Fri Sep 11, 2026 | 08:01 PM IST

सिर में गर्मी बढ़ने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, जानें इसे दूर करने के उपाय

Heat In The Head Symptoms In Hindi: सिर में गर्मी बढ़ने की वजह से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। जानें इसके लक्षण और कम करने कुछ उपाय।

Heat In The Head Symptoms In Hindi: गर्मियों के मौसम में लोगों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इनमें सबसे आम है, शरीर का तापमान बढ़ना और गर्मी लगना। यह शरीर के कई अंगों को भी प्रभावित करता है। कुछ लोगों के पेट या आंत में गर्मी बढ़ जाती है, तो वहीं कुछ लोगों के लिवर में गर्मी बढ़ जाती है। इसके सेहत पर कई गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं। बहुत से लोगों के साथ सिर गर्म होने की समस्या भी देखने को मिलती है। उनके सिर में गर्मी बढ़ जाती है और इसके कारण कुछ लोगों को गंभीर सिरदर्द भी होता है।

आमतौर पर लोग इसे सामान्य फ्लू या बुखार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति सामान्य से अक्सर सिर में गर्माहट और अधिक तापमान जैसे लक्षण नोटिस करता है, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। लेकिन सवाल यह उठता है, कि सिर में गर्मी है या आप सामान्य फ्लू से ग्रसित हैं, इसका पता कैसे लगा सकते हैं? इस लेख में हम आपको सिर में गर्मी होने के लक्षण बता रहे हैं।

Heat In The Head Symptoms In Hindi

सिर में गर्मी होने के लक्षण- Heat In The Head Symptoms In Hindi

  • बुखार महसूस होना
  • माथे के आसपास का हिस्सा गर्म महसूस होना
  • सिरदर्द और चक्कर आना
  • गला सूखना
  • बहुत थकान महसूस होना
  • सिर में भारीपन
  • पसीना अधिक आना
  • कुछ मामलों में उल्टी और दस्त की समस्या

अगर कोई व्यक्ति ये लक्षण सामान्य से अक्सर नोटिस करता है, तो उन्हें डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए। जिससे कि इसके सही कारणों का पता लगाया जा सके।

इसे भी पढें: क्रॉनिक स्ट्रेस पहुंचा सकता है आपके गट हेल्थ को नुकसान, डॉक्टर से जानें कनेक्शन

सिर की गर्मी दूर करने के उपाय- How to reduce heat in the head in hindi

सिर में गर्मी के उपरोक्त लक्षण आमतौर पर शरीर में डिहाइड्रेशन के कारण देखने मिलते हैं। अगर आप पर्याप्त पानी पीते हैं और ठंडी तासीर वाले फूड्स का सेवन करते हैं, तो इससे आप शरीर के सामान्य तापमान को बनाए रख सकते हैं। इसके अलावा, धूप के संपर्क में कम समय बिताएं। इससे शरीर से अधिक पसीना निकलता है, शरीर में पानी की कमी होती है और तापमान बढ़ता है।

इसे भी पढें: सिर में गर्मी क्यों होती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

गर्म, ज्यादा तला-भुना, मसालेदार, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से सख्त परहेज करें। ठंडा रहने के लिए आइसक्रीम, सोडा और अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के सेवन से बचें। क्योंकि ये आपको कुछ समय के लिए राहत प्रदान करते हैं, लेकिन वास्तव में यह शरीर का तापमान अधिक बढ़ाते हैं। साथ ही सोडा ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने से शरीर से अधिक तरल निकलता है, जिससे आप जल्दी डिहाइड्रेट हो सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

चोट के कारण मांसपेशियां अंदर से फट जाने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें क्या है इसका इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 28, 2023 19:40 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content