Sattu Paratha Health Benefits: सत्तू बिहार का लोकप्रिय फूड है। गर्मियों का मौसम हो तो लोग लू से बचने के लिए सत्तू के शरबत का सेवन करते हैं। जबकि सर्दियों के मौसम में लोग इसकी लिट्टी और परांठा बनाकर खाते हैं। लहसुन, कई तरह के मसाले, धनिया को मिलाकर बनाया जाने वाला सत्तू के पराठों का मसाला जैसे ही आटे में लिपटता है इसका स्वाद जुबान से लेकर पेट तक को खुश कर जाता है। सत्तू का पराठा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में सत्तू का पराठा खाने के फायदे और इससे बनाने की रेसिपी।
सत्तू का पराठा बनाने की रेसिपी
सामग्री की लिस्ट
- गेहूं का आटा - 2 से 4 कप
- सत्तू - 2 से 3 कप
- नमक - स्वादानुसार
- प्याज और लहसुन - 2 से 3 चम्मच (बारीक कटे हुए)
- अजवाइन - 1/4 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च - 1य2 चम्मच
- नींबू का रस - 1/2 चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच
- घी- पराठों को सेंकने के लिए
इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में बच्चों को पिलाएं पचरंगा सूप, सेहत को मिलेंगे ये 4 फायदे
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा छान लें और गूथ लें।
- इस आटे को साइड में रख दें ताकि ये मुलायम हो जाए।
- अब सत्तू का मसाला तैयार करने के लिए बड़ा बाउल निकालें।
- इस बाउल में सत्तू, नमक और सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण बनाएं।
- सत्तू के मिश्रण में बहुत ही हल्का पानी छिड़कर मसाला तैयार करें।
- अब तवे को गर्म करें और गेहूं के आटे में सत्तू का मसाला भरें।
- आलू के पराठे की तरह सत्तू के पराठे को बेल लें।
- गर्म तवे पर पराठे को दोनों तरफ अच्छी तरह से घी लगाकर सेंक लें।
- आपका सत्तू का पराठा तैयार हो चुका इसे अपनी मनपसंद चटनी के साथ खाएं।
सत्तू का पराठा खाने के फायदे
डायबिटीज में हैं फायदेमंद
सत्तू में ग्लोइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है इसलिए सत्तू के पराठे का सेवन डायबिटीज के मरीज भी आराम से कर सकते हैं। आलू के पराठों के मुकाबले सर्दियों के मौसम सत्तू का पराठा डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ेंः लेट शिफ्ट में काम करने से बढ़ गया था वजन, आलोक कुमार ने इस तरह घटाया 12 Kg वेट
वजन घटाने में मददगार
सर्दियों के मौसम में वजन घटाना थोड़ा मुश्किल काम होता है। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि सत्तू का पराठा वजन घटाने में मदद कर सकता है। सत्तू में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। पेट लंबे समय तक भरे रहने के कारण आप एक्सट्रा फूड खाने से बच जाते हैं। जिसकी वजह से वजन घटाने में मदद मिलती है।
लिवर मजबूत बनता है
सत्तू प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। सर्दियों के मौसम में सत्तू का सेवन करने से लिवर को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है। सत्तू का प्रोटीन शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने का भी काम करता है।
एनीमिया से दूर करने में मददगार
शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया नामक बीमारी हो जाती है। एनीमिया से बचाव के लिए कई लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन सत्तू का पराठा खाने से एनीमिया से बचाव किया जा सकता है।
सत्तू का पराठा खाते वक्त सावधानियां
सत्तू का पराठा पाचन तंत्र पर असर डाल सकता है। जिन लोगों को अक्सर पेट में दर्द, गैस और अपच की समस्या होती है उन्हें सत्तू के पराठों का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में सत्तू के पराठे खाने की वजह से पाचन संबंधी समस्याओं के अलावा स्किन प्रॉब्लम भी हो सकती है।
Photo Credit: Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version