
Heavy Laptop Bag Side Effects: बचपन में स्कूल बैग का बोझ और अब बड़े होकर लैपटॉप बैग का बोझ कंधे पर चढ़ गया। आजकल ऑफिस जाने वाला लगभग हर व्यक्ति कंधे पर लैपटॉप बैग लादा दिखाई देता है। ज्यादातर लैपटॉप बैग्स में केवल लैपटॉप नहीं बल्कि ऑफिस के लिए जरूरत का सभी सामान होता है। जैसे- लंच बॉक्स, पानी की बोतल, थोड़ी स्टेशनरी और चार्जर आदि। इससे लैपटॉप बैग का वजन बढ़ जाता है। इन सभी चीजों के साथ लैपटॉप का वजन मिलाकर, बैग का वजन 2 से 3 किलो हो जाता है। इतना बोझ हर दिन कंधे पर लादकर चलना सेहत के लिए ठीक नहीं है। कई लोग पैदल चलकर ऑफिस आते हैं। उनके लिए लैपटॉप का बोझ कंधे पर देर तक लादकर रखना और भी ज्यादा हानिकारक हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कंधे पर लैपटॉप बैग टांगने के नुकसान। साथ ही आप यह भी जानेंगे कि कैसे इस बोझ से बचा जा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
कंधों पर भारी लैपटॉप बैग टांगने के नुकसान- Heavy Laptop Bag Health Hazards
कंधों पर लैपटॉप का बोझ लादने के कुछ नुकसान जान लें-
1. भारी लैपटॉप बैग टांगने से पीठ की मसल्स पर जोर पड़ता है जिससे मांसपेशियों में दर्द उठने लगता है।
2. लंबे समय तक लैपटॉप बैग को कंधे पर लादकर रखेंगे, तो कंधे का दर्द और असहजता, सूजन में बदल जाती है।
3. लैपटॉप बैग का बोझ उठाने के लिए आगे की ओर झुकना पड़ता है। इस वजह से गर्दन और सिर में दर्द की समस्या होने लगती है।
4. लैपटॉप बैग के बोझ के कारण स्पाइन पर बुरा असर पड़ता है। इससे रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है।
5. लंबे समय तक लैपटॉप बैग कैरी करने के कारण पॉश्चर बिगड़ सकता है। इससे लोअर बैक झुकती है और टेढ़ी हो सकती है। कम उम्र में भारी चीजें कंधे पर उठाने से स्पॉन्डिलाइटिस जैसी कंडीशन का खतरा बढ़ जाता है।
लैपटॉप टांगने के नुकसान से कैसे बचें?- Prevention Tips For Laptop Strain on Shoulders
लैपटॉप टांगने के नुकसान से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें-
- लैपटॉप के साथ लंबी यात्रा करना है, तो बीच में रुककर आराम करना न भूलें। शरीर को कुछ मिनटों का ब्रेक दें और फिर यात्रा जारी रखें। लगातार बैग को कंधे पर टांगकर रखना ठीक नहीं है।
- लंबे समय तक लैपटॉप को टांगने के बाद स्ट्रेचिंग करें। इससे मांसपेशियां खुलेंगी और आराम मिलेगा।
- कंधे के दर्द से बचने के लिए कंधों को मजबूत बनाएं। इसके लिए आप कई प्रकार की एक्सरसाइज कर सकते हैं। जैसे- शोल्डर रोल, क्रॉस आर्म स्ट्रेच और चाइल्ड पोज आदि।
- लैपटॉप बैग में ज्यादा सामान भरने से बचें। जरूरत का कुछ कॉमन सामान ऑफिस की डेस्क में रखें और लंच बैग को अलग से कैरी करें।
- लैपटॉप बैग में भारी सामान ऊपर की तरफ रखें और हल्का सामान नीचे रखें, इससे वजन संतुलित रहेगा।
इसे भी पढ़ें- लैपटॉप गोद में रखकर काम करने की आदत आपसे छीन सकती है संतान सुख, एक्सपर्ट से जानें कैसे घटती है फर्टिलिटी
लैपटॉप बैग खरीदने से पहले किन बातों का ख्याल रखें?- Tips of Buying a Laptop Bag
- दो स्ट्रैप वाला लैपटॉप बैग खरीदें। इससे लैपटॉप का वजन दोनों कंधों में बंट जाएगा। सिंगल स्ट्रैप वाले बैग से एक कंधे पर ज्यादा जोर पड़ता है।
- इस बात का भी ध्यान रखें कि बैग की शोल्डर बेल्ट ज्यादा पतली न हो। इससे कंधे का दर्द बढ़ सकता है।
- लैपटॉप बैग का वजन ज्यादा भारी नहीं होना चाहिए। क्योंकि इससे आपको डबल बोझ उठना पड़ सकता है।
- लैपटॉप बैग के मटेरियल पर गौर करें। आप नॉयलान मटेरियल का बैग खरीदें, उसका वजन कम होता है। लैदर या अन्य मटेरियल के बैग भारी हो सकते हैं।
उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version