Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Doctor Verified

गाय के घी की तासीर कैसी होती है? जानें बच्चों के लिए इसके फायदे-नुकसान

गाय के घी की तासीर ठंडी होती है। इसे बच्चों की संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। यह उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि गाय का घी खाना चाहिए। यह सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। कई घरों में तो मांएं अपने बच्चों को खाने के साथ गाय का घी जरूर खाने के लिए देती है। शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि विशेषज्ञ भी वेट लॉस करने की जर्नी के दौरान घी खाने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि सीमित और संतुलित मात्रा में गाय के घी का सेवन किया जाए, तो इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। खासकर, बच्चों के लिए गाय का घी खाना काफी फायदेमंद होता है। इससे पहले कि हम इसके फायदे-नुकसान के बारे में विस्तार से जानें, यह जान लेना जरूरी है कि आखिर गाय के घी की तासीर क्या है? इस संबंध में हमने दिल्ली नगर निगम के चीफ मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) डॉ आर. पी. पाराशर से बात की। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

गाय के घी की तासीर कैसी होती है?- What Is Taseer Of Cow Ghee In Hindi

What Is Taseer Of Cow Ghee In Hindi

गाय का घी खाने में स्वादिष्ट होता है और सबके लिए यह लाभकारी भी है। हां, अगर किसी को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर सेवन करना है, तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह ले लेनी चाहिए। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि आखिर गाय के घी की तासीर क्या होती है? इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है कि गाय के घी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए, बदलते मौसम, खासकर सर्दी में, गाय के घी का सेवन जरूर किया जाना चाहिए। यह शरीर को गर्म रखता है, इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और सीजनल बीमारी से भी बचाव करता है। यही नहीं, सर्दी के दिनों में अक्सर लोगों को ड्राई स्किन की प्रॉब्लम रहती है। गाय का घी का सेवन करने से रूखी त्वचा की समस्या दूर होती है और पाचन में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार A2 गाय का घी खाने से दूर रहती हैं ये 5 परेशानियां

बच्चों के लिए गाय के घी का सेवन करने के फायदे- Benefits Of Cow Ghee For Children In Hindi

What Is Taseer Of Cow Ghee In Hindi

एनर्जी का स्तर बढ़ता हैः कहन की जरूरत नहीं है कि बच्चों को वयस्कों की तुलना में अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए, गाय के घी को बच्चों के संतुलित डाइट का हिस्सा जरूर बनाया जाना चाहिए। यह बच्चों की ग्रोथ में भी मदद करता है।

हड्डियों को मजबूती मिलती हैः बच्चों का विकास निरंतर होता है। इसलिए, आवश्यक है कि बच्चों की डाइट में विटामिन-डी जैसे तमाम पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद हों। वहीं, गाय का घी विटामिन-डी और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसकी मदद से उनकी हड्डियों को मजबूती मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट होती हैः गाय के घी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बच्चां के लिए यह बहुत ही लाभकारी है। गाय के घी का सेवन करने से उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी, जो उन्हें बीमार होने से रोकती है।

इसे भी पढ़ें: घी और आयुर्वेद: सेहत के लिए क्यों जरूरी होता है घी? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

बच्चों के लिए गाय का घी खाने के नुकसान

अगर बच्चों को अतिरिक्त मात्रा में गाय का घी खाने के लिए दिया जाए, तो इससे उनका वजन बढ़ सकता है। दरअसल, घी में काफी ज्यादा मात्रा में फैट और कैलोरीज होती हैं। वैसे तो बच्चों के लिए घी के सेवन करने का कोई नुकसान नहीं होता है। हां, अगर बच्चे को पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या दवाई खाने के बाद दूध पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 10, 2024 19:34 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 10, 2024 19:34 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content