Fri Sep 11, 2026 | 09:13 PM IST

सफेद मूसली और अश्वगंधा का एक साथ करें सेवन, इन समस्याओं से पा सकते हैं छुटकारा

सफेद मूसली और अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-  

Ashwagandha and Safed musli Benefits: सफेद मूसली स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। वहीं, अश्वगंधा में भी कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो गंभीर बीमारियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। सफेद मूसली और अश्वगंधा शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। इससे वजन कम करने से लेकर महिलाओं और पुरुषों की कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं सफेद मूसली और अश्वगंधा से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं? 

सफेद मूसली और अश्वगंधा के फायदे - ashwagandha and White musli  Benefits

सफेद मूसली और अश्वगंधा से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। यह मेल सेक्स हार्मोन का स्त्राव करने में फायदेमंद है। वहीं, अश्वगंधा भी कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। आइए जानते हैं विस्तार से अश्वगंधा और सफेद मूसली के फायदे क्या हैं?

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

सफेद मूसली और अश्वगंधा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर की सूजन, दर्द और लालिमा को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप सूजन को कम करना चाहते हैं तो सफेद मूसली और अश्वगंधा का  सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें - बॉडी बनाने का आयुर्वेदिक उपाय है अश्वगंधा, जानें इस्‍तेमाल के 4 तरीके

इम्यूनिटी करे बूस्ट

सफेद मूसली और अश्वगंधा का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट किया जा सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो इम्यून पावर को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप संक्रमण से लड़ना चाहते हैं तो नियमित रूप से अश्वगंधा और सफेद मूसली का सेवन करें। 

इनफर्टिलिटी की परेशानी करे दूर

सफेद मूसली और अश्वगंधा का सेवन करने से महिलाओं और पुरुषों में बांझपन की समस्या को दूर की जा सकती है। यह मेल हार्मोन को उत्सर्जित कर सकता है, जिससे आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिलेगा। 

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

अश्वगंधा और सफेद मूसली का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। यह हमारे शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में असरदार होता है जिससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। 

वजन करे कंट्रोल 

अश्वगंधा और सफेद मूसली का सेवन करने से वजन को कंट्रोल कियाजा सकता है। यह आपके बढ़ते वजन को कम कर सकता है। साथ ही पेट की चर्बी को भी कम कर सकता है। 

बॉडी को करे डिटॉक्स

सफेद मूसली और अश्वगंधा का सेवन करने से खून को साफ किया जा सकता है। इसकी मदद से आप बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं। 

सफेद मूसली और अश्वगंधा का सेवन करने से वजन को कंट्रोल करने के साथ-साथ कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही सफेद मूसली और अश्वगंधा के सेवन करें। 

Read Next

रोज हल्‍दी पानी से कुल्‍ला करने पर मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 01, 2022 11:26 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content