$
वर्तमान समय में हम जितने सतर्क रहेंगे हानिकारक कीटाणुओं और बैक्टीरिया से उतने ही सुरक्षित रह पाएंगे। आपके लिए जरूरी है कि आप स्वच्छता के नियमों का पालन करें। नियमित रूप से साबुन से हाथ धोएं, मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। लेकिन सवाल यह उठता है कि इतना सब कर लेने से क्या हम खुद को वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रख सकते हैं। यहां खुद के साथ-साथ घर की उन चीजों पर भी ध्यान देनी चाहिए, जिन्हें बार-बार छुआ जाता है और हम अक्सर उन्हें साफ करना भूल जाते हैं। आइए उन्हीं 10 चीजों की बात करते हैं। साथ में यह भी जानेंगे कि कैसे उन्हें डिसइंफेक्ट करें।
दरवाजे की कुंडी

घर है तो उसमें कई दरवाजे भी होंगे। बेडरूम के लिए अलग दरवाजा, ड्राइरूम के लिए अलग दरवाजा, किचन के लिए अलग दरवाजा, बाथरूम के लिए अलग दरवाजा और घर का मेन दरवाजा तो है ही। इन दरवाजों की कुंडियों को अक्सर बार-बार छुआ जाता है। इसलिए हानिकारक कीटाणुओं से बचने के लिए इसे नियमित रूप से डिसइंफेक्ट करें, ताकि घर में कोई कीटाणुओं का शिकार न हो। डिसइंफेक्ट करने के लिए आप Savlon सरफेस डिसइंफेक्टेंट स्प्रे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको ज्यादा सोचने की भी जरूरत नहीं है, स्प्रे उठाइये और जल्दी से साफ कर लीजिए।
फर्निशिंग

फर्निशिंग के सामान जैसे सोफा, पर्दे आदि हर कोई छूता है। लेकिन इन्हें भी डिसइंफेक्ट करना चाहिए, इसके बारे में हम नहीं सोचते। पर समस्या यह है कि इन्हें डिसइंफेक्ट कैसे किया जाए। साबुन या सैनिटाइजर से तो इसे डिसइंफेक्ट नहीं कर सकते। ऐसे में आपको Savlon सरफेस डिसइंफेक्टेंट स्प्रे इस्तेमाल करना चाहिए। यह तुरंत सूख जाता है और आपको पोछने की भी जरूरत नहीं।
स्टडी टेबल
स्टडी टेबल या राइटिंग टेबल हर किसी के घर में होता है। यह एक ऐसी वस्तु है, जिसका इस्तेमाल रोजाना होता है। खासकर बच्चे इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इस जगह पर कीटाणुओं के होने की पूरी संभावना रहती है। इसलिए रोजाना सुबह पूरे घर के साथ-साथ इसे भी स्प्रे से डिसइंफेक्ट करें।
कारपेट
कारपेट घर की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे हम ज्यादातर ड्राइंग रूम में देखते हैं। ये ऐसी चीज है, जिसे हम धो नहीं सकते, क्योंकि यह बहुत मोटे होते हैं। इसको डिसइंफेक्ट करने के लिए आपको स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे कारपेट पर मौजूद कीटाणु मर जाएंगे।
बीन बैग

बीन बैग को लोग आरामदायक चेयर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह एक तरह का पोर्टेबल बैग होता है। इस पर बैठकर लोग अपना काम करते हैं, कुछ पढ़ते हैं और कुछ गेम खेलते हैं। घर में बीन बैग ज्यादा इस्तेमाल होता है, इसलिए इसे भी Savlon के खूसबूदार स्प्रे से डिसइंफेक्ट करें। यह असरदार स्प्रे कुछ ही सेकेंड में सामानों पर मौजूद 99.99% (Basis in vitro studies) जर्म्स को मार देता है।
गद्दे
आप सोच रहे होंगे कि कीटाणुओं की पहुंच क्या बेड के गद्दों तक भी हो सकती है? कीटाणु हमें दिखते नहीं हैं, इसलिए हमें पता नहीं कि ये कहां-कहां हो सकते हैं। आपको यह ध्यान देना है कि जो चीजें बार-बार और हर कोई इस्तेमाल कर रहा है, उसे डिसइंफेक्ट जरूर करें। आप बेडशीट को रोजाना धो सकते हैं, लेकिन गद्दों को धोना संभव नहीं है। इसलिए इस पर डिसइंफेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करें।
डोर मैट्स
पर्दे, गद्दे और कारपेट साफ करने के साथ-साथ डोर मैट्स भी जरूर डिसइंफेक्ट करें। यह एक ऐसी चीज है, जिस पर सबसे ज्यादा कीटाणु पाए जाते हैं। घर में हर किसी का जूता इस पर से होकर गुजरता है, इसलिए इसे स्प्रे से डिसइंफेक्ट करना न भूलें।
शॉपिंग बैग्स
अनलॉक का समय चल रहा है, ऐसे में आप बाहर किसी काम के लिए भी जाते होंगे और कुछ खरीदारी भी करते होंगे। शॉपिंग करने के बाद जब भी आप घर आएं, तो शॉपिंग बैग जरूर धोएं। अगर वह बैग धोने वाला नहीं है, तो उसे स्प्रे से डिसइंफेक्ट करें।
चाबियां

कीटाणुओं से सुरक्षा के लिए आप घर में हर चीज को डिसइंफेक्ट कर रहे हैं, लेकिन आप चाबियों को कैसे भूल सकते हैं। यह एक ऐसी चीज है, जिसे हर कोई छूता है। इसलिए इसे भी अच्छे से डिसइंफेक्ट कीजिए।
कपबोर्ड्स के डोर हैंड्स
बार-बार छुई जाने वाली चीजों में कपबोर्ड्स के डोर हैंड्स भी शामिल हैं। इसमें दवाईयों से लेकर अन्य दूसरी महत्वपूर्ण चीजें रखी होती हैं। इसे घर में हर कोई छूता है, इसलिए इसे डिसइंफेक्ट करने के लिए Savlon सरफेस डिसइंफेक्टेंट स्प्रे जरूर इस्तेमाल करें। यह एक किस्म का जीरो कॉन्टेक्ट स्प्रे है। आपको बस इतना करना है कि आप स्प्रे को हिलाएं, 10-15 सेमी की दूरी से स्प्रे करें।
Savlon का यह स्प्रे न केवल घर और ऑफिस में सतहों पर मौजूद वायरस, बैक्टीरिया और फंगस से सुरक्षा देता है, बल्कि H1N1, रोटावायरस और नोरोवायरस जैसे वायरस को भी समाप्त कर देता है। यह प्रोडक्ट हर जगह उपलब्ध है। इसकी कीमत मात्र 159 रुपये है। आप इसे ऑनलाइन Amazon से मंगवा सकते हैं या फिर रिटेल स्टोर से भी खरीद सकते हैं।
Read More Articles On Miscellaneous In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 01, 2020 17:33 IST
Published By : सम्पादकीय विभाग