Expert

गर्मियों में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पिएं गन्ने का जूस, कई समस्याओं का जोखिम होगा कम

Sugarcane Juice Benefits For Kidney: अगर आप अपनी किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो गर्मियों में रोज गन्ने का रस पिएं। एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे..
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पिएं गन्ने का जूस, कई समस्याओं का जोखिम होगा कम


Sugarcane Juice Benefits For Kidney: शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी किडनी की बहुत अहम भूमिका होती है। इसके शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। किडनी के हमारे शरीर में कई मुख्य कार्य हैं, जिनमें सबसे आम हैं यूरिन के माध्यम से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना। यह प्रक्रिया शरीर में केमिकल्स के संतुलन को बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक है। इसके अलावा यह कई अन्य कार्यों में भूमिका निभाती है। शरीर में एसिड, पोटेशियम और नमक की मात्रा रेगुलेट करने काम हमारी किडनी करती है। किडनी शरीर में कुछ हार्मोन्स के उत्पादन में भी मदद करती है। शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए भी किडनी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।

लेकिन आजकल लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं। साथ ही तला-भुना, मसालेदार भोजन बहुत अधिक करते हैं। इसके अलावा, शराब पीते हैं और स्मोकिंग भी करते हैं। ये सभी किडनी फंक्शन को प्रभावित करते हैं। इस सब की वजह से बहुत से लोग किडनी से जुड़ी कई समस्याओं से भी जूझ रहे हैं जैसे किडनी में सूजन, किडनी स्टोन और किडनी फेलियर आदि। क्या आप जानते हैं, अगर आप गर्मियों में नियमित गन्ने का रस पिएं, तो इससे किडनी को स्वस्थ रखने और फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। गन्ने का रस बेहतरीन ड्रिंक्स में से एक है, जिसके सेवन से न सिर्फ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है, बल्कि इससे सेहत को कई लाभ भी मिलते हैं। किडनी को सेहतमंद में गन्ने का जूस बहुत लाभकारी है। इस लेख में हम आपको इसके फायदे और सेवन का तरीका बता रहे हैं।

Sugarcane Juice Benefits For Kidney in hindi

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए गन्ने का जूस पीने के फायदे- Benefits Of Sugarcane Juice For Kidney In Hindi

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन, गन्ने का रस पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। किडनी स्टोन से बचाव के लिए पर्याप्त पानी के सेवन और हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। गन्ने का रस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। साथ ही  इसमें सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो स्वस्थ किडनी फंक्शन को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से यूरीनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन को रोकने में भी मदद मिलती है।

इसके अलावा, गन्ने के रस में ड्यूरेटिक प्रभाव होते हैं। यह सूजन और थकान दूर करने में मदद करता है। साथ ही किडनी फंक्शन में सुधार करता है।

इसे भी पढें: एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें जवाब

गन्ने का रस का सेवन कब और कैसे करें- When And How To Drink Sugarcane Juice In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, वैसे तो आप दिन भर में कभी भी गन्ने का जूस पी सकते हैं। लेकिन अगर आप किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो सुबह खाली पेट इसका सेवन अधिक लाभकारी साबित हो सकता है। हालांकि, आप दिन में 2-3 बार गन्ने का रस पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने में मदद करेगा सात्विक भोजन, जानें इसमें क्या-कैसे खाना होता है

ध्यान रखें कि अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसके सेवन से बचें। इसके अलावा, अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट से इसके सेवन की सही मात्रा जरूर जान लें।

All Image Source: Freepik

Read Next

सुबह खाली पेट पिएं सदाबहार के फूलों की चाय, सेहत को मिलेंगे ये 4 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version