सभी पैरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा हेल्दी और हमेशा फिट रहे, लेकिन इसके लिए जरूरी है हेल्दी डाइट। बच्चों के शरीर अच्छी तरह विकसित हो सके इसके लिए सभी पोषक तत्वों की पूर्ति होना बहुत जरूरी है। पर्याप्त पोषण की मदद से आपके बच्चे कई बीमारियों के खतरे से भी दूर रह सकते हैं साथ ही लंबे समय तक फिट भी रह सकते हैं।
अक्सर पैरेंट्स के मन में यह सवाल होता है कि वो अपने बच्चे कैसी डाइट दें या फिर क्या दें, जिससे वो हेल्दी रह सके। ये सवाल भी सही है क्योंकि आमतौर पर बच्चे हरी सब्जियां और अनाज को पसंद नहीं करते हैं, जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी होता है। ऐसे में बच्चों को सही पोषण देना बहुत जरूरी है, इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने बच्चों को एक बेहतर डाइट के साथ सभी पोषण दे सकते हैं।
दूध (Milk)
बच्चों हो या फिर बड़े हर किसी के लिए दूध बहुत जरूरी होता है। बच्चों की बढ़ती उम्र में दूध का एक अहम किरदार होता है, ये बच्चों के शरीर को विकसित करने के लिए काफी अच्छा होता है। आपको बता दें कि दूध में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे बच्चों की हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके साथ ही दूध में विटामिन ए और बी-12 होते हैं जो बच्चों की बढ़ती उम्र के लिए जरूरी होते हैं।
फल (Fruit)
बच्चों को फल खाने में कोई खास दिलचस्पी नहीं होती, लेकिन आपको किसी न किसी तरह बच्चों को फल खिलाने की आदत देनी चाहिए। फलों में पर्याप्त मात्रा मे पोषण होते हैं जो बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से बच्चों को कम से कम एक फल जैसे केले, सेब, संतरा, अंगूर देने चाहिए, इससे वो हमेशा फिट भी रह सकते हैं साथ ही बीमारियों के खतरे से भी बच्चों को दूर रखा जा सकता है। आपको बता दें कि फलों में भी भारी मात्रा में फाइबर, विटामिन ए और सी और पौटेशियम होता है।
इसे भी पढ़ें: दूध नहीं मिल रहा तो बच्चों को प्रोटीन और कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए खिलाएं ये आहार, मिलेगा पूरा पोषण
ब्रोकोली (Broccoli)
ब्रोकली भी बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी फायदेमंद होती है, इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ब्रोकली का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। ऐसे में आप अपने बच्चे को हेल्दी रखने के लिए ब्रोकली की आदत डाल सकते हैं। आप चाहें तो अपने बच्चे को इसका सूप भी दे सकते हैं।
दही (Curd)
दूध की तरह ही दही का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। दही हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाती है और शरीर को पर्याप्त ताकत देने का काम करती है। आप बच्चों को लस्सी के रूप में या फिर छाछ के रूप में दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कब्ज और दस्त से है परेशान? तो इस तरह खाएं सेब और पाएं राहत
प्रोटीनयुक्त आहार (Protein diet)
प्रोटीन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी न्यूट्रीएंट्स होता है इसकी पू्र्ति करना बहुत जरूरी है। आप अपने बच्चे को भी प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों दें, ये आपके बच्चे के शरीर को विकास करने में अच्छा होता है। प्रोटीन की ज्यादा मात्रा दूध और डेयरी प्रोडक्ट, दालें, अंडे, मछली, पोर्क और मांस में होती है। रोजना अपने बच्चे को प्रोटीन से भरपूर पदार्थ खाने के लिए देने चाहिए।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi