Can I Eat Barley Porridge In High LDL Cholesterol In Hindi: आज के समय में अनहेल्दी खानपान और फिजिकल एक्टिविटीज न करने जैसी बुरी आदतों के कारण ज्यादातर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर लोगों को थकान होने, कमजोरी होने, सीने में दर्द होने, बेचैनी होने, आंखों के पास पीले धब्बे दिखने और इसके कारण हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में अक्सर लोगों को बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज जौ का दलिया खा सकते हैं? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में जौ का दलिया खा सकते हैं?
क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में जौ का दलिया खा सकते हैं?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए जौ का दलिया फायदेमंद होता है। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन आगे कहती हैं कि, "कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सॉल्युबल फाइबर से भरपूर नाश्ता करना फायदेमंद होता है। ऐसे में जौ के दलियए में भरपूर मात्रा में सॉल्युबल दलिया होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड फ्लो में बैड कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।"
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, जौ में मौजूद घुलनशील फाइबर (बीटा-ग्लूकन) का सेवन करने से खून में कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (बैड कोलेस्ट्रॉल) और ट्राइग्लिसराइड्स में काफी गिरावट आई, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। एचडीएल पर इसका प्रभाव सीमित रहा है।
इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कितने दिन में चेक करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
-1772890297321.jpg)
कोलेस्ट्रॉल का स्तर होता है कम
जौ में भरपूर मात्रा में बीटा-ग्लूकन फाइबर होता है, जो नसों से कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में सहायक है। इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
जौ में भरपूर फाइबर होता है। ऐसे में जौ का दलिया खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, हार्ट के कार्यों को बेहतर करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या लो-फैट डाइट से तेजी से कम होता है कोलेस्ट्रॉल? कार्डियोलॉजिस्ट से जानें
वजन कम करने में सहायक
सुबह के समय जौ का दलिया खाने से वजन को कम करने में भी मदद मिलती है, जो हार्ट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। जौ के दलिया में मौजूद फाइबर, पेट को लंबे समय तक पेट को भरा रखने और ओवरईटिंग से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, जौ का दलिया शरीर को ठंडक देने में सहायक है।
सावधानियां
जौ का दलिया स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, किसी भी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करना चाहिए।
निष्कर्ष
जौ के दलिया में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन नाश्ता में करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, हार्ट के स्वास्थ्य में सुधार करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, जौ से किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसका अलावा, हार्ट या कोलेस्ट्रॉल के कारण कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं?
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर व्यक्ति को थकान होने, कमजोरी होने, सीने में भारीपन होने, पैरों में सुन्नपन होने, दर्द होने, आंखों के आसपास पीले धब्बे दिखने, सांस फूलने, बेचैनी होने, सीने में दर्द होने, ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ने, गर्दन और जबड़ों में दर्द होने जैसी समस्याएं होती हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं?
कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर व्यक्ति को प्रोसेस्ड फूड, तला-भूना खाना, रेड मीट, फुड फैट डेयरी प्रोडक्ट, अधिक चीनी, नमक, ट्रांस फैट और जंक फूड को खाने से बचना चाहिए। इनका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बढ़ने, ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।जौ का दलिया खाने के क्या फायदे हैं?
जौ के दलिया में अच्छी मात्रा में फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से वजन कम करने, पाचन में सुधार करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने, शरीर को एनर्जी देने, शरीर को पोषण देने, शरीर की गर्मी को कम करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 07, 2026 19:03 IST
Modified By : Priyanka Sharma Mar 07, 2026 19:03 IST
Modified By : Priyanka SharmaMar 07, 2026 19:03 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain