अक्सर डॉक्टर्स और बड़े-बुजुर्गों को आपने हरी सब्जियां खाने की सलाह देते सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी लाल रंग के फल और सब्जियों के फायदों के बारे में जाना है? अगर नहीं, तो आप हम आपको लाल रंग के फलों और सब्जियों के खाने के लाभ बताने जा रहे हैं। लाल रंग के फल हों या फिर सब्जी दोनों ही आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेब, टमाटर, चेरी, अनार, स्ट्रॉबेरी, चुकंदर, करौंदा, जैसी सब्जियां लाल होती हैं। इन सभी लाल रंगों के फलों और सब्जियों में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा लाल रंग के फलों और सब्जियों के सेवन से कई अन्य लाभ भी होते हैं। आइए जानते हैं लाल रंग के फलों और सब्जियों के स्वास्थ्यकारी लाभ-
इम्यूनिटी करे बूस्ट
लाल रंग की सब्जियों और फलों में विटामिन सी और लाइकोपीन भरपूर रूप से होता है, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप रोजाना दिन में 1 बार लाल रंग के फलों और सब्जियों का सेवन करते हैं, तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। इसके अलावा यह अन्य समस्याओं के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में ये 10 सुपरफूड्स आपको रखेंगे हेल्दी, डायटीशियन रुजुता दिवेकर से जानें विंटर सुपरफूड्स के फायदे
टॉप स्टोरीज़
कैंसर से करे बचाव
लाल रंग की सब्जियों और फलों में पाया जानें वाला लाइकोपीन कैंसर से बचाव करने में मददगार साबित होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने और पनपने से रोकता है। मेडिकल शोध के मुताबिक, लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट स्किन कैंसर, कोलन कैंसर, लंग कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर जैसे कैंसर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे पुरुषों को डॉक्टर्स लाल रंग के फलों-सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं।
हृदयरोगियों के लिए लाभकारी
दिल को स्वस्थ रखने में भी लाल रंग की फल और सब्जियां आपकी मदद कर सकती हैं। नियमित रूप से लाल रंग के फलों और सब्जियों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही इसकी मदद से आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। यह फल और सब्जियां दिल की बीमारियों से बचाव करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
पाचन तंत्र को रखे हेल्दी
अधिकतर फलों और सब्जियों में फाइबर भरपूर होता है, लेकिन लाल रंग के फलों और सब्जियों में भरपूर रूप से सॉल्यूबल फाइबर होता है। इसके साथ ही इन फलों और सब्जियों में भरपूर रूप से प्राकृतिक पानी भी पाया जाता है, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ ही लाल रंग के फलों का सेवन करने से पाचनतंत्र भी मजबूत रहता है, जिससे आप फिट महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें: ऑरेंज रंग के फल और सब्जियां (टमाटर, गाजर, कद्दू, पपीता) शरीर और मस्तिष्क को बूढ़ा होने से रोकते हैं
जोड़ों के दर्द में उपयोगी
लाल रंग के फलों और सब्जियों में लाइकोपीन भरपूर रूप से पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट तत्व जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा ऐसी फल और सब्जियां कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होती हैं। इसके अलावा इनमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण के भी गुण पाए जाते हैं। इंफ्लेमेशन के कारण ही हमारे शरीर के ज्वॉइंट्स में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस होता है, जिसकी वजह से जोड़ डैमेज भी हो सकता है। ऐसे में आप लाल रंग के फल और सब्जियों का सेवन करके अपने जोड़ों को मजबूत रख सकते हैं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi