सरसों का साग और मक्के की रोटी उत्तर भारत, खासकर पंजाब की खान-पान संस्कृति की पहचान माने जाते हैं। यह सिर्फ एक पारंपरिक व्यंजन नहीं है, बल्कि देसी जीवनशैली से जुड़ा भोजन है। सर्दियों में खेतों में सरसों की फसल लहलहाती है। इसके हरे पत्तों से साग बनाया जाता है और मक्के के आटे से रोटी तैयार की जाती है। एक ओर हरी पत्तेदार सब्जियों से विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं, तो दूसरी ओर मक्के की रोटी में मौजूद कार्ब्स से एनर्जी मिलती है। एक बाउल सरसों का साग और 2 मक्के की रोटी में 300 से 400 कैलोरी हो सकती हैं इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए। आइए जानते हैं सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने के फायदे। बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
| सरसों का साग और मक्के की रोटी: कैलोरी और सेहत के फायदे | |
| मक्के की एक मध्यम आकार की रोटी | लगभग 160-180 कैलोरी |
| साग और मक्के की रोटी का कॉम्बिनेशन | लगभग 300-400 कैलोरी |
| ग्लूटेन | मक्के का आटा प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री होता है। |
| पाचन | फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है। |
| हार्ट हेल्थ | फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स, हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। |
| हड्डियां और मांसपेशियां | विटामिन K, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस मददगार हैं। |
| आंखें और त्वचा | विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट्स लाभ पहुंचाते हैं। |
सरसों के साग में छिपे औषधीय गुण और विटामिन
साल 2026 में International Journal Of Food Properties में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, सरसों की पत्तियों में 7.35 mg/100 ग्राम आयरन पाया गया। आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में अहम भूमिका निभाता है। सरसों की पत्तियों में 1760 mg/100 ग्राम बीटा-कैरोटीन पाया गया। बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन A में बदलकर आंखों और त्वचा के स्वास्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- सरसों के पत्तों में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K और फोलेट मौजूद होता है। साथ ही, इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है।
- सरसों के साग में मौजूद विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं, विटामिन K हड्डियों की मजबूती और ब्लड क्लॉट बनने की प्रक्रिया के लिए जरूरी है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन A में बदलता है, जो आंखों और त्वचा की सेहत के लिए जरूरी है।
- सरसों के पत्तों में ग्लूकोसाइनोलेट्स (Glucosinolates) जैसे प्राकृतिक यौगिक भी पाए जाते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं।
- सरसों के साग में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। इस तरह सरसों का साग सर्दियों की डाइट में पोषण शामिल करने का अच्छा विकल्प है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर खाएं ये 7 तरह के साग, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर
मक्के की रोटी: एनर्जी का ग्लूटेन फ्री विकल्प
sarso-ka-saag-or-makki-ki-roti-khane-ke-fayde
साल 2025 में The Journal Of Nutrition में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, मक्के का आटज्ञ, ब्लड शुगर प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन और ग्लूकोज के एब्जॉर्ब होने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
- मक्के के आटे में कार्ब्स मौजूद होते हैं और यह ग्लूटेन फ्री होता है। इसके अलावा, इसमें डाइटरी फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कुछ मात्रा में आयरन भी पाया जाता है।
- फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने और मल त्याग को नियमित रखने में मदद करता है।
- एक मध्यम आकार की मक्के की रोटी (लगभग 50 ग्राम आटे से बनी रोटी) में करीब 160 से 180 कैलोरी हो सकती हैं। हालांकि, इसमें घी या मक्खन लगाने से कैलोरी बढ़ जाती हैं। इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाना बेहतर है।
1. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सरसों के साग की भूमिका
सरसों के पत्तों में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। फाइबर से मल त्याग आसान हो सकता है और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी खाने से भी शरीर को फाइबर मिलता है। इस तरह दोनों का कॉम्बिनेशन पाचन के लिहाज से अच्छा हो सकता है।
2. सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में इस जोड़ी का महत्व
मक्के की रोटी में मौजूद कार्ब्स शरीर को एनर्जी देते हैं। इसके अलावा, सर्दियों में गर्मागर्म सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने से शरीर को आराम और गर्म भोजन का एहसास मिलता है। इसलिए सर्दियों में इस पारंपरिक भोजन को संतुलित मात्रा में खाना अच्छा विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें- महिलाएं अगर ये 5 हरी सब्जियां खाने लगें, तो कई बीमारियां खुद हो जाएंगी दूर
3. हार्ट हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में सरसों के साग के लाभ
sarso-ka-saag-or-makki-ki-roti-benefits
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए मक्के की रोटी और सरसों के साग का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन और गुड फैट्स मौजूद होते हैं। मक्के को डाइट में शामिल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंंट्रोल करने में मदद मिलती है और हार्ट की सेहत बेहतर होती है।
4. हड्डियों और मांसपेशियों के लिए है फायदेमंद
सरसों के साग में विटामिन K और कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं। इसके अलावा, मक्के के आटे में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भी मौजूद होते हैं। ये दोनों मिनरल्स हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
5. शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं
सरसों का साग एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन C, बीटा-कैरोटीन और फ्लेवोनॉइड्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों और त्वचा की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं इसलिए इस रेसिपी को सीमित मात्रा में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
निष्कर्ष:
सरसों के साग से शरीर को विटामिन A, C, K मिलते हैं। साथ ही, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी मिलते हैं। सरसों के साग में फाइबर भी पाया जाता है। मक्के का आटा ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें कार्ब्स पाए जाते हैं। इसमें डाइटरी फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कुछ मात्रा में आयरन भी पाया जाता है। एक मध्यम आकार की मक्के की रोटी में करीब 160 से 180 कैलोरी हो सकती हैं और सरसों के साग एवं मक्के की रोटी के कॉम्बिनेशन में करीब 300 से 400 कैलोरी हो सकती है। सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने से पाचन अच्छा रहता है, सर्दियों में शरीर को गर्माहट मिलती है और बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती हे। सरसों के साग में विटामिन K, कैल्शियम और मक्के के आटे में मौजूद मैग्नीशियम और फॉस्फोरस, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। इस सुपरफूड को खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो आंखों और त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
image credit: magnific
FAQ
क्या गर्भवती महिलाएं सरसों का साग खा सकती हैं?
हां, गर्भवती महिलाएं सीमित मात्रा में सरसों का साग खा सकती हैं। सरसों के साग में फोलेट, आयरन, कैल्शियम और विटामिन C जैसे पोषक तत्व होते हैं जो भ्रूण के विकास और गर्भवती महिला के शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं।क्या सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने से वजन बढ़ सकता है?
हां, सरसों का साग और मक्के की रोटी को अधिक मात्रा में बार-बार खाने से वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी ज्यादा होती है। इसलिए खाते समय मात्रा का ख्याल रखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 16, 2026 14:06 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh
