Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या 3-4 दिन पुरानी अंकुरित स्प्राउट्स खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें

अक्सर लोग स्प्राउट्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या 3 से 4 दिन पुराने स्प्राउट्स का सेवन करना सही है? आइए लेख में जानें -

is it okay to eat 3-4 days old sprouts in hindi: अक्सर लोगों को नाश्ते में प्रोटीन युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। इसके लिए बहुत से लोग स्प्राउट्स खाते हैं। इनमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदे मिलते हैं। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या 3-4 दिन पुरानी अंकुरित स्प्राउट्स को खाया जा सकता है? इससे कोई परेशानी तो नहीं होती है? आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या 3-4 दिन पुरानी अंकुरित स्प्राउट्स खाना सही है?

क्या 3-4 दिन पुरानी अंकुरित स्प्राउट्स खाना सही है? - Is it okay to eat sprouts that are 3-4 days old?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, स्प्राउट्स प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। अंकुरित स्प्राउट्स को 1 से 2 दिन के अंदर खा लेना चाहिए। इनको लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए। इनको 3-4 दिन बाद भी खाया जा सकता है अगर इनको सही तरीके से फ्रिज में रखा गया हो, इनमें स्मेल न आए और अगर ये फ्रेश दिखते हैं तो ही। इसमें अधिक नमी होने या गर्मी होने पर इनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ध्यान रहे, अगर इनमें खराब स्मेल (महक) आए और इनका स्वाद खराब लगे तो इनका सेवन न करें। इनको खाने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती है कि पैकेज्ड या अन्य स्प्राउट्स में चिपचिपा होने, बदबू आने, रंग बदलने और फंफूद लगने पर इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

यह भी पढ़ें- नहीं खाते आपके बच्चे स्प्राउट्स? सूप से लेकर टिक्की तक, मां-पिता अपनाएं ये 5 टेस्टी तरीके

is it okay to eat sprouts that are 3 4 days old in hindi 1

खराब स्प्राउट्स को खाने से हो सकती हैं परेशानियां - Eating spoiled sprouts can cause problems in hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि स्प्राउट्स में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इनको सही तरीके से स्टोर और साफ रखना जरूरी है। ऐसा न करने पर लोगों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

फूड पॉइजनिंग की समस्या

खराब स्प्राउट्स का सेवन करने से लोगों को फूड पॉइजनिंग की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण लोगों को उल्टी होने, मतली होने, पेट दर्द होने, दस्त होने, बुखार होने, ऐंठन होने, शरीर में पानी की कमी होने, कमजोरी होने और सिर दर्द होने की समस्याएं हो सकती हैं।

पाचन से जुड़ी समस्या

खराब स्प्राउट्स को खाने से लोगों को पेट में ऐंठन होने, उल्टी आने, ब्लोटिंग होने, गैस होने, बुखार होने और दस्त होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

यह भी पढ़ें- क्या रात में स्प्राउट्स खाना सही होता है? जानें एक्सपर्ट से

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन होने की समस्या

खराब स्प्राउट्स का सेवन करने के कारण लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है, जिसके कारण दस्त होने, पेट में ऐंठन होने, दर्द होने, मल में खून आने और दस्त लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसको नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

सावधानियां

स्प्राउट्स को हल्का स्टीम करना या थोड़ा उबालना बेहतर विकल्प होता है। इसके अलावा, इनको कच्चा खाने से पहले अच्छे से धो लें, ताकि किसी भी बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचा जा सके। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी, कमजोर इम्यूनिटी, एलर्जी या किसी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से बचें।

निष्कर्ष

1-2 दिन में ही स्प्राउट्स को खा लेना चाहिए। 3-4 दिन पुराने स्प्राउट्स को गलत तरीके से स्टोर करने और इनमें स्मेल आने पर इनका सेवन करने से बचें। अधिक लंबे समय तक स्प्राउट्स को स्टोर करने से बचना चाहिए। ऐसे में इन स्प्राउट्स का सेवन करने से लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या होने, फूड पॉइजनिंग या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन की समस्या होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इनसे राहत के लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में शरीर को करना है डिटॉक्स? इन 5 तरीकों से करें गुनगुने पानी का सेवन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 07, 2025 18:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 07, 2025 18:04 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content