बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी की वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में फंगल इंफेक्शन की वजह से बीमारी होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनको इंफेक्शन होने का खतरा अधिक होता है। इंफेक्शन होने के बाद व्यक्ति के सबसे पहले फेफड़े (रेस्पिरेटरी इंंफेक्शन) संक्रमित होते हैं। इससे लोगों को सांस लेने में समस्या हो सकती है। अगर, इस समस्या को अनदेखा किया जाए, तो गले में दर्द होने की संभावना भी बढ़ जाती है। आगे जानते हैं श्वसन तंत्र में समस्या होने पर आप किन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
मानसून के दौरान रेस्पिरेटरी इंफेकशन से बचने के लिए कौन से घरेलू उपायों को अपनाएं - Home Remedies To Combat Respiratory Infections In Monsoons
स्टीम लेना
मानसून में इंफेक्शन के दौरान व्यक्ति को सबसे पहले नाक में कंजेशन हो जाता है। इस दौरान रेस्पिरेटरी इंफेक्शन होने पर आप स्टीम ले सकते हैं। स्टीम लेने से नाक में जमा म्यूकस ढीला होता और इससे सीने में बलगम जमा होने की संभावना कम हो जाती है। स्टीम लेने के लिए आप कटोरी में तेज गर्म पानी में यूकेलिप्टस के तेल की कुछ बूंदों को मिलाएं। इसके बाद बाउल की स्टीम को मुंह के पास ले जाएं और सिर को तौलिए से कवर करते हुए भाप लेना शुरु करें। कुछ सेकेंड सांस लेने के बाद मुंह को भाप से हटा लें।
नमक के पानी से गरारे करें
मानसून में इंफेक्शन के दौरान गले में खराश और रेस्पिरेटरी इंफेक्शन को कम करने के लिए आप गर्म पानी और नमक के गरारे कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक गिलास गर्म पानी में करीब एक चौथाई चम्मच नमक को मिलाएं। जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए, तो इससे गरारे करें। इससे गले और फेफड़ों का इंफेक्शन कम होता है।
शहद और हल्दी का इस्तेमाल कैसे करें
शहद और हल्दी दोनों में बैक्टीरियल इंफेक्शन को कम करने के गुण मौजूद होते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में हल्दी मिलाएं। इसके बाद इस पानी में करीब एक चम्मच शहद को मिलाकर पिएं। इससे गले और फेफड़ों का संक्रमण दूर होता है। साथ ही, आपको गले की खराश कम करने में मदद मिलती है।
लहसुन का करें इस्तेमाल
लहसुन एक नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह कार्य करता है, जो रेस्पिरेटरी इंफेक्शन को कम करने में सहायक होता है। रेस्पिरेटरी इंफेक्शन को कम करने के लिए आप लहसुन की एक से दो कलियों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप लहसुन और लौंग की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। इससे इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और आपको संक्रमण होने की संभावना कम होती है।
हाइड्रेटेड रहें
मानसून के दौरान इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति को हाइड्रेट रहने की आवश्यकता होती है। पर्याप्त पानी पीने से शरीर में थकान नहीं होती है। इसके शरीर इंफेक्शन से लड़ने के लिए तैयार होता है। इस दौरान आप हर्बल टी और जूस पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये 8 लक्षण, जानें इसका उपचार
रेस्पिरेटरी इंफेक्शन को दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। लेकिन, अगर आपको समस्या ज्यादा हो, तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। इससे इंफेक्शन को कम किया जा सकता है।