Summer Diet Plan In Hindi: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और अन्य अनहेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। ये ड्रिंक्स कुछ समय के लिए तो आपको गर्मी से राहत प्रदान करते हैं, लेकिन बाद में यह शरीर को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, इनमें कैलोरी की अधिक मात्रा होती है। इनका अधिक सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ सकता है। साथ ही सेहत को गंभीर नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या करें, इसको लेकर बहुत परेशान रहते हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन, दिव्या गांधी की मानें तो स्वस्थ और संतुलित आहार को फॉलो करके आप शरीर की गर्मी को आसानी से मात दे सकते हैं। इस लेख में हम आपके साथ गर्मियों में लोग ठंडा रहने के लिए सुबह से शाम तक क्या खाएं, इसका फुल डाइट प्लान शेयर कर रहे हैं।
गर्मियों के लिए डाइट प्लान- Diet Plan For Summer In Hindi
गर्मी में सुबह क्या खाएं?
सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले सादा या गुनगुना पानी पीना चाहिए। उसके बाद आप दूध वाली चाय के बजाए हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं।
नाश्ते में क्या खाएं?
नाश्ता दिन का सबसे मुख्य भोजन है। यह आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी प्रदान करता है। आप गर्मियों में 2 इडली और एक चम्मच टमाटर की चटनी के साथ खा सकते हैं। यह कम कैलोरी वाला ब्रेकफास्ट और लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।
इसे भी पढें: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं मलाई, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
ब्रेकफास्ट और लंच के बीच में क्या खाएं?
इस दौरान आप स्नैक के तौर पर एक छोटा केला खा सकते हैं। साथ ही छाछ में अलसी के बीज का पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं। यह आपके शरीर को पोषण के साथ ठंडक भी प्रदान करेगा।
View this post on Instagram
लंच में क्या खाएं
आपका दोपहर का एक पूर्ण मील होनी चाहिए, जिसमें कार्ब्स, फैट और प्रोटीन सभी मौजूद हों। इस दौरान आप 1 गोभी की रोटी, 1 कटोरी मूंग दाल, 1 कटोरी सलाद और 1 कटोरी गाय के दूध से बनी दही का सेवन कर सकते हैं।
शाम को क्या खाएं
शाम को भूखा महसूस करने पर लोग जंक फूड्स का सेवन करते हैं, जैसे चिप्स और नमकीन आदि। लेकिन ये सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इस दौरान आप एक सेब का सेवन कर सकते हैं। साथ ही एक गिलास दूध भी पी सकते हैं।
इसे भी पढें: गर्मियों में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पिएं गन्ने का जूस, कई समस्याओं का जोखिम होगा कम
रात के भोजन में क्या खाएं
रात का भोजन हमेशा हल्का होना चाहिए। लेकिन इसमें सभी जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स होने चाहिए। गर्मी में आप डिनर में ओट्स में सब्जियां डालकर खिचड़ी बना सकते हैं।आप एक बाउल खिचड़ी और एक कप स्टीम की हुई ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।
नोट: ध्यान रखें, कि दो मील के बीच में 1-2 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे शरीर को हाइड्रेट रखने और तापमान को सामान्य रखने में मदद मिलेगी।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version