदद से कम किया जा सकता है। 

Read More Articles on Home Remedies in Hindi
 

Read Next

बादाम, सौंफ और मिश्री का ये अद्भुत नुस्खा आपकी नजर को तेज करने में करता है मदद, 3 नुस्खे देंगे आपको अधिक फायदा

Disclaimer