गर्मी में वजन घटाने के लिए बेस्ट फ्रूट है चेरी, फैट बर्न करने के अलावा मिलते हैं ये 5 फायदे

चेरी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होते हैं। इसकी मदद से आप शरीर के वजन को घटा सकते हैं। साथ ही यह कई अन्य परेशानी को दूर कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में वजन घटाने के लिए बेस्ट फ्रूट है चेरी, फैट बर्न करने के अलावा मिलते हैं ये 5 फायदे


Cherries for Weight Loss : चेरी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर फल है, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही यह शरीर की कई अन्य परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो तेजी से फैट बर्न करने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से चेरी का सेवन करें। आज हम इस लेख में आपको चेरी से वजन घटाने के तरीकों  के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं चेरी के सेवन से वजन कैसे होता है कंट्रोल (Cherries for Weight Loss) और इससे होने वाले अन्य फायदे?

1. वजन घटाने के लिए असरदार है चेरी

अगर आप अपने शरीर के बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो चेरी का सेवन करें। चेरी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो आपके वजन को घटा सकता है। लगभग 1 कप चेरी में सिर्फ 100 कैलोरी होती है। इसके अलावा यह विटामिन सी और पानी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो वजन को घटाने में असरदार है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - चेरी खाने से दूर होती हैं महिलाओं की ये 6 समस्याएं, इस तरह करें सेवन

2. सूजन करे कम

वजन को कम करने के लिए चेरी का इस्तेमाल आप काफी ज्यादा कर सकते हैं। चेरी के सेवन से शरीर की सूजन कम होती है। इसकी वजह से आपके शरीर का मोटापा बढ़ता है। इसके अलावा सूजन आपकी धमनियों और अंगों को भी काफी नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में चेरी का सेवन करने  से शरीर की सूजन कम होती है, जो वजन को घटाने में भी असरदार है। 

3. कैलोरी करे बर्न

चेरी को अहार में शामिल करने से यह फैट को तेजी से बर्न करने में आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, चेरी खाने से मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इस हार्मोन की मदद से नींद बेहतर होती है। भरपूर रूप से नींद लेने से आपके शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। साथ ही तेजी से फैट बर्न भी होता है।

4. हाई ब्लड प्रेशर करे कम

चेरी में पोटेशियम की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो आपके शरीर से अतिरिक्त सोडियम को कम करने में असरदार हो सकता है। शरीर में पोटैशियम और सोडियम की संतुलित मात्रा होने से ब्लड प्रेशर खुद-ब खुद कंट्रोल हो सकता है। 

5. हार्ट हेल्थ में सुधर

चेरी में मौजूद एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सिडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में आपकी  मदद कर सकते हैं। इसके अलावा चेरी रक्तचाप को नियंत्रित करने और सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इससे फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकता है। 

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं चेरी?

  • वजन घटाने के लिए आप चेरी की स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप डायरेक्ट तौर पर भी इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • दूध और ओट्स के साथ चेरी का सेवन किया जा सकता है। 
  • चेरी से आप जूस भी तैयार करके पी सकते हैं। 
  • इसके अलावा फ्रूट सलाद में भी चेरी को एड किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में चेरी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे खाते समय जरूरी सावधानियां

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए चेरी का सेवन करें। चेरी से अतिरिक्त फैट कम होता है। साथ ही यह शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। हालांकि, गंभीर स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर ही चेरी का सेवन करें।

 

 

Read Next

बैली फैट कम करने के लिए करें ये 3 प्लैंक वेरिएशन, तेजी से घटेगी चर्बी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version