
Yoga For Shoulder Pain: क्या आपके कंधे में भी दर्द होता है? शोल्डर पेन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अत्यधिक खिंचाव के कारण मसल्स में तनाव बढ़ जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे- कंधे पर कुछ भारी सामान रख लेना, ज्यादा एक्सरसाइज कर लेना आदि। उम्र बढ़ने के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इस कारण भी कंधों में दर्द हो सकता है। कंधे में दर्द का आसान इलाज ढूंढ रहे हैं, तो योग की मदद लें। शोल्डर पेन के लिए हलासन करें (Yoga For Shoulder Pain)। हलासन को प्लो पोज (Plow Pose) के नाम से भी जाना जाता है। हलासन की मुद्रा में शरीर उल्टा होता है। कमर और छाती के हिस्से में रक्त प्रवाह बढ़ता है। इस योग को करने से गले और गर्दन के तनाव को कम करने में मदद मिलती है। आगे जानते हैं हलासन को करने का तरीका और फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक की योगा एक्सपर्ट डॉ प्रिया श्रीवास्तव से बात की।
शरीर के लिए हलासन के फायदे- Halasana Benefits in Hindi
- हलासन करने से थायरॉयड ग्रंथि से संबंधित समस्याओं का इलाज करने में मदद मिलती है।
- इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी और कंधों को अच्छा खिंचाव मिलता है।
- कमर दर्द, सिर दर्द, इंसोम्निया जैसी समस्याओं का इलाज होता है।
- इस योग को करने से तनाव और थकान को कम करने में मदद मिलती है।
- वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए यह योग फायदेमंद माना जाता है।
- पाचन क्रिया में सुधार के लिए हलासन लाभदायक होता है।
हलासन को करने का तरीका- Halasana Steps in Hindi

- हलासन करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
- अपनी हथेलियों को शरीर से सटा लें।
- पैरों को कमर से 90 डिग्री का कोण बनाते हुए ऊपर उठाएं।
- पैर को ऊपर उठाने के दौरान हाथों से कमर को सहारा देना है।
- इस दौरान सांस को अंदर खींचना है।
- अब सीधी टांगों को सिर की तरफ झुकाएं ताकि पैर, सिर के पीछे चले जाएं।
- इतना पीछे जाएं जिससे पैरों के अंगूठे को जमीन से छुआ जा सके।
- इसी स्थिति में रहें और सांस पर ध्यान केंद्रित करें।
इसे भी पढ़ें- पुशअप्स करने के कारण कंधे में हो रहा है दर्द? जानें इसे दूर करने के उपाय
हलासन करने से पहले इन बातों का ख्याल रखें- Halasana in Hindi
- हाई बीपी या अस्थमा की स्थिति में हलासन नहीं करना चाहिए।
- अगर आप नए हैं, तो यह योग केवल एक्सपर्ट की देखरेख में करें।
- उल्टी या मतली होने पर हलासन न करें।
- गंभीर चोट की स्थिति में इस योग को नहीं करना चाहिए।
- हलासन को सुबह खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
कंधे में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए हलासन को सुबह खाली पेट करना फायदेमंद माना जाता है। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version